Sensex-Nifty दो दिनों की गिरावट के बाद ग्रीन, लेकिन निवेशकों ने गंवाए ₹34 हजार करोड़

Sensex-Nifty Closes Green: लगातार दो कारोबारी दिनों में निफ्टी और सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन लाल बंद होने के बाद आज सेंसेक्स और निफ्टी 50 ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। जानिए आज किन शेयरों ने अपना जलवा दिखाया तो किस सेक्टर ने मार्केट को नीचे खींचने की कोशिश की? चेक करें आज दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा?

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सेंसेक्स (Sensex) आज 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Green: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज मार्केट में काफी उठा-पटक दिखी। हालांकि मार्केट आज दिन भर ग्रीन जोन में बना रहा। इसके बावजूद ओवरऑल निवेशकों की दौलत में हल्की गिरावट आई है। अच्छे वैश्विक संकेतों और अमेरिका-ईरान टेंशन कम होने से मार्केट में आज खरीदारी का मूड दिखा। सेक्टरवाइज बात करें तो फार्मा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेगमेंट ने मार्केट को नीचे लाने की कोशिश और इनके निफ्टी इंडेक्स में 1-1% से अधिक गिरावट आई। हालांकि आईटी और पीएसयू बैंकों के शेयरों ने जलवा दिखाया और मार्केट को ग्रीन बनाए रखा। निफ्टी आईटी में आज 1% तो निफ्टी पीएसयू बैंक में 3% से अधिक बढ़त रही।

मार्केट की इस तनातनी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब ₹34 हजार करोड़ घट गया यानी निवेशकों की दौलत ₹34 हजार करोड़ कम हो गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 187.64 प्वाइंट्स यानी 0.23% के उछाल के साथ 83,570.35 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 28.75 प्वाइंट्स यानी 0.11% की बढ़त के साथ 25,694.35 पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स का 11 शेयर आज ग्रीन जोन में बंद हुआ तो निफ्टी 50 के 22 शेयरों में तेजी रही।

निवेशकों की दौलत में ₹34 हजार करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 14 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,18,729.20 करोड़ था। आज यानी 15 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,84,606.92 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि आज निवेशकों की दौलत ₹34,122.28 करोड़ घटी है।

Sensex के 11 शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 11 आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी आज इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक में रही। वहीं दूसरी तरफ जोमैटो की एटर्नल, एशियन पेंट्स और बीईएल आज सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुए हैं। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

84 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4394 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 1875 शेयर मजबूत हुए तो 2359 में गिरावट रही जबकि 160 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 84 शेयर एक साल के हाई और 260 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 8 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 1

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।