Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market live Updates: GIFT निफ्टी से मिल रहे कमजोर शुरुआत के संकेत, अमेरिकी बाजार गिरे, एशियाई बाजारों में बढ़त

Stock Market live Updates:सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिली। वॉल स्ट्रीट ने एक उतार-चढ़ाव भरे महीने की क्लोजिंग की। मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्द के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई का डर फिर से बढ़ गया है। इसके चलते सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की संभावना भी बढ़ गई है

MoneyControl News SEPTEMBER 01, 2026 / 8:55 AM IST

Stock Market live Updates : GIFT निफ्टी से मिल रहे संकेतों को देखते हुए लगता है कि 1 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स की शुरुआत सपाट या गिरावट के साथ हो सकती है। शुरुआती कारोबार में GIFT निफ्टी मामूली गिरावट के साथ लगभग 24,206.50 पर ट्रेड कर रहा था। उधर खराब ग्लोबल संकेतों के चलते 31 अगस्त को बाजार में दबाव देखने को मिला। बाजार निचले स्तर से सुधरने के बाद भी लाल निशान में बंद हु

Stock Market live Updates:अमेरिका में बेंचमार्क 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड में दो बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई और यह 4.77% पर पहुंच गया है जो जनवरी 2025 के बाद का इसका सबसे ऊंचा स्तर है
Stock Market live Updates:अमेरिका में बेंचमार्क 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड में दो बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी हुई और यह 4.77% पर पहुंच गया है जो जनवरी 2025 के बाद का इसका सबसे ऊंचा स्तर है
SEPTEMBER 01, 2026 / 8:55 AM IST

भारत की मज़बूत GDP ग्रोथ से घरेलू बाजार को सपोर्ट

घरेलू मोर्चे पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था को चुनौतीपूर्ण वैश्विक हालात का सामना करना पड़ रहा है। वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की वास्तविक GDP में 7.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो RBI के 7 प्रतिशत के अनुमान और बाज़ार की उम्मीदों,दोनों से बेहतर है।

एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि ग्लोबल माहौल के मुश्किल होते जाने के बावजूद,मजबूत घरेलू खपत,लगातार होते निवेश और मैन्युफैक्चरिंग में अच्छी ग्रोथ की वजह से बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिली है। उन्हें उम्मीद है कि ग्रोथ के ये आंकड़े भारतीय इक्विटी मार्केट के सामने आने वाले जोखिमों को कम करने में मदद करेंगे।

    SEPTEMBER 01, 2026 / 8:43 AM IST

    महंगाई की चिंताओं के कारण वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ हुआ बंद

    सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट आई क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई और सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की संभावना को लेकर चिंताएं फिर से बढ़ गईं हैं। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.70 प्रतिशत गिरकर 53,185.90 पर आ गया,जबकि S&P 500 में 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह 7,686.14 पर बंद हुआ। नैस्डैक कम्पोजिट 0.12 प्रतिशत गिरकर 26,370.89 पर आ गया।

      SEPTEMBER 01, 2026 / 8:38 AM IST

      एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख

      आज मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिल है। निवेशक जियोपॉलिटिकल चिंताओं और क्षेत्रीय बाजारो में मजबूती के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। ताइवान के शेयरों की अगुवाई में MSCI का एशिया-पैसिफिक इक्विटी गेज 0.3 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। जापान का Topix 0.5 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.5 प्रतिशत गिरा है। हांगकांग का Hang Seng 0.7 प्रतिशत गिरा है। जबकि Shanghai Composite में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

        SEPTEMBER 01, 2026 / 8:35 AM IST

        US-Iran के बीच फिर से लड़ाई शुरू होने से तेल की कीमत $91 के पार

        मंगलवार को मिडिल ईस्ट में फिर से शुरू हुई लड़ाई के कारण एनर्जी सप्लाई को लेकर चिंताएं बढ़ गईं है। इससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं है। ब्रेंट क्रूड 0.7% बढ़कर $91 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है,जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 0.9% बढ़कर $86.55 प्रति बैरल हो गया है। US और ईरान के बीच लगभग एक महीने में पहली बार हमले हुए है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में एक द्वीप पर हमला किया और ईरान ने जवाब में संयुक्त अरब अमीरात और जॉर्डन पर हमले किए।

          SEPTEMBER 01, 2026 / 8:23 AM IST

          Sensex Today : महानगर गैस ने CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू PNG की कीमतें 1 रुपये प्रति SCM बढ़ाईं

          महानगर गैस ने सोमवार को CNG की कीमतों में 2 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में 1 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) की बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी ने मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण इनपुट लागत बढ़ने का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 1 सितंबर की आधी रात से मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की नई कीमत 88 रुपये प्रति किलोग्राम होगी।

            SEPTEMBER 01, 2026 / 8:10 AM IST

            Sensex Today : तेल की कीमतें बढ़ने से वॉल स्ट्रीट गिरावट के साथ बंद हुआ

            सोमवार को अमेरिकी शेयरों में गिरावट आई। वॉल स्ट्रीट ने उतार-चढ़ाव भरे महीने को पीछे छोड़ा। पश्चिम एशिया युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से महंगाई का डर फिर से बढ़ गया है और सख्त मॉनेटरी पॉलिसी की संभावना भी बढ़ गई है। डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 374.09 अंक या 0.70% गिरकर 53,185.90 पर आ गया, S&P 500 में 25.62 अंक या 0.33% की गिरावट के साथ यह 7,686.14 पर बंद हुआ और नैस्डैक कम्पोजिट 31.53 अंक या 0.12% गिरकर 26,370.89 पर आ गया।

              SEPTEMBER 01, 2026 / 8:08 AM IST

              बाजार खुलने से पहले GIFT Nifty में गिरावट

              GIFT Nifty प्री-मार्केट सेशन में 27.0 अंक या 0.11% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। इंडेक्स 24199.0 के आसपास दिख रहा है।

                SEPTEMBER 01, 2026 / 8:06 AM IST

                निफ्टी 50 पिछले सेशन में 0.39% गिरकर बंद हुआ

                निफ्टी 50 पिछले सेशन में 95.25 अंक गिरकर 24080.40 अंक पर बंद हुआ। इंडेक्स में 0.39% की गिरावट आई।

                  SEPTEMBER 01, 2026 / 8:05 AM IST

                  Market on Monday : सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा, निफ्टी 24080 पर हुआ बंद

                  सोमवार को क्लोजिंग ऑक्शन सेशन के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा गिरा और निफ्टी 24,080.40 पर बंद हुआ। कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 307.68 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 76,956.83 पर और निफ्टी 95.25 अंक या 0.39 प्रतिशत गिर कर बंद हुआ। सेक्टर के हिसाब से देखें तो मीडिया और मेटल शेयरों में सबसे ज़्यादा गिरावट रही,ये दोनों 2 प्रतिशत से ज़्यादा गिरे। जबकि FMCG में 1.69 प्रतिशत की गिरावट आई। बैंकिंग और फार्मा शेयरों ने इस कमजोरी के बावजूद अच्छा प्रदर्शन किया। प्राइवेट बैंकों में लगभग 1 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

                    SEPTEMBER 01, 2026 / 8:03 AM IST

                    गुड मॉर्निंग और D-Street की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

                    गुड मॉर्निंग और D-Street की सभी हलचल की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के मार्केट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें।