Nifty50 Today : 4 सितंबर को FIIs ने 3,112 करोड़ रुपये के शेयर बेचे
NSE के डेटा के मुताबिक शुक्रवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 3,111.94 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 8,930.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
FIIs ने 13,857.58 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 16,969.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, DIIs ने 19,254.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे और 10,324.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
शुक्रवार के आंकड़ों को मिलाकर देखें तो,सितंबर के पहले चार ट्रेडिंग सेशन में से FIIs केवल दो सेशन में नेट खरीदार रहे हैं। इस महीने उनकी नेट खरीदारी 2,373.94 करोड़ रुपये रही है,जबकि DIIs ने नेट 18,567.50 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं।
NSE के FII/FPI और DII ट्रेडिंग एक्टिविटी डेटा के अनुसार साल की शुरुआत से अब तक FIIs ने कैश मार्केट से 3.57 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं,जबकि DIIs ने 5.82 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है।