Get App

Market This Week: इस हफ्ते किस ओर करवट लेगा शेयर बाजार; US-ईरान तनाव, कच्चा तेल, Q4 नतीजे समेत ये अहम फैक्टर्स करेंगे तय

Stock Market This Week: ब्रेंट कच्चे तेल का दाम बाजार की दिशा तय करने वाला एक अहम कारक रहेगा। होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी किसी भी घटना पर वैश्विक बाजारों की नजर रहेगी। कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर भी शेयरों की चाल पर दिखाई देगा

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड May 17, 2026 पर 4:22 PM
Market This Week: इस हफ्ते किस ओर करवट लेगा शेयर बाजार; US-ईरान तनाव, कच्चा तेल, Q4 नतीजे समेत ये अहम फैक्टर्स करेंगे तय
अमेरिका-ईरान विवाद से जुड़ी हर नई जानकारी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकती है।

15 मई को खत्म हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स 2,090.20 अंक या 2.7 प्रतिशत टूट गया। निफ्टी 532.65 अंक या 2.2 प्रतिशत लुढ़का। शुक्रवार, 15 मई को सेंसेक्स 160.73 अंक या 0.21 प्रतिशत गिरकर 75,237.99 पर बंद हुआ था। निफ्टी 46.10 अंक या 0.19 प्रतिशत गिरकर 23,643.50 पर बंद हुआ। बाजार में दो दिन की तेजी के बाद गिरावट आई। इसके पीछे अहम कारण थे- प्रॉफिट बुकिंग, कमजोर रुपया, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ने की चिंता, एशियाई बाजारों की गिरावट। अब 18 मई से शुरू हो रहे सप्ताह में बाजार की चाल किन अहम फैक्टर्स के आधार पर तय होगी, आइए जानते हैं...

पश्चिम एशिया के हालात

निवेशकों की नजर अमेरिका-ईरान संघर्ष और उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर बनी रहेगी। अमेरिका-ईरान विवाद से जुड़ी हर नई जानकारी निवेशकों की धारणा को प्रभावित कर सकती है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि होर्मुज स्ट्रेट से जुड़ी किसी भी घटना पर वैश्विक बाजारों की नजर रहेगी। यह समुद्री मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि कूटनीतिक स्तर पर तनाव कम करने की दिशा में कोई सकारात्मक संकेत मिलता है तो बाजार में तेजी लौट सकती है। वहीं तनाव बढ़ने या कच्चे तेल की आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में शेयर बाजार, मुद्रा बाजार और कमोडिटी बाजारों में भारी दबाव देखने को मिल सकता है।

कच्चा तेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें