अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बाजार लगातार 6 हफ्ते से नीचे हैं। निफ्टी 24,100 का 200 DMA टेस्ट कर सकता है। पहली बार 200 DMA को निफ्टी बचाता है। नतीजों के मौसम का ये आखिरी हफ्ता है। बाजार भारी निगेटिव खबरों के दौर से गुजर रहा है। नतीजे, ट्रंप टैंट्रम और FII बिकवाली सबसे बड़े फैक्टर हैं। बाज़ार में अभी बहुत खराब माहौल है। हर रैली में बिकवाली आ रही है। कुछ भरोसा लौटने के लिए निफ्टी को 2-3 दिन हाई पर बंद होना होगा।
बाजार: इस हफ्ते के संकेत
नतीजों का मौसम इस हफ्ते खत्म हो जाएगा। एक बार फिर, नतीजों ने निराशा किया है। इसके बाद US-भारत ट्रेड डील की उलटी गिनती शुरू होगी। 27 अगस्त तक अगर कोई डील नहीं हुई तो भारत पर 50% टैरिफ लगेगा। ऐसा लगता है कि डॉनल्ड ट्रंप की इच्छा पूरी हो रही है। Nvidia और AMD अपनी आय को अमेरिका से साझा करने को तैयार है। दोनों कंपनियां चीन को चिप बेचकर होने वाली आय को साझा करने को तैयार है। भारतीय बाजार बहुत खतरनाक स्थिति में है। FII के शॉर्ट सबसे उच्चतम स्तर के पास हैं। टेक्निकल रूप से बाजार काफी कमजोर हो गया है,
बैंक निफ्टी सबसे मजबूत से सबसे कमजोर कड़ी बन गया है।
बाजार: अब क्या हो रणनीति ?
Bear मार्केट अमूमन पोर्टफोलियो बनाने का सबसे अच्छा वक्त होता है। अच्छे शेयरों की पहचान करें और गिरावट में खरीदारी करें। अगर ट्रेडिंग कर रहे हों तो बस ट्रेंड के साथ बने रहें। अभी ट्रेंड ये है कि रैली के फेल होने का इंतजार करें । रैली के फेल होने पर शॉर्ट करने में पैसा बन रहा है, लेकिन बाजार इस समय बेहद ओवरसोल्ड है। 24,100-24,200 जोन से बाउंसबैक आने की उम्मीद है। अगर 24,100 टूटा तो निफ्टी 23,000 तक भी फिसल सकता है। निफ्टी 23,000 तक फिसलता है तो निफ्टी ETF में एकमुश्त पैसा लगाने का सबसे अच्छा वक्त है। बाजार के बॉटम को पकड़ने की कोशिश ना करें। अंतत: भारतीय बाजारों में बड़ी तेजी आएगी, चाहे डील हो या ना हो। लेकिन बाजार के लिए अर्निंग बड़ा फैक्टर है। बाजार में रैली के लिए अर्निंग में सुधार होना जरूरी है।
निफ्टी पर रणनीति
पहला सपोर्ट 24,250-24,300 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,050-24,150 (200 DMA)पर है। पहला रजिस्टेंस 24,450-24,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,650-24,700 (10 DEMA) पर रहा । दोनों तरफ ट्रेड लेने को तैयार रहें। पहले घंटे इंतजार करें और फिर फैसला करें।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट 54,800-55,000 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 54,500-54,700 पर है। 54,500 के नीचे 54,000 तक कोई बड़ा सपोर्ट नहीं हुआ। पहला रजिस्टेंस 55,000-55,200 पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 55,400-55,500 पर आया। दोनों तरफ ट्रेड लेने को तैयार रहें। पहले घंटे इंतजार करें और फिर फैसला करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।