शुरुआती कुछ मिनटों में बाजार का गैप-अप हवा हुआ। निफ्टी लगातार नौवें दिन फिसलकर 22000 करीब पहुंचा है। रिलायंस, HDFC BANK, एक्सिस बैंक और इंडसइंड बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया। बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों से करीब 600 प्वाइंट गिरा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा बिकवाली रहा। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
अनुज सिंघल HYUNDAI के शेयर पर बियरिश है। उनका कहना है कि फरवरी में बिक्री अनुमान से कमजोर रही। सालाना आधार पर घरेलू बिक्री में 5% गिरी है। हालांकि कंपनी के एक्सपोर्ट में 7% की बढ़त देखने को मिली। जियोपॉलिटिकल चुनौती के बीच डिमांड बेहतर रहने की उम्मीद है
फरवरी में बिक्री 1% बढ़ी है लेकिन अनुमान से कम है एंट्री लेवल सेगमेंट में डिमांड की चिंता कायम है। सालाना आधार पर अल्टो और एस-प्रेसो सेल्स में 31% की गिरावट देखने को मिली। यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री में 6% की बढ़त से सपोर्ट मिला है।
फोकस में टाटा मोटर्स (RED)
अनुज सिंघल ने कहा कि फरवरी में ज्यादातर सेगमेंट में बिक्री घटी है। घरेलू बिक्री 9% घटी है और CV बिक्री भी 7% गिरी है। इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 23% घटी है। टेक्निकल चार्ट पर 200 WMA के करीब शेयर पहुंचा है
अनुज सिंघल एमएंडएम पर बुलिश है। उनका कहना है कि ऑटो और ट्रैक्टर दोनों की फरवरी बिक्री अनुमान से बेहतर रही है। SUVs ने ग्रोथ को लीड किया, CV सेगमेंट में मिले-जुले ट्रेंड है। LCV की बिक्री 21% घटी है जबकि हैवी कमर्शियल बिक्री 23% बढ़ी है। कुल ऑटो बिक्री 15%, SUVs की सेल्स में 19% का उछाल देखने को मिला है।
HDFC BANK पर अनुज सिंघल बुलिश नजर आ रहे है। उनका कहना है कि खराब बाजार में भी शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ के पैमाने पर शेयर बेहद मजबूत है। बैंक निफ्टी और निफ्टी दोनों को आउटपरफॉर्म कर रहा है। एक ही कैंडल में 20 DEMA, 50 DMA और 100 DMA पार किया है। शुक्रवार को 50% ज्यादा डिलिवरी खरीदारी रही। दो दिनों से 72% डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। एक तिमाही के ऊपर स्तर पर डिलिवरी देखने को मिला। PCR एक साल के ऊपरी स्तर पर पहुंचा। तीन दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग दिखी।
शेयर का वीकली चार्ट काफी अच्छा है शेयर अच्छे मोमेंटम में है। 20 WEMA और 50 WMA पार हुआ। सितंबर 2024 का ट्रेंडलाइन रजिस्टेंस भी पार हुआ। शुक्रवार को 54% ज्यादा डिलिवरी खरीदारी रही। एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर डिलिवरी रही। एक महीने की ऊंचाई पर भाव देखने को मिला। वायदा में दूसरे दिन शॉर्ट-कवरिंग दिखी।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।