Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि शुक्रवार को बाजार ने सबसे अहम स्तरों को बचाया। निफ्टी ने 23,800 और बैंक निफ्टी ने 54,200 को बचाया। ये दोनों वही लेवल हैं जो पहले रजिस्टेंस थे। अब साफ है कि ये स्तर बाजार के लिए अब बड़े सपोर्ट हैं। बाजार अब काफी हद तक भारत-पाक तनाव को पचा चुका है। अगर इस वजह से गिरे भी तो कोई चिंता नहीं है। बाजार में सब चाहते हैं कि आतंकी हमले का बदला लिया जाए। अगर थोड़ा बाजार गिर भी जाए तो चलेगा। वैसे भी भारत की इकोनॉमी पाकिस्तान से कई गुना मजबूत है। ट्रेडिंग रणनीति अब शुक्रवार के निचले स्तरों के साथ लॉन्ग रहने की है।
अनुज सिंघल ने कहा कि आज खुलते ही रिलायंस के नतीजों पर रिएक्ट करना है। रिलायंस ने शानदार नतीजे पेश किए हैं। रिलायंस के नतीजों में रिटेल सबसे बड़ा फैक्टर रहा। रिटेल की वजह से अब SOTP वैल्युएशन बढ़ेगा। घरेलू इकोनॉमी से जुड़े बड़े नतीजे आज आएंगे। अल्ट्राटेक, TVS मोटर, ओबेरॉय रियल्टी, PNB हाउसिंग के नतीजे आज है। अमेरिकी बाजारों के लिए भी make or break हफ्ता है। अमेरिका में इस हफ्ते आएंगे बड़े नतीजे और बड़े आर्थिक आंकड़े आएंगे। FIIs की अब भी कैश मार्केट में खरीदारी कायम है। मई 2023 के बाद पहली बार FIIs की कैश में लगातार 8 दिन खरीदारी की, लेकिन काफी दिनों के बाद FIIs ने जोरदार शॉर्ट भी बनाए हैं। अब देखना होगा कि शॉर्ट डायरेक्शनल है या सिर्फ हेजिंग के लिए बनाए गए हैं और एक आखिरी बात, ये फिर छोटा हफ्ता है, गुरुवार को बाजार बंद हैं। इसका मतलब 2 दिन लगातार एक्सपायरी मंगलवार और बुधवार को होगी।
अनुज सिंघल ने कहा कि जियोपॉलिटिक्स जैसा रिस्क आप कभी टाइम नहीं कर पाएंगे। जो करना है सरकार और सेना करेंगे। उस रिस्क को समझकर निवेश और ट्रेडिंग करिए। ट्रेडिंग में अब आप शुक्रवार के निचले स्तर का सख्त SL रखें। नतीजों पर फोकस करिए, खास तौर से पॉजिटिव surprises देने वालों पर है। बाजार का रिएक्शन देखिए, हल्की पॉजिटिव खबर पर भाग रहे हैं। सबसे बड़ा उदाहरण IT था जो खराब नतीजों पर भी भागा। अच्छे नतीजों और visibility वाले शेयर नया हाई लगाएंगे। बाजार का सबसे बड़ा शेयर लीडरशिप के लिए तैयार है। RIL के नतीजों के बाद एक लंबी अंडरपरफॉर्मेंस खत्म होनी चाहिए।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 24,200-24,300 (ऑप्शन के मुताबिक) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,350-24,400 (पिछले हफ्ते का हाई) पर है। वहीं पहला सपोर्ट 24,050 (200 DMA, न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,800-23,900 (शुक्रवार का निचला स्तर) पर है। देखना होगा गैपअप टिकेगा या नहीं। पहले घंटे अगर गैपअप टिका तो दिन के निचले स्तरों का SL लगाकर खरीदारी करें। नहीं तो 24,050-24,100 तक की गिरावट का इंतजार करें। अगर गिरावट में खरीदारी कर रहे हैं तो 24,000 का सख्त SL लगाएं।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 55,000-55,200 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55,300-55,500 पर है। पहला सपोर्ट 54,500-54,600 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 54,100-54,200 पर है। 54,500 तक की गिरावट को खरीदें, SL- 54,200 पर लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।