Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि मेरे दोस्त अभी तो शॉर्ट्स की पिटाई बाकी है। इतनी बड़ी रैली के बावजूद FIIs अभी भी नेट शॉर्ट हैं। एक्सपायरी तक बचा हुआ शॉर्ट भी ध्वस्त हो जाएगा। अभी भी FIIs लॉन्ग एक्सपोजर सिर्फ 32% है। इसका मतलब अभी भी सिस्टम में 68% शॉर्ट हैं। सोचिए 17% से 32% में 1500 अंकों की रैली आ गई। अब अगर 32% से 50% पर गए तो और कितनी रैली होगी?मेरा अभी भी यही नजरिया है कि एक्सपायरी 24,000 के ऊपर संभव है। इस बाजार में दूसरी सबसे बड़ी गलती है मुनाफावसूली करना। अनुज सिंघल ने कहा कि सबसे बड़ी गलती यानी शॉर्ट करना तो वास्तव में गुनाह है। करना क्या है, पिछले दिन के लो को SL बनाकर पोजीशन कैरी करें। जिस दिन SL लगेगा उस दिन आप मोटा पैसा बना चुके होंगे।
अनुज सिंघल ने आज के लिए बाजार के संकेत पर बात करते हुए कहा कि ट्रंप के tantrums को बाजार ने अनदेखा करना शुरू किया। ट्रंप जिस सेक्टर पर टैरिफ की बात करते हैं, सबसे ज्यादा वही चलता है। सबसे बड़ी रैली मेटल्स में ही हुई है। आज सेंसेक्स की मंथली एक्सपायरी भी है। अगर आज पहले घंटे का हाई निकला हुआ तो फिर बड़ी रैली होगी । अगर आप चाहें तो अपनी पोजीशन को आज सेंसेक्स पुट से हेज कर लें। अगर कल के निचले स्तर का SL नहीं लगा सकते तो एक सस्ता वाला पुट ले लें। कल के पूरे डाटा में सिर्फ India VIX थोड़ा खराब लगा। कल FIIs की खरीदारी भी कम हुई और शॉर्ट कवरिंग भी कम हुई। फिर क्यों कल इतनी बड़ी रैली? क्योंकि अब सेंटिमेंट बदल चुका है।
अनुज सिंघल ने कहा कि ध्यान रखिए बाजार में अभी भी फंडामेंटल्स नहीं बदले हैं। यह रिस्क हमेशा रहेगा कि यह रैली अप्रैल में फेल हो जाए। अगर earnings season खराब रहा तो शायद फिर बिकवाली हो। लेकिन एक बात साफ है, 22,000 पर किसी ने बड़ी खरीदारी की है। अब यहां से निफ्टी में शायद और 2-3 दिन की कवरिंग बाकी है, लेकिन चुनिंदा शेयरों में अभी भी बड़ी रैली संभव है। आपको अब देखना है कहां सबसे ज्यादा शॉर्ट फंसे हैं। शेयर भी अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। जैसे कल का हमारा spotlight कोटक महिंद्रा बैंक था । क्यों हुई कल कोटक में इतनी बड़ी रैली? क्योंकि एक अच्छे शेयर में शॉर्ट्स और कॉल राइटर्स फंसे। क्या यही अब SBI, HCLTech, HPCL, ONGC में नहीं हो सकता? ये सिर्फ उदाहरण हैं, ऐसे आपको कई शेयर मिलेंगे। अगर आपने सही शेयर को चुना अगले 3 दिन में बड़ा पैसा बनेगा । इस रैली में थोड़े खराब शेयरों से निकलिए भी। अब वोडाफोन आइडिया का उदाहरण देखें, बिल्कुल नहीं चला।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 23,700-23,750 (कल का हाई) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,800-23,900 (कॉल राइटर्स का जोन) पर है। पहला सपोर्ट 23,450-23,500 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 23,400-23,450 (कल का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का बढ़िया जोन 23,500-23,550 पर है इसके लिए SL 23,450 पर लगाए। जबतक निफ्टी पिछले दिन के निचले स्तर के नीचे बंद नहीं हो तबतक शॉर्ट का सोचें भी नहीं। अगर निफ्टी पिछले दिन के निचले स्तर के बंद हो तो लॉन्ग सौदों में मुनाफावसूली करें।
अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी बैंक में हम 48,200 से पोजीशनल लॉन्ग हैं। 47,800 के ट्रेलिंग SL के साथ शुरुआत हुई थी। कल सुबह तक उसको बढ़ाकर 50,200 ला चुके हैं। आज सुबह उसको बढ़ाकर 51,200 पर ले आएं। लगा भी तो अभी 3000 अंक आपकी जेब में हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि खरीदना कहां हैं। जहां भी इंट्राडे गिरावट खत्म हो, वहां खरीदारी करें। दिन के निचले स्तर का SL लगा दें। बैंक निफ्टी में अब 52,200 और 52,500 का रास्ता खुला है। 51,300-51,400 के करीब खरीदें और 51,200 का SL लगाए।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।