Stock Market Today: खबरों के दम पर आज के बिग स्टॉक्स बनेंगे ये शेयर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market Today: वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को अपने निवेश को मोनेटाइज करने को कहा है। सब्सिडियरीज़ में निवेश को लिस्टिंग के जरिये मोनेटाइज करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक PSBs के करीब 15 सब्सिडियरीज या ज्वाइंट वेंटर्स के IPO आ सकते है

अपडेटेड Jun 30, 2025 पर 9:58 AM
ब्लॉक डील विंडो का आज आखिरी दिन है। हम शेयर पर बेहद बुलिश रहे हैं। शेयर में हमेशा गिरावट में खरीदारी की राय रही है। शेयर बड़े स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में रहा है।

Stock Market Today: 5 दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। निफ्टी 25600 के नीचे फिसला है। चुनिंदा फार्मा, कैपिटल गुड्स और फाइनेंशियल्स में खरीदारी देखने को मिला।  जियो फाइनेंशियल निफ्टी का टॉप गेनर बना। लेकिन ऑटो और रियल्टी में बिकवाली रही।  हीरो मोटो निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर है। ऐसे  में आज खबरों के दम पर इन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है जिसे सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बताया है। आइए डालते हैं इसपर एक नजर।

TORRENT - (NEUTRAL)

JB केमिकल्स मर्जर के बाद 5वीं सबसे बड़ी फार्मा कंपनी होगी। FY25 में घरेलू बिक्री 35% बढ़कर 8,662 करोड़ संभव है। CDMO मार्केट में एंट्री, JB CDMO में टॉप 5 ग्लोबल प्लेयर में है Cilacar के 785 करोड़ रुपये , Metrogyl 342 करोड़ रुपये के ब्रान्ड पर कंट्रोल होगा। पहले Elder, Unichem, Curatio जैसे सफल अधिग्रहण का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। डील के लिए कंपनी करीब 12,500 करोड़ कर्ज ले सकती है । कंपनी पर कुल नेट कर्ज 14500 करोड़ रुपये है।


टोरेंट फार्मा के शेयर पर नोमुरा ने न्यूट्रल रेटिंग दी और इसके लिए लक्ष्य 3,580 रुपये प्रति शेयर का दिया है। एडजस्टेड EPS मिड सिंगल डिजिट से लो डबल डिजिट हो सकता है। जबकि DAM कैपिटल ने कहा कि 2x EV/EBITDA लीवरेज से ज्यादा चिंता नहीं। -4 में कर्ज चुकाया जा सकता है ।

फोकस में जेबी केमिकल (Red)

टोरंट के साथ 11% डिस्काउंट पर डील होगी। ओपन ऑफर भी 8.9% डिस्काउंट पर आएगा। जुलाई 2020 से जेबी केमिकल 398% चढ़ चुका है। माइनॉरिटी शेयर होल्डर्स को टोरंट के साथ मर्जर का इंतजार करना चाहिए।

फोकस में इंटरग्लोब एविएशन (GREEN)

ब्लॉक डील विंडो का आज आखिरी दिन है। हम शेयर पर बेहद बुलिश रहे हैं। शेयर में हमेशा गिरावट में खरीदारी की राय रही है। शेयर बड़े स्ट्रक्चरल बुल मार्केट में रहा है। अगले रिव्यू में निफ्टी में में शामिल होने का टॉप कैंडिडेट भी है।

फोकस में SBI (GREEN)

वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों को अपने निवेश को मोनेटाइज करने को कहा है। सब्सिडियरीज़ में निवेश को लिस्टिंग के जरिये मोनेटाइज करने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक PSBs के करीब 15 सब्सिडियरीज या ज्वाइंट वेंटर्स के IPO आ सकते है। मध्यम से लंबी अवधि में IPO के अलावा विनिवेश के जरिये भी वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। ऑपरेशंस बढ़ाने के बाद SBI भी SBI जनरल इंश्योरेंस और SBI पेमेंट सर्विसेस का IPO ला सकता है।

IGL (GREEN)

PNGR के बोर्ड ने नए टैरिफ रेगुलेशन को मंजूरी दी है। नया टैरिफ रेगुलेशन जल्द जारी हो सकता है। दूरी की बजाय एक यूनिफाईड टैरिफ होगा। एक जोन के सभी कंज्यूमर के लिए एक समान टैरिफ होगा। यूनिफाईड टैरिफ जोन की संख्या 2 से घटकर 3 हो जाएगी। कई PNG, CNG के दाम शहरों में घट जाएंगे जबकि PNG, CNG के दाम कई शहरों में बढ़ सकते हैं । दूर दराज के ऑपरेटर्स को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए इंसेंटिव्स मिलेगा।

ICICI BANK

शेयर में अच्छा मोमेंटम दिख रहा है। लगातार 4 दिनों से तेजी का मूड है। 20 DEMA और 50 DMA से ब्रेकआउट देखने को मिला। ब्रेकआउट के बाद अच्छी फॉलोअप खरीदारी करें। शुक्रवार को दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिली। 1.88 करोड़ से ज्यादा शेयरों की डिलिवरी उठी। शेयर नए शिखर के बेहद करीब है। पिछले तीन सत्रों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।

HDFC LIFE

शेयर में शानदार मोमेंटम दिख रहा है। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर फाइनेंशियल शेयरों में सबसे मजबूत शेयर है। 4 साल के राइजिंग चैनल से ब्रेकआउट देखने को मिलेगा। शेयर अब नए शिखर पर पहुंच चुका है। शुक्रवार को 6 गुना से ज्यादा की डिलिवरी खरीदारी रही। 1.39 करोड़ शेयरों की डिलिवरी उठी। एक साल के शिखर पर डिलिवरी वॉल्यूम रहा। पिछले 4 दिनों से वायदा में शॉर्टकवरिंग देखने को मिली।

 

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।