Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि जैसे 23,800 पर डबल टॉप कनफर्म हुआ वैसे 21,900 पर डबल बॉटम?कल इंट्राडे में मार्च का निचला स्तर टूटा लेकिन क्लोजिंग ऊपर नहीं है। कल आखिरी घंटे में निचले स्तर से 400 अंकों की रिकवरी देखने को मिली। आज 400 अंकों के गैपअप की उम्मीद है। इसका मतलब निचले स्तरों से 800 अंकों की रिकवरी आई। बड़ा सवाल क्या अब टैरिफ वाली खबरें भाव में शामिल हो गई हैं?अगर ट्रंप यहां से नरम पड़े तो क्या बाजार चलेगा?टैरिफ का सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को ही होना है।
