Nifty50 Today : अदाणी एंटरप्राइजेज और IRH ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का एल्युमीनियम प्रोजेक्ट करेंगे डेवलप
अदाणी एंटरप्राइजेज और इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग (IRH) ओडिशा में 11.5 अरब डॉलर का इंटीग्रेटेड ग्रीनफील्ड एल्युमीनियम प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए 50:50 का जॉइंट वेंचर बनाएंगी। इंटरनेशनल रिसोर्सेज होल्डिंग IHC ग्रुप की कंपनी 2PointZero की एक इकाई है। इस प्रोजेक्ट में सालाना 4 मिलियन मीट्रिक टन (MMTPA) क्षमता वाली एल्युमिना रिफाइनरी,2 MMTPA क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर और 1 MMTPA क्षमता वाला डाउनस्ट्रीम मैन्युफैक्चरिंग पार्क शामिल है। यह ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट दो चरणों में डेवलप किया जाएगा,जिसमें क्रमशः 66,000 करोड़ रुपये और 44,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इसके अलावा, कंपनी ने 2 जुलाई को 3,034.68 रुपये प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर अपना QIP इश्यू खोला।
अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 31.20 रुपये या 0.98 प्रतिशत गिरकर 3,147 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसने इंट्राडे में 3,188 रुपये का उच्चतम और 3,106.30 रुपये का निचला स्तर छुआ।