Stock Market Strategy: आज पहले घंटे का high और low काफी अहम, जानें अनुज सिंघल ने क्यों कहा ऐसा

Stock Market Strategy: आज पहले घंटे का high और low काफी अहम है। 150 प्वाइंट के गैप डाउन के बाद शॉर्ट नहीं बनता है, लेकिन आज ये देखना होगा कि ट्रेंड डे है या नहीं। अगर पहले घंटे का low टूटा तो थोड़ा निगेटिव होगा। बाजार में हम अभी भी एक रेंज में ही हैं। निफ्टी से ज्यादा जरूरी होगा मार्केट ब्रेथ पर नजर रखें। पिछले कुछ दिनों से मिडकैप में भी मुनाफावसूली आयी है। क्या अब HNI और रिटेल भी थोड़ा थक रहे हैं

अपडेटेड Jul 11, 2025 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
बैंक निफ्टी ठीक 10 DEMA पर बंद हुआ है। 20 DEMA यानी 56,700 अगला अहम सपोर्ट है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल निफ्टी रेंज के निचले स्तर यानी 25,350 पर बंद हुआ। कल निफ्टी का शिखर ठीक 10 DEMA रहा और आज 25,290 यानी 20 DEMA टूटने के आसार है। आज की ओपनिंग से ज्यादा अहम आज की क्लोजिंग होगी। लेकिन एक बात समझनी होगी कि रैली क्यों रुकी?हमारी रैली होप रैली थी कि नतीजे अच्छे होंगे। लेकिन अब तक के तिमाही अपडेट अच्छे नहीं थे। और अब TCS ने अर्निंग का आगाज खराब नोट पर किया है। आज एक और खराब बात ये हुई कि ग्लोबल संकेत भी कमजोर हैं। आज अगर इन सबके बीच में रिकवरी आई तो बड़ा पॉजिटिव होगा। लेकिन रिकवरी कहां से आएगी ये अभी कहना थोड़ा मुश्किल है। अगर आज निफ्टी 25,250 के नीचे बंद हुआ तो ट्रेंड निगेटिव हो जाएगा। अगर आज निफ्टी 25,450 के ऊपर बंद हुआ तो बुल्स की बड़ी जीत मानी जाएगी।

IT का PAIN: BEARS का KA GAIN ?


गिफ्ट निफ्टी के नीचे होने का मुख्य कारण IT ADRs है। आज सुबह का सबसे बड़े संकेत हैं TCS के नतीजे। TCS के नतीजे खराब हैं लेकिन झटका लगने वाले नहीं हैं। आज IT शेयरों में नीचे से रिकवरी संभव है। ADR के रिएक्शन को देख कर बहुत ज्यादा विचलित नहीं होना चाहिए। छोटे IT शेयरों में गिरावट में मौके मिलेंगे । TCS के कमजोर नतीजों का मुख्य कारण BSNLवाला कॉन्ट्रैक्ट है । हां, इंटरनेशनल भी थोड़ा खराब है, लेकिन disaster नहीं है।TCS के नतीजों से ज्यादा निराशाजनक टाटा एलेक्सी है। TCS में कम से कम वैल्युएशन कंफर्ट है, टाटा एलेक्सी में ये नहीं है। TCS के नतीजों में लेकिन एक सिल्वर लाइनिंग भी है। TCS के BFSI वर्टिकल ने अच्छा किया है। एम्फैसिस, कोफोर्ज, परिस्टेंट जैसे IT शेयरों में रिकवरी आ सकती है।

बाजार:फिर आज क्या हो स्ट्रैटेजी?

आज पहले घंटे का high और low काफी अहम है। 150 प्वाइंट के गैप डाउन के बाद शॉर्ट नहीं बनता है, लेकिन आज ये देखना होगा कि ट्रेंड डे है या नहीं। अगर पहले घंटे का low टूटा तो थोड़ा निगेटिव होगा। बाजार में हम अभी भी एक रेंज में ही हैं। निफ्टी से ज्यादा जरूरी होगा मार्केट ब्रेथ पर नजर रखें। पिछले कुछ दिनों से मिडकैप में भी मुनाफावसूली आयी है। क्या अब HNI और रिटेल भी थोड़ा थक रहे हैं?वैसे निफ्टी पिछले 10 दिनों के कंसोलिडेशन में ज्यादा नहीं गिरा है। 25,669 का स्विंग high था,आज गैप डान के बाद हम 25,200 पर होंगे। 1000 प्वाइंट की रैली के बाद 300-500 तक की गिरावट असामान्य नहीं है, लेकिन उसके नीचे फिसलने लगे तो थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज TCS के नतीजो से सेंटिमेंट खराब है, हो सकता है कल अच्छे नतीजे आ जाएं। इस बाजार को जिंदगी की तरह समझिए। कई बार आपका मूड सुबह अच्छा होता है और कई बार खराब ।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी में पहला सपोर्ट 25,250-25,300 (20 DEMA) पर है। बड़ा सपोर्ट: 25,000-25,100 (मंथली ऑप्शंस जोन) पर है। अगर निफ्टी निर्णायक रूप से 25,250 के नीचे फिसला तो 25,050 भी संभव है। अगर निफ्टी 25,250 बचा तो रिकवरी भी संभव है। पहला रजिस्टेंस 25,325-25,375 (न्यूट्रल जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,400-25,450 (10 DEMA जोन) है।

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी ठीक 10 DEMA पर बंद हुआ है। 20 DEMA यानी 56,700 अगला अहम सपोर्ट है। इसके नीचे फिसले तो 56,500 make या break लेवल है, लेकिन बैंक निफ्टी में वहां जाने का अभी कोई भी ट्रिगर नहीं दिखता। अगर 56,700 बचा तो 56,500 के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी कर सकते हैं। 57,000-57,200 पर पहला रजिस्टेंस और 57,400-57,500 पर बड़ा रजिस्टेंस है।

Nifty Strategy for Today: 25471-25517 के ऊपर निफ्टी में आएगी तेजी,बैंक निफ्टी में ये लेवल होंगे अहम

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।