Stock Market Strategy:क्या बाजार में डबल टॉप बन चुका है, अनुज सिंघल से जानें निवेशकों को क्या करना चाहिए

अनुज सिंघल ने कहा कि अब के लिए बाजार में एक स्विंग पूरा हो चुका है। आगे कुछ दिन वापस आपको एक डे ट्रेडर की तरह काम करना होगा। हो सकता है कि नया ट्रेंड आपको बहुत जल्दी मिल जाएरैली में जो शेयर बिल्कुल नहीं चले, उनसे तुरंत निकलें

अपडेटेड Mar 27, 2025 पर 9:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक का पहला सपोर्ट 50,800-51,000 पर है जकि बड़ा सपोर्ट 50,500-50,600 पर है ।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किनिफ्टी ने एक बार फिर 23,800-23,850 पर टॉप बनाया। हमने 22,150 से एक लॉन्ग ट्रेड राइड की है। रोज ट्रेलिंग SL को बढ़ाकर पिछले दिन के निचले स्तर पर लाए। कल 23,600 का SL लगा और आखिरकार लॉन्ग से बाहर हुए। लॉन्ग को फिर भी 1400-1500 अंक इस स्विंग में मिले। अब बड़ा सवाल ये है कि क्या वापस शॉर्ट ट्रेड खुली है?कल 7 दिन बाद lower high और lower low लगा। आज साफ होगा कि क्या बाजार में वापस ट्रेंड बदल गया है?अगर आज 23,350 के नीचे बंद हुए तो ट्रेंड बदलेगा। अगर आज 23,600 के ऊपर बंद हुए तो ट्रेंड पॉजिटिव रहेगा।

बाजार: आज के संकेत

अनुज सिंघल ने कहा कि डोनॉल्ड ट्रंप फिर भड़के और बाजार में डर का माहौल बढ़ गया। ट्रंप ने इंपोर्टेड कारों पर 25% टैरिफ का एलान किया। इंजन, ट्रांसमिशन, पावरट्रेन पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स जैसे ऑटो पार्ट्स पर भी टैरिफ लगा। आखिर वही हुआ जो होना था , सबसे पहले उनके खुद के बाजार गिरे। ग्लोबल मार्केट्स में फिर से डर का माहौल बढ़ रहा है। डॉलर इंडेक्स 103 के हाल के निचले स्तर से बढ़कर 104.55 पर पहुंचा। ब्रेंट क्रूड भी लगभग $74/बैरल पर पहुंच गया । मंथली एक्सपायरी घरेलू स्तर पर, आज सबसे अहम संकेत है। सभी इंडेक्स और स्टॉक मार्च F&O कॉन्ट्रैक्ट्स आज एक्सपायर हो जाएंगे । FIIs अभी भी 66% शॉर्ट हैं, आज रोलओवर देखना दिलचस्प होगा। लगता है कि मजबूत शॉर्ट्स अभी भी पोजीशन में बने हुए हैं। ऑप्शंस डाटा के अनुसार आज की बेसिक रेंज 23,350-23,650 पर है।


बाजार फिर अब क्या करना है?

अनुज सिंघल ने कहा कि अब के लिए बाजार में एक स्विंग पूरा हो चुका है। आगे कुछ दिन वापस आपको एक डे ट्रेडर की तरह काम करना होगा। हो सकता है कि नया ट्रेंड आपको बहुत जल्दी मिल जाएरैली में जो शेयर बिल्कुल नहीं चले, उनसे तुरंत निकलें। जिन शेयरों ने नए हाई लगाए, वहां हर गिरावट में खरीदारी करें या फिर उन शेयरों पर फोकस करें जो कम गिरे और ज्यादा चले हैं। सेक्टर के हिसाब से IT और बैंक दोनों अहम स्तरों पर हैं। निफ्टी IT कल 20 DEMA के नीचे फिसला गया, 10 DEMA के बहुत करीब है। बैंक निफ्टी ने अपने हाल के शिखर से 1000 अंक गंवा दिए हैं। बैंक निफ्टी के लिए 50,500 काफी अहम स्तर, इसका बचना जरूरी है। पिछले 2 दिनों से Market breadth काफी खराब है। मिडकैप, स्मॉलकैप में काफी bearish चार्ट बना। मिडकैप, स्मॉलकैप में काफी ज्यादा सतर्क रहें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा निफ्टी का पहला सपोर्ट 23,400-23,450 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 23,300-23,350 पर है। पहला रजिस्टेंस 23,500-23,550 पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 23,600-23,650 पर है। पोजीशन कम रखें और दोनों तरफ ट्रेड के लिए तैयार रहें। आज लेवल बेस्ड स्ट्रैटेजी काम नहीं करेगी। चलते बाजार को देखेंगे और फिर फैसला लेंगे।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक का पहला सपोर्ट 50,800-51,000 पर है जकि बड़ा सपोर्ट 50,500-50,600 पर है । वहीं पहला रजिस्टेंस 51,400-51,500 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 51,600-51,800 पर है। निफ्टी बैंक में अब कोई ट्रेड नहीं है। निफ्टी बैंक में आज काफी volatility होगी। अगर चलते बाजार में ट्रेड मिली तो बात करेंगे।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।