Stock Market Sell Call: इन शेयरों में बिकवाली की रणनीति बनाएगी पैसा, गिरते बाजार में भी मिलेगा मोटा मुनाफा

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में दबाव देखने को मिल रहा। सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का है जबकि निफ्टी 22550 के आसपास कारोबार कर रहा है।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

अपडेटेड Feb 24, 2025 पर 11:45 AM
Story continues below Advertisement
रचना वैद्य DLF के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 694 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है।

Stock Market Sell Call: कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में दबाव देखने को मिल रहा। सेंसेक्स 750 अंक लुढ़का है जबकि निफ्टी 22550 के आसपास कारोबार कर रहा है। KKR के 54% हिस्सा खरीदने से हेल्थकेयर ग्लोबल करीब 4 परसेंट ऊपर नजर आ रहा है। करीब 3500 करोड़ रुपए में डील हुई। 504 रुपए प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर लाने की भी तैयारी है। IT सेक्टर में सबसे तगड़ी बिकवाली देखने को मिल रही है। सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट गिरा। LTTS 5% गिरकर वायदा का टॉप लूजर बना। साथ ही कोफोर्ज, परसिस्टेंट और कोफोर्ज भी 3 से 4% गिरे है।

वहीं कैपिटल गुड्स और रियल्टी में भी दबाव देखने को मिल रहा है। लेकिन फार्मा और चुनिंदा ऑटो शेयर में हल्की खरीदारी रही।ऐसे में बाजार की इस चाल के बीच बाजार दिग्गज उन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहा है जहां तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

मानस जयसवाल की पसंद


Coforge (Fut)- मानस जयसवाल Pidilite Industries के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 7606 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 7300 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

राजेश सातपुते की पसंद

KPIT Tech (Fut)- राजेश सातपुते Shriram Finance के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 570 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1260 - 1235 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

आशीष बहेती की पसंद

Prestige Estates- आशीष बहेतीPrestige Estates के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 1240 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 1190 - 1170 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

अमित सेठ की पसंद

Persistent Systems (Fut)- अमित सेठ Persistent Systems के शेयर पर बियरिश नजर आ रहे है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 5800 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 5550 - 5000 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

रचना वैद्य की पसंद

DLF (Fut)- रचना वैद्य DLF के शेयर पर बियरिश नजर आ रही है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 694 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ बिकवाली करने की सलाह दी है। इस स्टॉक में 675 - 665 रुपये का टारगेट देखने को मिलेगा।

Stock Market : बिग स्टॉक्स की लिस्ट में शामिल हुआ एमएंडएम, इन शेयरों में भी आगे मिल सकता है बड़ा प्रॉफिट

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।