शेयर बाजार में तेजी का तूफान, दिन भर में ₹3.5 लाख करोड़ का फायदा, सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market Today: शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन धुआंधार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,200 के पास जाकर बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस तेजी की अगुआई आईटी और टेलीकॉम शेयरों ने की

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 408.48 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज लगातार चौथे दिन धुआंधार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। सेंसेक्स जहां 900 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,200 के पास जाकर बंद हुआ। इसके चलते निवेशकों को आज शेयर बाजार में करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। इस तेजी की अगुआई आईटी और टेलीकॉम शेयरों ने की। आज की तेजी चौतरफा रही। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। यहां तक कि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.73 फीसदी तक बढ़कर बंद हुए। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने साल के अंत तक ब्याज दरों में 2 बार कटौती का संकेत दिया है। इसके चलते निवेशकों का सेंटीमेंट आज मजबूत रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 899.02 अंक या 1.19 फीसदी बढ़कर 76,348.06 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 283.05 अंक या 1.24 फीसदी की छलांग लगाकर 23,190.65 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹3.48 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 20 मार्च को बढ़कर 408.48 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार 19 मार्च को 405 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.48 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.48 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 4.17 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाइटन (Titan), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और इंफोसिस (Infosys) के शेयर 1.74 फीसदी से लेकर 3.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 3 शेयरों में रही गिरावट

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 3 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 1.23 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयरों में 0.15 फीसदी से लेकर 0.66% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex183

2,404 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,145 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,404 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,614 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 127 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 69 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 106 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex183f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ₹142 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बने रॉकेट, 10% उछला भाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।