Share market : बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसेक्स ने 7 जुलाई को सप्ताह की शुरुआत नरमी के साथ की है। फिलहाल निफ्टी 18.05 अंक यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव पर नज़र रख हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी भी 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,534 पर नजर आ रहा है। शुक्रवार, 4 जुलाई को निफ्टी और सेंसेक्स लगातार छठे सत्र में लगभग सपाट बंद हुए थे। बाजार सीमित दायरे में ही अटके रहे। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बाजार में सतर्कता देखने को मिली। 26 फीसदी रिसीप्रोकल टैरिफ के डर ने ट्रेडरों के दिमाग पर दबाव डाला। FIIs और DIIs दोनों 4 जुलाई को नेट सेलर रहे। इन्होंने क्रमशः 760 करोड़ रुपये और 1,028 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
