दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार में शुक्रवार, 29 मई को तेजी लौटी है। बाजार खुलने के चंद पलों के अंदर ही सेंसेक्स 352 अंक तक उछल गया। इस बीच BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गया। सेंसेक्स की ओपनिंग हरे निशान में हुई और फिर यह पिछली क्लोजिंग से 352 अंक तक उछलकर 76,220.02 के हाई तक गया। इसी तरह निफ्टी 95 अंकों से ज्यादा तक चढ़कर 24,002.80 के हाई तक गया।
