Share Market Update: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 31 जुलाई को चौतरफा तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 367 अंक बढ़कर बदं हुआ। वहीं निफ्टी ने वापस 19,750 के स्तर को पार कर लिया। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में इससे भी अधिक तेजी रही और बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर क्रमश 1.20% और 0.86% बढ़कर बंद हुए। सबसे अधिक तेजी आईटी, यूटिलिटी, ऑटो, मेटल और पावर शेयरों में देखने को मिली। FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों की संपत्ति करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है।
कारोबार के अंत में, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 367.47 अंक या 0.56 फीसदी गिरकर 66,527.67 अंक पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 107.75 अंक या 0.55 फीसदी गिरकर 19,753.80 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने 2.52 लाख करोड़ रुपये कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी सन फार्मा एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक 4.02% की तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), टाटा स्टील (Tata Steel) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 1.96% से लेकर 3% तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे अधिक गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स के बाकी 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे अधिक 4.02% की गिरावट रही। इसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), आईटीसी (ITC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट रही और ये करीब 1.14% से लेकर 1.76% तक गिरकर बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
1,783 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,878 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,209 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,470 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 199 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 331 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 50 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।