अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
बाजार के लिए ये हफ्ता काफी अहम है। टेक्निकल रूप से निफ्टी ठीक 20 Week EMA पर बंद हुआ है। फंडामेंटली बाजार की नजर RBI पॉलिसी पर होगी। पिछली रैली RBI पॉलिसी के चलते ही हुई थी। देखना अहम होगा कि क्या RBI एक और रैली को प्रेरित कर सकता है। टेक्निकली FIIs की शॉर्ट पोजिशन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सीरीज की शुरुआत में 8.6% का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो असाधारण है। दिक्कत ये है कि शॉर्ट कवरिंग का कोई ट्रिगर नहीं है। FIIs पूरी जुलाई में शॉर्ट रहे और तब भी पैसा बनाया। बाजार को शॉर्ट कवरिंग के लिए कुछ बड़े ट्रिगर चाहिए। अर्निंग सीजन एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है।
बाजार: आज के संकेत
पहली तिमाही के नतीजों में कमजोरी जारी है। फेडरल बैंक के नतीजे एग्री और MFI कारोबार में कमजोरी दिखा रहे हैं। ABB के नतीजे भी इकोनॉमी की खराब तस्वीर पेश कर रहे हैं। ITC और टाटा पावर के नतीजे मिलेजुले रहे। पहले कुछ ऑटो बिक्री के आंकड़े भी मिलेजुले रहे। भारतीय बाजार डॉनल्ड ट्रंप के चलते नीचे नहीं हैं
भारतीय बाजार नतीजों के चलते नीचे हैं। RBI पॉलिसी बाजार के लिए अगला बड़ा संकेत होगी। दिक्कत ये है कि RBI ने पिछली पॉलिसी में सभी बड़े कदम उठा लिए हैं। अब RBI के पास भी ज्यादा फायरपावर नहीं बची है। इस बाजार को अब सही मायने में कुछ बड़ा संकेत चाहिए। GST कटौती, टैक्स में राहत जैसे बड़े कदम समय की मांग हैं।
बाजार: अब क्या हो रणनीति?
बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत है दिग्गज शेयरों का गिरना। लाइफ हाई बनाने के बाद बैंक निफ्टी ने गिरना शुरू किया। बैंक निफ्टी के सबसे मजबूत खिलाड़ी कमजोर नतीजे दे रहे हैं। कोटक बैंक ने खराब नतीजे देकर बैंक निफ्टी की कमर तोड़ी। आज फेडरल बैंक के नतीजे भी बेहद खराब हैं। बाजार की अकेली उम्मीद सिर्फ बड़े प्राइवेट बैंकों से थी। ICICI बैंक और HDFC बैंक को छोड़कर किसी भी बड़े बैंक ने अच्छे नतीजे नहीं दिए।
कोई भी रैली टर्नअराउंड की उम्मीद में ही है, लेकिन बाजार जबतक अच्छे संकेत देखेगा नहीं, रैली भी नहीं टिकेगी। ट्रेडर्स दोनों तरफ ट्रेड लेने के लिए तैयार रहें।निवेशकों को सिर्फ आउटपरफॉर्म करने वाली कंपनियों पर फोकस करना चाहिए। सिर्फ उन कंपनियों पर फोकस करें जिनके नतीजे अच्छे आए हैं। शेयरों को सिर्फ इसलिए नहीं खरीदें क्योंकि वो काफी गिर चुके हैं। शेयरों को सिर्फ इसलिए नहीं बेचें क्योंकि वो काफी चढ़ चुके हैं। ये बाजार अब classical K पैटर्न बना रहा है।बाजार अच्छे नतीजों को रिवॉर्ड और बुरे नतीजों की धुनाई कर रहा है।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी का पहला सपोर्ट 24,475-24,525 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,350-24,450 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 24,650-24,700 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,750-24,850 पर है। देखना होगा कि गैप-अप टिकता है या नहीं?बाजार का ट्रेंड कमजोर है, लेकिन ये ओवरसोल्ड है। आज की क्लोजिंग देखने के बाद नया नजरिया बनाएंगे।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
आज फेडरल बैंक मूड खराब करेगा। बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट 55,300-55,500 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,000-55,200 पर है। पहला रजिस्टेंस 55,800-56,000 पर है। वहीं बड़ा रजिस्टेंस 56,000-56,300 पर है। आज की क्लोजिंग देखने के बाद नया नजरिया बनाएंगे।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।