Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किपिछले 2 महीनों में भारतीय बाजार की मजबूती दिखी है। ट्रंप टैंट्रम में लाइन ली थी कि कम गिरेंगे, ज्यादा चलेंगे और बाजार ज्यादा चले। भारतीय बाजार पूरे ग्लोबल संकट के दौरान सबसे कम गिरे और अब भारतीय बाजार सबसे तेज चल रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक बैंक निफ्टी ने सबसे पहले नया शिखर बनाया। कल निफ्टी IT का प्राइस एक्शन काफी शानदार था। खराब नतीजों पर भी शेयर चले, भले ही शॉर्टकवरिंग हो। अभी भी बैंक निफ्टी सबसे मजबूत है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी पर नया शिखर बनने में अभी थोड़ा समय लगेगा। अगर अर्निंग सीजन में पिक-अप आया तो निफ्टी भी नया HIGH लगाएगा। अब यहां से ऑटो, FMCG, रियल एस्टेट के नतीजे सबसे अहम होंगे। अगर इकोनॉमी से जुड़े सेक्टर्स के नतीजे मजबूत रहे तो नया HIGH लग सकता है। लेकिन अगर नतीजे कमजोर रहे तो फिर से करेक्शन होगा।
आज है मंगलवार, यानी सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी। आज HCL Tech, Havells, M&M Fin, AU Bank, टाटा कम्युनिकेशंस के नतीजे आएंगे। डॉलर इंडेक्स घटकर अब 98.5 पर आया है। एक महीने में डॉलर का भाव 88 से 85 पर आ गया है। FIIs की कैश में लगातार खरीदारी जारी है, लेकिन क्वांटम घटा है। FIIs के बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में मुनाफावसूली के पहले संकेत मिले हैं । मार्च में 8 कोर इंडस्ट्रीज की ग्रोथ 3.8% रही, जो पिछले महीने 3.4% थी।
USTR ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच बातचीत अच्छी रही है। इंडिया VIX 15 के नीचे फिसलकर कंफर्ट जोन में आ गया है। मंथली एक्सपायरी के हफ्ते में अनुमान लगाना मुश्किल है, बाजार में बड़ी तेजी आ चुकी है। इस समय हेजिंग के साथ लॉन्ग सौदों में बने रहना सबसे अच्छी स्ट्रैटेजी है।
बाजार: अब क्या हो स्ट्रैटेजी
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने अब डोनॉल्ड ट्रंप के फैक्टर को इग्नोर कर दिया है। ट्रंप फैक्टर पर निफ्टी 2 बार 23,800 से 21,900 तक फिसला है। अब 23,800 निफ्टी का नया बेस होगा और शायद ये ना टूटे। 26,200 से 23,800 की बेयर मार्केट घरेलू कारणों से आई थी। अब घरेलू संकेतों में एक के बाद एक सुधर रहे हैं। बाजार का सबसे बड़ा फैक्टर नतीजे होता है। HDFC बैंक और ICICI बैंक ने नतीजों के दम पर नया शिखर बनाया। टैक्स कटौती और RBI के कदमों का अब असर दिखने लगेगा। RBI के stance में बदलाव बहुत बड़ा फैक्टर रहा है। मॉनसून भी अच्छा रहने की उम्मीद और महंगाई भी नियंत्रण में है। घरेलू तौर पर बाजार अब एक गोल्डी लॉक सिनेरियो का अंदाजा लगा रहा है। IT भले ही कल चला हो लेकिन अर्निंग का सपोर्ट नहीं है। लेकिन अगर IT गिरना बंद कर दे तो ये बहुत बड़ पॉजिटिव होगा। इस बाजार में मुनाफा नहीं, वेल्थ क्रिएशन के बारे में सोचें।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 24,150-24,200 (कल का शिखर) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24,250-24,300 (ऑप्शंस जोन) पर है। पहला सपोर्ट 24,050 (200 DMA) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,900-24,000 (ऑप्ंशस जोन) पर है। खरीदारी सबसे अच्छा जोन 24,050-24,100 पर रहा। लॉन्ग बढ़ाने का जोन 24,000-24,050 पर है। सभी लॉन्ग सौदों के लिए अब 23,900 का बेहद सख्त स्टॉप लॉस रखें।
अनुज सिंघल ने कहा कि 56,000 के पोजिशनल टार्गेट अभी भी कायम है। लेकिन मौजूदा स्तरों पर नई एंट्री के मौके नहीं हैं। नई खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 54,800-55,000 होगा। अगर अभी खरीदारी कर रहे हैं तो बहुत सख्त सख्त स्टॉप लॉस रखें। बैंक निफ्टी ने पोजिशनल बुल्स को मुनाफा दिया है। हम 50,500 से ही बैंक निफ्टी में लॉन्ग की सलाह दे रहे हैं।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।