Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JULY 03, 2026 / 3:51 PM IST

Closing Bell: निफ्टी 24250 के पार हुआ बंद,IT,फार्मा और रियल्टी शेयरों में बढ़त के दम पर सेंसेक्स में आई 260 अंकों की तेजी

Closing Bell :निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त HCL टेक्नोलॉजीज़,मैक्स हेल्थकेयर,बजाज फिनसर्व,अपोलो हॉस्पिटल्स और डॉ. रेड्डीज़ लैब्स के शेयरों में देखी गई,जबकि गिरावट वाले शेयरों में एक्सिस बैंक,M&M,SBI,L&T और टेक महिंद्रा शामिल रहे

Closing Bell: बाजार आज लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ है। कारोबारी सत्र के अंत में निफ्टी 95.15 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 24,270.85 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 261.79 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 77,763.91 पर सेटल हुआ है। अलग-अलग सेक्टरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी रियल्टी सबसे ज़्यादा बढ़त (2 प्रतिशत) के साथ टॉप पर रहा,इसके बाद निफ्टी IT (1.8

2 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। कैपिटल गुड्स,पावर और PSU बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी के कारण बाजार में लगातार बढ़त देखने को मिली
2 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। कैपिटल गुड्स,पावर और PSU बैंकों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर में खरीदारी के कारण बाजार में लगातार बढ़त देखने को मिली
JULY 03, 2026 / 3:50 PM IST

Market Close : सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन हुई बढ़त

शुक्रवार,3 जुलाई को मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच,सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार तीसरे दिन बढ़त देखने को मिली। आज IT और फार्मा शेयरों ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 262 अंक या 0.34% बढ़कर 77,763.91 पर बंद हुआ,जबकि निफ्टी 95 अंक या 0.39% की बढ़त हुई और यह 24,270.85 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट का प्रदर्शन कमजोर रहा। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.19% गिरा,जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में मामूली 0.04% की बढ़त हुई। लगातार तीन दिनों की बढ़त के साथ,सेंसेक्स में लगभग 1,300 अंक या 1.7% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं,NSE इंडेक्स में भी तीन दिनों में 400 अंक से ज़्यादा या 1.7% की बढ़त दर्ज की गई है।

    JULY 03, 2026 / 3:30 PM IST

    Nifty50 Today : नोमुरा ने मैरिको पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी, टारगेट प्राइस ₹950 तय किया

    नोमुरा ने मैरिको पर 'बाय'रेटिंग बरकरार रखते हुए। टारगेट प्राइस ₹950 तय किया है। Q1FY27 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ग्रोथ 20% के निचले स्तर के आसपास रहने की उम्मीद है,जो अनुमान से बेहतर है। पैराशूट (Parachute) की अगुवाई में भारत में वॉल्यूम ग्रोथ के डबल-डिजिट में बढ़कर कई तिमाहियों के उच्चतम स्तर पर पहुंचने की संभावना है। विज्ञापन और प्रमोशन पर ज़्यादा खर्च के बावजूद EBITDA ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।

      JULY 03, 2026 / 3:19 PM IST

      Gold-Silver ETFs : गोल्ड और सिल्वर ETF 3% तक भागे

      शुक्रवार को भारत में गोल्ड और सिल्वर एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ETF) में 2-3 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। यह बढ़त ग्लोबल मार्केट में प्रोसियस मेटल्स की कीमतों में आई तेजी के कारण हुई। अमेरिकी लेबर मार्केट के आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे हैं। इससे यह उम्मीद मजबूत हुई कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों को लेकर नरम रुख अपना सकता है। आज दोपहर के कारोबार में निप्पॉन इंडिया ETF गोल्ड BeES 2.4 प्रतिशत बढ़कर 120.51 रुपये पर पहुंच गया,जबकि ICICI प्रूडेंशियल गोल्ड ETF 2.4 प्रतिशत बढ़कर 124.90 रुपये पर कारोबार करता दिखा। SBI गोल्ड ETF 2.3 प्रतिशत बढ़कर 124.25 रुपये और टाटा गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड 2.3 प्रतिशत बढ़कर 14.14 रुपये पर पहुंच गया। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में तेज उछाल आने के कारण सिल्वर ETF ने गोल्ड ETF के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया।

        JULY 03, 2026 / 3:18 PM IST

        Sensex Today : DFC फर्स्ट बैंक की Q1 जमा राशि 17.7% बढ़ी, CASA जमा में साल-दर-साल 24.7% की बढ़ोतरी

        IDFC फर्स्ट बैंक ने पहली तिमाही में अच्छी बिज़नेस ग्रोथ दर्ज की है। बैंक की कुल जमा राशि (डिपॉज़िट)सालाना आधार पर 17.7% बढ़कर ₹3.11 लाख करोड़ हो गई,जबकि लोन और एडवांस 20.6% बढ़कर ₹3.05 लाख करोड़ हो गए। CASA डिपॉज़िट सालाना आधार पर 24.7% बढ़कर ₹1.58 लाख करोड़ हो गए। क्रेडिट-डिपॉज़िट (CD) रेश्यो 95.5% रहा, जबकि एक साल पहले यह 93.4% और पिछली तिमाही में 96.4% था।

          JULY 03, 2026 / 2:46 PM IST

          Stock Market today : जल्द ही AI पर आएगा नया कानून

          AI की बढ़ती ताकत के बीच सरकार अब बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। नए AI मॉडल्स की तेज एंट्री और बदलती चुनौतियों को देखते हुए सरकार AI के लिए अलग कानून लाने पर विचार कर रही है। आखिर क्या है सरकार की तैयारी, इस पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ संवाददाता असीम मनचंदा ने कहा कि सरकार AI के लिए नए कानून पर विचार कर रही। AI मॉडल्स से जुड़ी नई चुनौतियों से निपटने के लिए नया फ्रेमवर्क बनेगा। AI रेगुलेशन के लिए मौजूदा कानून अब पर्याप्त नहीं हैं। AI के तेजी से बदलते दौर में नए नियमों की जरूरत है।

            JULY 03, 2026 / 2:44 PM IST

            Sensex, Nifty Today : BSE मिडकैप में गिरने वाले शेयरों में GE Vernova T&D और Hitachi Energy शामिल

            GE Vernova T&D India के शेयर 8.76 प्रतिशत गिरकर BSE मिडकैप में सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में सबसे आगे बना हुआ है। Hitachi Energy India में 8.04 प्रतिशत की गिरावट आई है,जबकि Thermax 5.44 प्रतिशत और PB Fintech 4.71 प्रतिशत नीचे गिरे हैं। BHEL के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई है।

              JULY 03, 2026 / 2:14 PM IST

              Stock Market today : नाल्को और टाटा स्टील में जोरदार चमक, कमजोर बिजनेस अपडेट से फिसला डीमार्ट

              सिल्वर और दूसरे मेटल कीमतों में तेजी से नाल्को,टाटा स्टील,हिंद कॉपर और हिंद जिंक के शेयर जोर से भागे हैं। इन सभी शेयरों में 2-4 परसेंट का उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं सोने की चमक बढ़ने से गोल्ड फाइनेंस वाले शेयरों जैसे मुथुट और मणप्पुरम में भी फुल जोश दिख रहा। साथ ही अच्छे बिजनेस अपडेट के दम पर बजाज फाइनेंस का शेयर भी अच्छा चला है। लेकिन फीके बिजनेल अपडेट के कारण डीमार्ट करीब 5 परसेंट टूटा है।

                JULY 03, 2026 / 2:11 PM IST

                Stock Market today : पावर इक्विपमेंट कंपनियों में आज भारी गिरावट

                चीनी कंपनियों को पावर प्रोजेक्ट के टेंडर में हिस्सा लेने की छूट मिलने की खबर आई है। अब चीनी कंपनियां बगैर रजिस्ट्रेशन के टेंडर में बोली लगा सकेंगी। यह रियायत सिर्फ 2 साल के लिए है। खबर के बाद पूरे पावर सेक्टर का सेंटिमेंट बिगड़ा है। GVT&D करीब 9 परसेंट फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है,साथ ही CG पावर और पावर इंडिया भी 6 से 7% फिसले हैं।

                  JULY 03, 2026 / 2:07 PM IST

                  Stock Market today : बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी कायम

                  बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी दिख रही है। निफ्टी 100 अंकों से ज्यादा उछलकर,23300 के करीब कारोबार कर रहा है। ICICI बैंक,भारती एयरटेल,HDFC बैंक से आज बाजार को अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन बैंक निफ्टी में हल्की नरमी के साथ कारोबार हो रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप भी सुस्त दिख रहे हैं। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 3% से ज्यादा फिसलकर 12 के नीचे आ गया है। IT और फार्मा में जोरदार तेजी है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब दो परसेंट उछले हैं। IT में परसिस्टेंट,कोफोर्ज और एम्फैसिस के शेयर दो से तीन परसेंट चढ़े हैं। वहीं रियल्टी और मेटल शेयर में भी रौनक है। दूसरी ओर सरकारी बैंकों में आज दबाव देखने को मिल रहा है।

                    JULY 03, 2026 / 2:01 PM IST

                    Nifty50 Today : जेफ़रीज़ ने बजाज फ़ाइनेंस पर 'बाय' रेटिंग बनाए रखी, टारगेट प्राइस ₹1,210 तय किया

                    जेफरीज ने बजाज फ़ाइनेंस पर 'बाय' रेटिंग बनाए रखते हुए इसका टारगेट प्राइस ₹1,210 तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इसकी AUM ग्रोथ सालाना आधार पर बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई, जो पिछले 4 क्वार्टर में सबसे ज्यादा है। 50 लाख नए कस्टमर जुड़े हैं। कस्टमर फ़्रैंचाइज़ सालाना आधार पर 17 प्रतिशत बढ़ी है। कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन की मज़बूत मांग NIMs को सपोर्ट कर सकती है। ज़्यादा FCNR-B इनफ़्लो से NBFC फ़ंडिंग को फ़ायदा हो सकता है। बजाज फ़ाइनेंस का शेयर ₹1,033.65 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹14.90 या 1.46 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। इसने इंट्राडे में ₹1,040.00 का हाई और ₹1,017.60 का लो छुआ।

                      JULY 03, 2026 / 1:57 PM IST

                      Sensex Today : पारादीप फॉस्फेट्स के शेयर में तीन महीनों की सबसे बड़ी बढ़ोतरी

                      पैरादीप फॉस्फेट्स का शेयर 148.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसमें 7.80 रुपये या 5.56 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इसने इंट्राडे में 149.20 रुपये का उच्चतम और 140.75 रुपये का न्यूनतम स्तर छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में,शेयर 1.45 प्रतिशत या 2.00 रुपये बढ़कर 140.25 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर ने 29 जुलाई, 2025 और 09 मार्च, 2026 को 234.05 रुपये का 52-हफ्ते का उच्चतम और 99.80 रुपये का 52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर छुआ था। फिलहाल,यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से 36.74 प्रतिशत नीचे और 52-हफ्ते के न्यूनतम स्तर से 48.35 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 15,370.12 करोड़ रुपये है।

                        JULY 03, 2026 / 1:52 PM IST

                        Nifty50 Today : श्याम मेटालिक्स का बोर्ड 20 जुलाई को फंड जुटाने पर करेगा विचार

                        श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार,20 जुलाई 2026 को होनी है। इस बैठक में कंपनी के 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल नतीजों पर विचार कर उन्हें मंज़री दी जाएगी। साथ ही,फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए पहले अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा,कंपनी का बोर्ड इक्विटी शेयर और/या इक्विटी से जुड़े दूसरे इंस्ट्रूमेंट्स जारी करके एक या ज़्यादा किश्तों में फंड जुटाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा करेगा।

                        श्याम मेटालिक्स एंड एनर्जी का शेयर 10.60 रुपये या 1.10 प्रतिशत गिरकर 952.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 972.70 रुपये का हाई और 948.10 रुपये का लो छुआ।

                          JULY 03, 2026 / 1:49 PM IST

                          Nifty50 Today : रेमंड रियल्टी की Q1 प्री-सेल्स सालाना आधार पर 129% बढ़कर 700 करोड़ रुपये पर रही

                          रेमंड रियल्टी ने पहली तिमाही में शानदार ऑपरेशनल परफॉर्मेंस दिखाई है। कंपनी की प्री-सेल्स सालाना आधार पर 129% बढ़कर ₹700 करोड़ हो गई, जबकि कलेक्शन 47% बढ़कर ₹550 करोड़ रहा है।

                          कंपनी ने FY27 के लिए 17-19% EBITDA मार्जिन का अपना अनुमान बनाए रखा है। 30 जून तक,कंपनी पर कुल बकाया कर्ज ₹1,097 करोड़ था, जबकि नेट डेट ₹827 करोड़ था।

                          रेमंड रियल्टी के शेयर ₹32.30 यानी 5.11% बढ़कर ₹664.30 पर ट्रेड कर रहे हैं। इस दौरान शेयर ने ₹668.60 का इंट्राडे हाई और ₹631 का इंट्राडे लो छुआ।

                            JULY 03, 2026 / 1:43 PM IST

                            Nifty50 Today : मिरे एसेट सिक्योरिटीज ने श्रीराम फाइनेंस की रेटिंग को 'add' में अपग्रेड किया

                            मिरे एसेट सिक्योरिटीज ने श्रीराम फाइनेंस की रेटिंग को'add'में अपग्रेड किया है। श्रीराम फाइनेंस का शेयर ₹1,073.60 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹7.00 या 0.66 प्रतिशत की बढ़त है। इसने दिन के दौरान ₹1,084.95 का हाई और ₹1,066.15 का लो छुआ।

                              JULY 03, 2026 / 1:40 PM IST

                              Sensex Today : अवेंडस स्पार्क ने KPR मिल की रेटिंग घटाकर 'ऐड'की,टारगेट प्राइस ₹1,254 तय किया

                              अवेंडस स्पार्क ने KPR मिल की रेटिंग घटाकर 'ऐड' कर दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹1,254 तय किया है। KPR मिल का शेयर ₹1,183.45 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹3.25 या 0.28 प्रतिशत की बढ़त दिख रही है। इस स्टॉक ने दिन के कारोबार में ₹1,211.95 का उच्चतम और ₹1,180.80 का निचला स्तर छुआ।

                                JULY 03, 2026 / 1:35 PM IST

                                Sensex Today : ICICI प्रूडेंशियल के चिंतन हरिया से जानें वेल्थ क्रिएशन का मंत्र

                                बाजार की आगे की दशा और दिशा पर बात करते हुए ICICI प्रूडेंशियल AMC के प्रिंसिपल इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट चिंतन हरिया ने कहा कि 2 साल से भारतीय बाजार और रुपये ने अंडरपरफॉर्म किया है। RBI के कदमों से रुपया काफी संभला है। कच्चे तेल के दाम युद्ध से पहले के भाव पर आ गए हैं। कमजोर मॉनसून से भी ज्यादा चिंता नहीं है। ऐसे में लार्जकैप में अच्छे मौके बन रहे हैं। निवेशक चाहें तो लार्जकैप में एकमुश्त निवेश कर सकते हैं।

                                चिंतन हरिया का मानना है कि लंबी अवधि में ऑटो सेक्टर अच्छा कर सकता है। ऑटो सेक्टर को एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी का भी फायदा मिलेगा। निवेशकों के लिए लार्जकैप एक्टिव और पैसिव फंड्स में निवेश करने का मौका है। मल्टी एसेट बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेश कर सकते हैं। किसी भी फ्लैक्सीकैप फंड्स में SIP कर सकते हैं। आज जो निवेश करेंगे उसका फायदा 3-5 साल में मिलेगा।

                                  JULY 03, 2026 / 1:04 PM IST

                                  Sensex Today : इंडियन ह्यूम पाइप को राजस्थान सरकार से 739 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                  इंडियन ह्यूम पाइप को राजस्थान सरकार के पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से 738.61 करोड़ रुपये का लेटर ऑफ़ एक्सेप्टेंस (LOA) मिला है। यह ऑर्डर बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना और चौहटन ब्लॉक के 275 गांवों के लिए नर्मदा-आधारित जलापूर्ति परियोजना (पैकेज CP-04, चौहटन-2) के डिज़ाइन और निर्माण के लिए है। यह काम JICA फंडेड राजस्थान ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना (फेज II) के तहत SPR आधार पर किया जाएगा और इसे 24 महीनों में पूरा करना होगा। इसमें एक साल की डिफेक्ट नोटिफिकेशन अवधि और 10 साल का O&M (संचालन और रखरखाव) शामिल है।

                                    JULY 03, 2026 / 1:01 PM IST

                                    Nifty50 Today: अरविंद बोर्ड ने फंड जुटाने की मंजूरी दी

                                    अरविंद के बोर्ड ने फंड जुटाने की मंजूरी दी दे है। फिलहाल यह शेयर ₹3.60 या 0.63 प्रतिशत नीचे ₹564.75 पर ट्रेड कर रहा है। इसने दिन के दौरान ₹575.60 का हाई और ₹563.00 का लो छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 1.45 प्रतिशत या ₹8.15 बढ़कर ₹568.35 पर बंद हुआ था। शेयर ने 30 जून, 2026 और 28 अगस्त, 2025 को ₹600.00 का 52-हफ़्ते का हाई और ₹275.00 का 52-हफ़्ते का लो छुआ था। फिलहाल, स्टॉक अपने 52-हफ़्ते के हाई से 5.88 प्रतिशत नीचे और अपने 52-हफ़्ते के लो से 105.36 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹14,804.34 करोड़ है।

                                      JULY 03, 2026 / 12:58 PM IST

                                      Sensex Today : PC ज्वैलर के शेयर 5 महीनों हाई पर

                                      PC ज्वैलर का शेयर 0.83 रुपये या 8.40 प्रतिशत बढ़कर 10.71 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने दिन के कारोबार में 10.71 रुपये का उच्चतम और 9.92 रुपये का निचला स्तर छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 12.53 प्रतिशत या 1.10 रुपये बढ़कर 9.88 रुपये पर बंद हुआ था। 07 जुलाई, 2025 और 30 मार्च,2026 को 19.65 रुपये का 52-हफ्ते का उच्चतम और 7.45 रुपये का 52-हफ्ते का निचला स्तर छुआ था। फिलहाल,यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से 45.5 प्रतिशत नीचे और 52-हफ्ते के निचले स्तर से 43.76 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 10,399.98 करोड़ रुपये है।

                                        JULY 03, 2026 / 12:47 PM IST

                                        Sensex Todya : एंजेल वन के नए क्लाइंट्स की संख्या में 8.3% की बढ़ोतरी

                                        एंजेल वन नए क्लाइंट्स की कुल संख्या 0.45 मिलियन हो गई है। क्लाइंट्स की कुल संख्या में महीने-दर-महीने आधार पर 8.3% बढ़ी है। हालांकि, साल-दर-साल (YoY) आधार पर इसमें 17.5% की गिरावट आई। कंपनी का कुल क्लाइंट बेस बढ़ा है। इसमें हीने-दर-महीने आधार पर 1.1% और सालाना आधार पर 18.8% की बढ़ोतरी हुई है।

                                          JULY 03, 2026 / 12:40 PM IST

                                          Market Insight : अगले 6-8 हफ्ते में निफ्टी में देखने को मिल सकता है 25500 का लेवल

                                          बाजार के टेक्निकल सेटअप और कमाई वाले सेक्टर पर चर्चा करते हुए गोल्डीलॉक्स ग्लोबल रिसर्च(Goldilocks Global Research)के फाउंडर और चीफ स्ट्रेटेजिस्ट गौतम शाह ने कहा कि कुछ समय से बाजार कंसॉलिडेशन के फेज में है। 6-8 हफ्ते में निफ्टी 24600-25500 तक जा सकता है। टेक्नोलॉजी इंडेक्स में बड़े मूव के संकेत मिल रहे हैं। RIL में आगे भी मजूबती दिख सकती है। बाजार में गिरावट में खरीदारी की रणनीति काम करेगी। बैंक और IT शेयर निफ्टी को ऊपर ले जा सकते हैं।

                                            JULY 03, 2026 / 12:10 PM IST

                                            Markets@12 : सेंसेक्स 570 अंक चढ़ा, निफ्टी 24360 पर

                                            12 के आसपास सेंसेक्स 573.33 अंक या 0.74 प्रतिशत बढ़कर 78,075.45 पर और निफ्टी 188.85 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 24,364.55 पर दिख रहा है। लगभग 2084 शेयरों में बढ़त हुई है, 1594 शेयरों में गिरावट आई है और 183 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                              JULY 03, 2026 / 12:08 PM IST

                                              Nifty50 Today : PC Jeweller ने Q1 में अपना बकाया कर्ज कम किया

                                              PC Jeweller ने सालाना आधार पर रेवेन्यू में 21% की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी ने अपना बकाया कर्ज 24% कम किया है। PC Jeweller के शेयर 0.19 रुपए यानी 1.92% बढ़कर 10.07 रुपए पर दिख रहे हैं। इसने दिन के कारोबार में 10.49 रुपए का उच्चतम और 9.92 रुपए का निचला स्तर छुआ।

                                                JULY 03, 2026 / 12:02 PM IST

                                                Sensex, Nifty Today : PSU बैंक और एनर्जी शेयरों पर दबाव, इंडिया VIX में गिरावट

                                                निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 1.38% गिरकर सबसे ज़्यादा नुकसान उठाने वाला सेक्टर है। जबकि निफ्टी एनर्जी में 1.05% की गिरावट आई है। निफ्टी बैंक 0.15% नीचे आया और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में भी हल्की गिरावट देखी गई है। इंडिया VIX 3.34% गिरकर 11.88 पर आ गया है। जबकि निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमशः 0.03% और 0.19% की बढ़त हुई है।

                                                  JULY 03, 2026 / 11:58 AM IST

                                                  Nifty50 Today : मैरिको ने Q1 वॉल्यूम में दर्ज की अच्छी बढ़ोतरी

                                                  Q1 में मैरिको के भारतीय कारोबार के वॉल्यूम में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी है। कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में 20-25% की बढ़ोतरी की उम्मीद है। कोपरा की कीमतों में नरमी से ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है। इंटरनेशनल कारोबार में कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर 13-17% की बढ़ोतरी हुई है। पैराशूट नारियल तेल के वॉल्यूम में दोहरे अंकों की बढ़ोतरी हुई है,जो कई तिमाहियों में सबसे ज़्यादा है। कोपरा की कीमतें अपने उच्चतम स्तर से 45% गिरीं हैं। ग्रॉस मार्जिन में तिमाही आधार पर सुधार की उम्मीद है।

                                                  मैरिको का शेयर ₹15.45 या 1.80% की गिरावट के साथ ₹840.80 पर ट्रेड कर रहा है। इसने ₹874.00 का 52-हफ़्ते का उच्चतम स्तर छुआ है। इसने इंट्राडे में ₹874.00 का उच्चतम और ₹838.60 का निचला स्तर छुआ।

                                                    JULY 03, 2026 / 11:53 AM IST

                                                    Sensex Today : एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर मैक्वेरी की राय

                                                    मैक्वेरी ने एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर अपनी'अंडरपरफॉर्म'रेटिंग और 3,100 रुपये का टारगेट प्राइस बनाए रखा है। इसका मतलब है कि गुरुवार की क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 26 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है। ब्रोकरेज ने जून तिमाही में बिक्री के प्रदर्शन को निराशाजनक बताया और कहा कि रेवेन्यू ग्रोथ और नए स्टोर खोलने की संख्या,दोनों ही उम्मीद से कम रहे। ब्रोकरेज यह भी उम्मीद है कि मार्च तिमाही की तुलना में'सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ'(मौजूदा स्टोरों से बिक्री में बढ़ोतरी)धीमी रही होगी।

                                                      JULY 03, 2026 / 11:52 AM IST

                                                      Sensex Today : एवेन्यू सुपरमार्ट्स पर गोल्डमैन सैक्स की राय

                                                      गोल्डमैन सैक्स ने इस स्टॉक पर अपनी'सेल'रेटिंग बनाए रखी है और इसका टारगेट प्राइस 4,000 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि मार्च तिमाही के आखिर में कई नए स्टोर खुलने और FMCG सेक्टर में महंगाई बढ़ने के बावजूद,जून तिमाही में रेवेन्यू ग्रोथ धीमी रही। साथ ही,ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि इस तिमाही में नए स्टोर खुलने की रफ़्तार हाल के सालों की तुलना में धीमी थी।

                                                        JULY 03, 2026 / 11:51 AM IST

                                                        Sensex Today : Q1 बिजनेस अपडेट ने बाजार को किया निराश, 4% टूटा एवेन्यू सुपरमार्ट्स

                                                        DMart रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स (Avenue Supermarts) के शेयरों में शुक्रवार के कारोबार में 4 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई। कंपनी ने अप्रैल-जून तिमाही के लिए उम्मीद से कमजोर बिज़नेस अपडेट जारी किया था,जिसके बाद ब्रोकरेज फर्मों ने इस स्टॉक को लेकर अपना सतर्क रुख बनाए रखा है।

                                                        फिलहाल एवेन्यू सुपरमार्ट्स के शेयर 4.07 प्रतिशत गिरकर 4,016.50 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इस गिरावट के बावजूद,2026 में अब तक यह स्टॉक लगभग 8 प्रतिशत ऊपर है और इसने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया है,जिसमें इसी दौरान लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइज़ेशन 2.62 लाख करोड़ रुपये है।

                                                          JULY 03, 2026 / 11:37 AM IST

                                                          Nifty50 Today: Paytm की यूरोप यूनिट को लक्ज़मबर्ग रेगुलेटर से पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस मिला

                                                          लक्ज़मबर्ग स्थित पेटीएम यूरोप को लक्ज़मबर्ग के रेगुलेटर 'Commission de Surveillance du Secteur Financier' (CSSF) ने 2 जुलाई, 2026 को सूचित किया कि उसे पेमेंट इंस्टीट्यूशन लाइसेंस दे दिया गया है और 2 जुलाई, 2026 से पेमेंट इंस्टीट्यूशंस की आधिकारिक लिस्ट में भी रजिस्टर कर दिया गया है। बता दें कि पेटीएम यूरोप, पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है। वहीं, पेटीएम क्लाउड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, Paytm की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है।

                                                            JULY 03, 2026 / 11:16 AM IST

                                                            Sensex Today : हाई-टेक पाइप्स की Q1 सेल्स वॉल्यूम में 26% की बढ़ोतरी

                                                            हाई-टेक पाइप्स ने Q1FY27 में 1,56,136 MT का सेल्स वॉल्यूम हासिल किया,जो Q1FY26 के 1,24,027 MT की तुलना में साल-दर-साल (YoY) 26% की बढ़ोतरी दिखाता है। क्वार्टर-दर-क्वार्टर (QoQ) आधार पर, सेल्स वॉल्यूम Q4FY28 के 1,47,127 MT से 6% बढ़कर हो गया। हाई-टेक पाइप्स के शेयर 0.54 रुपये या 0.63 प्रतिशत बढ़कर 86.55 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। इसने इंट्राडे में 87.83 रुपये का हाई और 86.01 रुपये का लो लेवल छुआ।

                                                              JULY 03, 2026 / 11:12 AM IST

                                                              Nifty50 Today : LG Electronics को GST से राहत

                                                              GST अथॉरिटी ने LG Electronics के पक्ष में फैसला सुनाया है और 116.72 करोड़ रुपये (58.36 करोड़ रुपये का मूल टैक्स और 58.36 करोड़ रुपये का जुर्माना) की मांग को रद्द कर दिया है। मई 2026 में कंपनी को जारी किए गए 'शो-कॉज़ नोटिस'में आरोप लगाया गया था कि FY2021-22 के दौरान GST रिटर्न के बीच मिलान में अंतर के कारण इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का जरूरत से ज़्यादा लाभ उठाया गया था। अब इन आरोपों पर कंपनी के पक्ष में फैसला आ गया है।

                                                              LG Electronics India का शेयर 11.85 रुपये या 0.76 प्रतिशत गिरकर 1,556.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 1,576.65 रुपये का उच्चतम स्तर और 1,552.30 रुपये का निचला स्तर छुआ।

                                                                JULY 03, 2026 / 11:09 AM IST

                                                                Nifty50 Today : अदाणी एंटरप्राइजेज और IRH ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का एल्युमीनियम प्रोजेक्ट करेंगे डेवलप

                                                                अदाणी एंटरप्राइजेज और इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (IRH) ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए 50:50 का जॉइंट वेंचर बनाएंगी। इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग IHC ग्रुप की कंपनी 2PointZero की एक इकाई है। इस प्रोजेक्ट में सालाना 4 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) क्षमता वाली एल्युमिना रिफाइनरी,2 MMTPA क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर और 1 MMTPA क्षमता वाला डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग पार्क शामिल है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट दो चरणों में डेवलप किया जाएगा,जिसमें क्रमशः 66,000 करोड़ रुपये और 44,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 2 जुलाई को 3,034.68 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपना QIP इश्यू खोला।

                                                                अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 31.20 रुपये या 0.98 प्रतिशत गिरकर 3,147 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 3,188 रुपये का उच्चतम और 3,106.30 रुपये का निचला स्तर छुआ।

                                                                  JULY 03, 2026 / 11:05 AM IST

                                                                  Markets@11 : सेंसेक्स 530 अंक चढ़ा, निफ्टी 23300 के ऊपर टिका

                                                                  11 बजे के आसपास सेंसेक्स 531.49 अंक या 0.69 प्रतिशत बढ़कर 78,033.61 पर और निफ्टी 169.20 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 24,344.90 पर पहुंच गया। लगभग 2213 शेयरों में बढ़त हुई है,1327 शेयरों में गिरावट आई है और 189 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                                                                    JULY 03, 2026 / 11:00 AM IST

                                                                    Sensex Today : दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया को ₹548.70 करोड़ का ऑर्डर मिला

                                                                    दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया को श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए'लेटर ऑफ़ एक्सेप्टेंस'मिला है। यह प्रोजेक्ट हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (HSIIDC),इंडस्ट्रियल एस्टेट,करनाल,हरियाणा की ओर से है। दीपक बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स इंडिया का शेयर ₹0.40 या 4.96 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹8.47 पर ट्रेड कर रहे हैं। इसने दिन के दौरान ₹8.47 का उच्चतम और ₹8.00 का न्यूनतम स्तर छुआ। 40,991 शेयरों के लिए खरीद के ऑर्डर पेंडिंग थे,इनके लिए कोई विक्रेता उपलब्ध नहीं था।

                                                                      JULY 03, 2026 / 10:54 AM IST

                                                                      Sensex Today : 4% से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी के टॉप गेनर बना शेयर

                                                                      शुक्रवार को HCL टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 4 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई,जिससे यह निफ्टी 50 की सबसे ज्यादा बढ़त वाली कंपनी बन गई है। IT सेक्टर की इस बड़ी कंपनी ने यूरोप की एक फॉर्च्यून ग्लोबल 50 कंपनी के साथ 1.14 अरब डॉलर की स्ट्रैटेजिक AI-बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन डील की जानकारी दी है। इससे इस स्टॉक को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। यह डील डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज़ नेटवर्क सर्विस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित ऑपरेटिंग मॉडल बनाने और उसे मैनेज करने के लिए की गई है।

                                                                        JULY 03, 2026 / 10:38 AM IST

                                                                        Sensex Today : HUDCO के शेयरों में 10 हफ़्तों में सबसे ज़्यादा बढ़त

                                                                        हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का शेयर ₹213.55 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹6.05 या 2.92 प्रतिशत की बढ़त है। इसने दिन के दौरान ₹215.90 का उच्चतम और ₹208.00 का न्यूनतम स्तर छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 0.41 प्रतिशत या ₹0.85 गिरकर ₹207.50 पर बंद हुआ था। इस शेयर ने 18 नवंबर, 2025 और 30 मार्च, 2026 को ₹246.90 का 52-हफ्ते का उच्चतम और ₹158.95 का 52-हफ्ते का न्यूनतम स्तर छुआ था। फिलहाल,यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से 13.51 प्रतिशत नीचे और 52-हफ्ते के न्यूनतम स्तर से 34.35 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹42,750.57 करोड़ है।

                                                                          JULY 03, 2026 / 10:15 AM IST

                                                                          Nifty50 Today : PB Fintech का शेयर 8% गिरा

                                                                          PB Fintech का शेयर 8% गिरा। यह ₹1,741 करोड़ की ब्लॉक डील के बाद मिडकैप में सबसे ज़्यादा गिरावट वाला शेयर बना है। इसमें 1.08 करोड़ शेयर यानी 2.37% इक्विटी का लेन-देन हुआ। यह डील उन खबरों के बाद हुई है जिनमें कहा गया था कि सिंगापुर की टेमासेक होल्डिंग्स पॉलिसी बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी कम करने की तैयारी में है।

                                                                            JULY 03, 2026 / 10:10 AM IST

                                                                            Nifty50 Today : इक्विटास SFB के Q1 एडवांसेज में 27% की बढ़ोतरी, CASA रेश्यो में गिरावट

                                                                            इक्विटास SFB के ग्रॉस एडवांसेज (कुल लोन) सालाना आधार पर 26.7% बढ़कर ₹47,653 करोड़ हो गए,जो पहले ₹37,610 करोड़ थे। कुल डिपॉजिट सालाना आधार पर 10.44% बढ़कर ₹48,976 करोड़ हो गए, जो पहले ₹44,345 करोड़ थे। CASA डिपॉजिट सालाना आधार पर 5.5% घटकर ₹12,307 करोड़ रह गए,जो पहले ₹13,019 करोड़ थे। CASA रेश्यो सालाना आधार पर 29% से घटकर 25% हो गया। इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक का शेयर ₹77.51 पर ट्रेड कर रहा हैं। इसमें ₹0.20 या 0.26% की बढ़त दिख रही है। इसने दिन के कारोबार में ₹78.69 का उच्चतम और ₹76.95 का निचला स्तर छुआ।

                                                                              JULY 03, 2026 / 10:01 AM IST

                                                                              Sensex Today : हिताची एनर्जी इंडिया के शेयरों में चौथे दिन भी गिरावट जारी

                                                                              हिताची एनर्जी इंडिया का शेयर ₹31,521.95 पर ट्रेड कर रहा है। इसमें ₹2,252.60 या 6.67 प्रतिशत की गिरावट है। इसने दिन के दौरान ₹32,299.90 का उच्चतम स्तर और ₹31,142.70 का निचला स्तर छुआ। पिछले ट्रेडिंग सेशन में, शेयर 1.36 प्रतिशत या ₹464.00 गिरकर ₹33,774.55 पर बंद हुआ था। इस शेयर ने क्रमशः 01 जून, 2026 और 16 जनवरी, 2026 को ₹38,800 का 52-हफ्ते का उच्चतम स्तर और ₹16,104 का 52-हफ्ते का निचला स्तर छुआ था। फिलहाल, यह स्टॉक अपने 52-हफ्ते के उच्चतम स्तर से 18.76 प्रतिशत नीचे और 52-हफ्ते के निचले स्तर से 95.74 प्रतिशत ऊपर ट्रेड कर रहा है। इसका मार्केट कैपिटलाइज़ेशन ₹140,500.78 करोड़ है।

                                                                                JULY 03, 2026 / 9:44 AM IST

                                                                                Nifty50 Today : स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने QIP के ज़रिए ₹1,500 करोड़ जुटाए

                                                                                स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज ने क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) के ज़रिए 1,500 करोड़ रुपये जुटाए हैं। QIP इश्यू में मोतीलाल ओसवाल,नोमुरा,HSBC,बैंक ऑफ़ इंडिया,ऑक्सबो,थिंक इन्वेस्टमेंट्स,बंधन और मैन्युलाइफ़ समेत कई घरेलू और ग्लोबल निवेशकों ने हिस्सा लिया। स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज़ के शेयर 7.40 रुपये या 1.32 प्रतिशत गिरकर 554.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।

                                                                                  JULY 03, 2026 / 9:39 AM IST

                                                                                  Nifty50 Today:कोल इंडिया की ओर से पावर प्लांट्स को जून में की गई सप्लाई 6% बढ़ी

                                                                                  गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग के कारण,कोल इंडिया ने जून FY27 में देश के पावर प्लांट को कोयले की सप्लाई बढ़ाकर 51.44 मिलियन टन (MT) कर दी। यह पिछले साल इसी महीने में सप्लाई किए गए 48.57 MT के मुकाबले 5.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कोल इंडिया का शेयर 0.25 रुपये या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 438.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

                                                                                    JULY 03, 2026 / 9:36 AM IST

                                                                                    Nifty50 Today : गोल्डमैन सैक्स ने Avenue Supermarts (DMart) पर 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी

                                                                                    गोल्डमैन सैक्स ने Avenue Supermarts (DMart) पर 'सेल' रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस ₹4,000 तय किया है। Q4FY26 के आखिर में कई नए स्टोर खुलने और FMCG महंगाई बढ़ने के बावजूद, Q1FY27 में रेवेन्यू ग्रोथ धीमी रही। Q1FY27 में नए स्टोर खुलने की रफ़्तार हाल के सालों की तुलना में कम रही। मुख्य अपसाइड रिस्क तेज़ी से नए स्टोर खुलना, DMart Ready का विस्तार और ऑनलाइन ग्रोसरी की ओर धीमी गति से बढ़ना है।

                                                                                      JULY 03, 2026 / 9:33 AM IST

                                                                                      Nifty50 Today : बजाज हाउसिंग फाइनेंस में जोरदार तेजी

                                                                                      बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 11 हफ्तों में सबसे ज़्यादा तेजी आई है। जबकि CG पावर के शेयरों में 15 महीनों में सबसे ज़्यादा गिरावट दर्ज की गई। बजाज हाउसिंग फाइनेंस का भाव ₹93.26 पर दिख रहा है। इसमें ₹4.65 या 5.25 प्रतिशत की बढ़त हुई है। इसने दिन के दौरान ₹93.70 का उच्चतम और ₹90.24 का निचला स्तर छुआ। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस 52.95 रुपये या 5.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 906.00 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसने 914.95 रुपये के इंट्राडे हाई और 890.50 रुपये के इंट्राडे लो को छुआ है।

                                                                                        JULY 03, 2026 / 9:29 AM IST

                                                                                        Opening Bell: बढ़त के साथ खुला बाजार

                                                                                        दुनिया भर से मिले-जुले संकेतों के बावजूद,3 जुलाई को भारतीय शेयर बाज़ार बढ़त के साथ खुले और निफ्टी 24,350 के ऊपर पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 540 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 78064 के आसपास और निफ्टी 170 अंक या 0.72 प्रतिशत बढ़कर 24,350 पर दिख रहा है। लगभग 123 शेयरों में बढ़त हुई है, 44 शेयरों में गिरावट आई और 5 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर बढ़त बनाने वाले प्रमुख शेयरों में HCL टेक्नोलॉजीज, हिंडाल्को, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और विप्रो शामिल थे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, अडानी पोर्ट्स, M&M और NTPC शामिल थे।

                                                                                          JULY 03, 2026 / 9:13 AM IST

                                                                                          Currency Check : रुपया बढ़त के साथ 95.21 पर खुला

                                                                                          शुक्रवार को भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त के साथ 95.21 पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 95.39 पर बंद हुआ था।

                                                                                            JULY 03, 2026 / 9:11 AM IST

                                                                                            Stock Market Today : प्री-ओपनिंग में बाज़ार कर रहा बढ़त के साथ कारोबार

                                                                                            प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 09:05 बजे सेंसेक्स 324.45 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 77,826.57 पर और निफ्टी 260.05 अंक या 1.08 प्रतिशत बढ़कर 24,435.75 पर था।

                                                                                              JULY 03, 2026 / 9:06 AM IST

                                                                                              Sensex Today :बाजार में सतर्कता बनी रहने की उम्मीद

                                                                                              एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर का कहना है कि US-ईरान बातचीत में लगातार हो रही प्रगति से एनर्जी सप्लाई में रुकावट की चिंता कम हुई है,जबकि US में उम्मीद से कमजोर जॉब्स डेटा ने फेडरल रिज़र्व द्वारा जल्द ही मॉनेटरी पॉलिसी को सख्त करने की उम्मीदों को कम कर दिया है। हालांकि,उन्होंने चेतावनी के लहजे में कहा कि बाजार सतर्क बने रह सकते हैं क्योंकि मैक्रो-इकोनॉमिक हालात में सुधार के बावजूद विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स सावधानी भरा रुख अपनाए हुए हैं।

                                                                                                JULY 03, 2026 / 8:55 AM IST

                                                                                                GIFT Nifty Trend : GIFT निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त

                                                                                                शुक्रवार सुबह GIFT निफ्टी में 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त हुई,जिससे भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के मज़बूत शुरुआत करने के संकेत मिल रहे है। इस बढ़त के पीछे कई वजहें हैं। निकट भविष्य में US में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीदों में कमी,कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और ग्लोबल रिस्क सेंटीमेंट में सुधार से बाजार की सेंटीमेंट अच्छा हुआ है। इसके अलावा सेमीकंडक्टर शेयरों में कमजोरी की वजह से ग्लोबल टेक्नोलॉजी सेक्टर के कुछ हिस्सों पर दबाव बना हुआ है। इसका फायदा हमारे बाजारों को मिल सकता है।

                                                                                                  JULY 03, 2026 / 8:36 AM IST

                                                                                                  Sensex Today : विदेशी और घरेलू निवेश के आंकड़ों पर एक नजर

                                                                                                  2 जुलाई को FIIs लगातार चौथे सेशन में नेट सेलर बने रहे,हालांकि उन्होंने कम बिकवाली करते हुए ₹311 करोड़ के शेयर बेचे। इसके उलट,DIIs ने लगातार आठवें सेशन में भी खरीदारी जारी रखी और शेयरों में ₹1,784 करोड़ का निवेश किया।

                                                                                                    JULY 03, 2026 / 8:36 AM IST

                                                                                                    Sensex Today :सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त

                                                                                                    US में नौकरियों के कमज़ोर आंकड़ों के बाद सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़त है। इन आंकड़ों ने महंगाई से निपटने के लिए फेडरल रिज़र्व द्वारा इस साल ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना को कम कर दिया है। कोमेक्स पर गोल्ड में 1.35 फीसदी की और चांदी में 1.82 फीसदी की तेजी दिख रही है।

                                                                                                      JULY 03, 2026 / 8:35 AM IST

                                                                                                      Sensex Today :एशियन करेंसी में तेजी

                                                                                                      अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला कारोबार दिख रहा है। हालांकि ज़्यादातर एशियाई मुद्राओं में बढ़त है। मलेशियाई रिंगित सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली मुद्रा है, जिसमें 0.270% की बढ़त हुई है। इसके बाद फिलीपींस पेसो (+0.202%) और थाई बाह्त (+0.178%) का नंबर है। चीनी रेनमिनबी (+0.084%), सिंगापुर डॉलर (+0.054%) और ताइवान डॉलर (+0.044%) में भी मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी ओर दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.383% की गिरावट आई है। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया 0.239% और जापानी येन 0.074% नीचे कारोबार कर रहा है।

                                                                                                        JULY 03, 2026 / 8:20 AM IST

                                                                                                        Sensex Today :एशियाई बाजारों में तेजी

                                                                                                        एशियाई शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिल रहा है। जापान के निक्केई में 0.85 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.83 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। हैंगसेंग भी 0.93 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। हालांकि, ताइवान के बाजार में 0.53 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है। कोस्पी 3.06 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.67 फीसदी की तेजी नजर आ रही है।

                                                                                                          JULY 03, 2026 / 8:10 AM IST

                                                                                                          Sensex Today : US में लंबे वीकेंड से पहले तेल की कीमतों में मामूली बढ़त,शांति की कोशिशें जारी

                                                                                                          शुक्रवार को अमेरिका में लंबी छुट्टी वाले वीकेंड से पहले तेल की कीमतों में थोड़ी बढ़त हुई। मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की कोशिशों को लेकर थोड़ी उम्मीद बनी हुई है। ब्रेंट फ्यूचर्स 17 सेंट या 0.24% बढ़कर $72.10 प्रति बैरल हो गया। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 14 सेंट या 0.20% बढ़कर $68.83 प्रति बैरल हो गया। शनिवार को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी है,इसलिए शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे।

                                                                                                            JULY 03, 2026 / 8:08 AM IST

                                                                                                            Stocks to Watch Today: 3 जुलाई को PB फिनटेक, बजाज फाइनेंस, CSB बैंक, उज्जिवन SFB, मैरिको, टीटागढ़ रेल, BLS ई-सर्विसेज और अडानी एंटरप्राइजेज पर रहेगा फोकस

                                                                                                            3 जुलाई को खबरों के दम पर बजाज फाइनेंस, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, CSB बैंक, हिंदुस्तान जिंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स, PC ज्वेलर, मैरिको, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स, PB फिनटेक, BLS ई-सर्विसेज, LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया और अडानी एंटरप्राइजेज जैसे स्टॉक्स पर फोकस रहेगा।

                                                                                                              JULY 03, 2026 / 8:06 AM IST

                                                                                                              Sensex Today : US में कमजो जॉब्स डेटा के बाद Dow रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर पहुंचा, चिप शेयरों की वजह से Nasdaq में गिरावट

                                                                                                              लंबी छुट्टियों वाले वीकेंड से ठीक पहले,गुरुवार को Dow 1% से ज्यादा बढ़कर रिकॉर्ड क्लोजिंग हाई पर पहुंच गया। US की जॉब्स रिपोर्ट उम्मीद से कमजोर रही,जिससे ब्याज दरें बढ़ने की चिंता कम हो गई,इसका बाजार पर पॉजिटिव असर रहा। वहीं,चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से नैस्डैक पर दबाव बना रहा। डाओ जोन्स 594.83 अंक या 1.14% बढ़कर 52,900.07 पर पहुंच गया,S&P 500 में 0.01 अंक की बढ़त हुई और यह 7,483.24 पर बंद हुआ। नैस्डैक 207.36 अंक या 0.80% गिरकर 25,832.67 पर आ गया

                                                                                                                JULY 03, 2026 / 7:57 AM IST

                                                                                                                Nifty50 Today : नौकरियों के आंकड़ों से Fed की ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें हुईं कम ,डॉलर में साप्ताहिक गिरावट की ओर

                                                                                                                शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर में लगभग तीन महीनों की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट देखने को मिली। जून में नौकरियों के कमजोर आंकड़ों ने Fed द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की बाजार की उम्मीदों को पीछे धकेल दिया है, जिससे मुश्किलों से जूझ रहे येन को कुछ राहत मिली।

                                                                                                                येन और यूरो समेत कई मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की चाल को मापने वाला डॉलर इंडेक्स गुरुवार को 0.5% की गिरावट के बाद 0.2% गिरकर 100.77 पर आ गया। इस हफ्ते इसमें अब तक 0.58% की गिरावट आई है,जो अप्रैल की शुरुआत के बाद से सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है।

                                                                                                                  JULY 03, 2026 / 7:54 AM IST

                                                                                                                  Sensex Today : 8 जुलाई को खुलेगा कुसुमगर का ₹650 करोड़ का IPO, प्रमोटर OFS के ज़रिए अपनी हिस्सेदारी करेंगे कम

                                                                                                                  मुंबई की सिंथेटिक फैब्रिक बनाने वाली कंपनी कुसुमगर 8 जुलाई को ₹650 करोड़ का अपना इनिशियल पब्लिक ऑफ़रिंग (IPO) लेकर आ रही है। यह इस महीने खुलने वाला दूसरा IPO होगा। इससे पहले नैक पैकेजिंग (Knack Packaging) का IPO आएगा,जो 3 जुलाई को बंद होगा।

                                                                                                                  एंकर बुक 7 जुलाई को एक दिन के लिए खुलेगी,जबकि पब्लिक इश्यू 10 जुलाई को बंद होगा। अलॉटमेंट का आधार 13 जुलाई तक तय होने की उम्मीद है और कुसुमगर के शेयर 15 जुलाई को स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होंगे।

                                                                                                                    JULY 03, 2026 / 7:48 AM IST

                                                                                                                    Market overview : कल सेंसेक्स 579 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,150 के ऊपर बंद हुआ

                                                                                                                    2 जुलाई को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। कैपिटल गुड्स,पावर और PSU बैंकों को छोड़कर सभी सेक्टर में खरीदारी के कारण बाजार में तेजी रही। कारोबार के अंत में,सेंसेक्स 579.48 अंक या 0.75% बढ़कर 77,502.12 पर और निफ्टी 169.85 अंक या 0.71% बढ़कर 24,175.70 पर बंद हुआ। अन्य इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.5% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.2% की बढ़ोतरी हुई।

                                                                                                                    निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दिखाने वाले शेयरों में इंफोसिस,TCS,टेक महिंद्रा,HCL टेक्नोलॉजीज और बजाज फिनसर्व शामिल थे। जबकि गिरावट वाले शेयरों में मैक्स हेल्थकेयर,L&T,नेस्ले,एक्सिस बैंक और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स शामिल थे।

                                                                                                                    सेक्टर की बात करें तो IT इंडेक्स में लगभग 5% की उछाल आई और इसने लगातार 4 दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ा। वहीं ऑटो,रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और मेटल सेक्टर में 1-1% की बढ़त हुई। दूसरी ओर कैपिटल गुड्स,पावर,टेलीकॉम और PSU बैंक इंडेक्स में 0.4% से 0.7% की गिरावट देखी गई।

                                                                                                                      JULY 03, 2026 / 7:44 AM IST

                                                                                                                      D-स्ट्रीट की सभी हलचल की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

                                                                                                                      गुड मॉर्निंग और D-स्ट्रीट की सभी हलचल की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के मार्केट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें।