Get App

Sensex में 245 अंकों की गिरावट, Nifty लाल, लेकिन इन शेयरों के दम पर निवेशकों पर बरसे ₹38 हजार करोड़

Sensex-Nifty Closes Red: घरेलू स्टॉक मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली का दबाव दिखा। सेंसेक्स और निफ्टी लाल बंद हुए हैं। हालांकि पीएसयू बैंक और मेटल स्टॉक्स के साथ-साथ स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों के दम पर हाहाकार भरे मार्केट में भी निवेशकों की दौलत बढ़ गई। चेक करें आज दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:39 PM
Sensex में 245 अंकों की गिरावट, Nifty लाल, लेकिन इन शेयरों के दम पर निवेशकों पर बरसे ₹38 हजार करोड़
सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Red: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में काफी तेज उठा-पटक रही। हालांकि ईरान से कारोबार करने वाले देशों पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी और अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप की पूरी टैरिफ पॉलिसी को लेकर फैसले से पहले घरेलू स्टॉक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव बना रहा। पीएसयू बैंक और मेटल स्टॉक्स ने मार्केट को संभालने की कोशिश तो की लेकिन आईटी शेयरों ने मार्केट को खींचने की कोशिश की। पीएसयू बैंक और मेटल स्टॉक्स के निफ्टी इंडेक्स आज 2-2% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए तो निफ्टी आईटी आज 1% से अधिक कमजोर हुआ है।

वहीं ब्रोडर लेवल पर बात करें तो मिडकैप और स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान दिखा। मार्केट की इस तनातनी में आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹38 हजार करोड़ बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत ₹38 हजार करोड़ बढ़ गई। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 244.98 प्वाइंट्स यानी 0.29% की फिसलन के साथ 83,382.71 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.70 प्वाइंट्स यानी 0.26% की गिरावट के साथ 25,665.60 पर बंद हुआ है।

निवेशकों की दौलत में ₹38 हजार करोड़ का उछाल

एक कारोबारी दिन पहले यानी 13 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,67,79,972.28 करोड़ था। आज यानी 14 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,68,18,729.20 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट में आज की हाहाकार के बीच निवेशकों की दौलत ₹38,756.92 करोड़ बढ़ी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें