Stock Market: क्रूड में तगड़ी गिरावट से भागेंगे ये शेयर, एसबीआई, इंडसइंड बैंक में भी दिखेगी जोरदार तेजी

Stock Market: कच्चे तेल की नरमी शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव है। शेयर 50 DMA के अहम सपोर्ट के करीब कामकाज कर रहा है। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर है। RSI ओवर सोल्ड स्थिति में पहुंच रहा है।

अपडेटेड Jun 24, 2025 पर 10:16 AM
Story continues below Advertisement
क्रूड में गिरावट, शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव है। कच्चे माल में क्रूड की करीब 40% हिस्सेदारी है।

Stock Market: ईरान-इजरायल के सीजफायर को बाजार की सलामी मिली है। निफ्टी 200 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 25200 के पार निकला है। बैंक निफ्टी भी 600 प्वाइंट दौड़ा है। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी तेजी की बहार देखने को मिल रही है। वहीं India VIX 3% से ज्यादा फिसलकर 13 के करीब आया है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं। आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

फोकस में HPCL, BPCL, IOC, INDIGO (Green)

कल क्लोजिंग शो में इन 4 शेयरों में मजबूती पर फोकस किया था। आज अगर बड़ा गैप-अप ना हो तो पीछा ना करें। आज OMCs शेयर 5-10% भी दौड़े तो हैरानी नहीं होगी। इन शेयरों ने पहले ही गिरना बंद कर दिया था। CNBC-आवाज़ ने कभी भी इन शेयरों को शॉर्ट करने की राय नहीं दी। खास तौर पर इंडिगो पर हमने हमेशा कहा इसे शॉर्ट मत करें।

फोकस में SBI, इंडसइंड बैंक (Green)


बैंकिंग शेयरों में आज तेजी की उम्मीद देखने को मिल रही है। हाई बीटा बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी तेजी रैली संभव है। इंडसइंड बैंक में शानदार रिवर्सल देखने को मिला। निचले स्तरों से करीब इंडसइंड बैंक 40% सुधर चुका है। शेयर अपने 50 DMA के अहम सपोर्ट पर है।

PIDILITE

कच्चे तेल की नरमी शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव है। शेयर 50 DMA के अहम सपोर्ट के करीब कामकाज कर रहा है। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर है। RSI ओवर सोल्ड स्थिति में पहुंच रहा है। वायदा में निचले स्तरों पर शॉर्ट कवरिंग नजर आई।

ASIAN PAINTS

क्रूड में गिरावट, शेयर के लिए बेहद पॉजिटिव है। कच्चे माल में क्रूड की करीब 40% हिस्सेदारी है। शेयर में निचले स्तरों से खरीदारी के संकेत दिए। 8 साल से ज्यादा के ट्रेंड लाइन सपोर्ट से खरीदारी रही। पिछले 8 में से 5 दिन वायदा में शॉर्ट कवरिंग और लॉन्ग बिल्ड अप देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।