Get App

Stock Markets: 2 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का बाजार, फिर भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे इन 44 कंपनियों के शेयर

BSE Sensex गुरुवार को लुढ़कर अपने 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया, लेकिन इस गिरावट के बावजूद करीब 44 शेयरों ने आज अपने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ

Translated By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 29, 2022 पर 10:18 PM
Stock Markets: 2 महीने के निचले स्तर पर लुढ़का बाजार, फिर भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे इन 44 कंपनियों के शेयर
BSE का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज 188.32 अंक गिरकर 56,409.96 के स्तर पर बंद हुआ

शेयर बाजार गुरुवार 29 सितंबर को लगातार सातवें दिन गिरावट के साथ बंद हुए। मंदड़िए बाजार से अपनी पकड़ छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स लुढ़ककर अपने 2 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि इस गिरावट के बावजूद आज करीब 44 शेयरों ने बीएसई पर अपने रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की शुक्रवार 30 सिंतबर को अहम बैठक होनी है। ऐसे में निवेशक कोई दांव लगाने से पहले इस बैठक के नतीजे का इंतजार करते हुए दिखे। महंगाई दर अभी भी आरबीआई के लक्ष्य से ऊपर है। ऐसे में अधिकतर एक्सपर्ट का अनुमान है कि, आरबीआई महंगाई पर लगाम लगाने के लिए इस बैठक में रेपो रेट 0.35 से 0.50 फीसद बढ़ा सकता है। साथ ही उनका यह भी अनुमान है कि RBI इस बैठक के बाद वित्त वर्ष 2023 के लिए महंगाई और जीडीपी के अपने पूर्वानुमानों में शायद ही कोई बदलाव करेगा।

RBI ने महंगाई दर को 2 से 6 फीसदी के बीच रखने का लक्ष्य रखा है। हालांकि पिछले कई महीनों से महंगाई दर इसके ऊपरी सीमा से अधिक पर बनी हुई है। अगस्त में महंगाई दर 7 फीसदी रही थी।

श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस के चीफ इनवेस्टमेंट ऑफिसर अजीत बनर्जी ने बताया, "इस मोड़ पर RBI की तरफ से ब्याज दरों में बढ़ोतरी को रोकना या इसे लेकर उदारवादी रुख अपनाने की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। हमारा मानना ​​​​है कि आरबीआई आगामी MPC बैठक में दरों में 0.35 से 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी का विकल्प चुन सकता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें