Get App

लाइव ब्लॉग

Stock Market LIVE Updates: GIFT निफ्टी से कमजोर शुरुआत के संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी

Stock Market LIVE Updates: मंगलवार को तेल की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई। ईरान ने अमेरिका के किसी भी नए हमले का जवाब देने की धमकी दी,जिससे मध्य पूर्व में लंबे समय तक संघर्ष चलने का खतरा बढ़ गया और सप्लाई में रुकावट की चिंता भी बढ़ गई। सोने की कीमत $4,400 प्रति औंस के आसपास स्थिर रही

Edited By: Sudhanshu Dubey SEPTEMBER 08, 2026 / 9:07 AM IST

Stock Market LIVE Updates : GIFT निफ्टी से मिल रहे संकेतों को देखते हुए,8 सितंबर को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स के गिरावट के साथ खुलने की संभावना है। GIFT निफ्टी शुरुआती कारोबार में मामूली गिरावट के साथ लगभग 23,796.5 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, कल भारतीय इक्विटी इंडेक्स बढ़त बनाए रखने में नाकाम रहे नीचे बंद हुए,निफ्टी 23,800 के नीचे फिसल गया। हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर में बिकवाली

Stock Market LIVE Updates:7 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹280 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी कल ₹566 करोड़ के शेयर खरीदे
Stock Market LIVE Updates:7 सितंबर को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹280 करोड़ के शेयर खरीदे। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी कल ₹566 करोड़ के शेयर खरीदे
SEPTEMBER 08, 2026 / 9:07 AM IST

Nifty50 Today : यागवी एन ए ने RPP इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स में 1.67% हिस्सेदारी बेची

प्रमोटर ग्रुप की सदस्य यागवी एन ए ने RPP इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स में 4.44 करोड़ रुपये में 8.31 लाख शेयर बेचे हैं,जो कंपनी की पेड-अप इक्विटी का 1.67 प्रतिशत है। ये शेयर 53.52 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए।

इस सौदे के साथ,यागवी एन ए ने अगस्त से अब तक कुल 7.98 प्रतिशत (39,61,027 शेयर) हिस्सेदारी बेच दी है। जून 2026 तक उनके पास 8.01 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

भास्करन गणेशन अबिन दिनेश (Baskaran Ganesan Abin Dinesh) ने RPP Infra में 2.49 करोड़ रुपये में 4.65 लाख शेयर खरीदे हैं। उन्होंने ये शेयर 53.58 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी 2.66 प्रतिशत हो गई है। वहीं, जी विशालाक्षी (G Visalatchi) ने 2.47 करोड़ रुपये में 4.62 लाख शेयर 53.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदे हैं, जिससे उनकी कुल हिस्सेदारी 2.65 प्रतिशत हो गई है।

    SEPTEMBER 08, 2026 / 9:03 AM IST

    Market View : बाजार में क्या हो रणनीति

    थिनक्रेडब्लू सिक्योरिटीज के फाउंडर गौरव उदानी का कहना है कि निफ्टी के 70 अंकों का गिरावट के साथ लगभग 23,700 के आसपास खुलने की उम्मीद है। आज वीकली एक्सपायरी है,इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव (वोलाटिलिटी) ज्यादा रहने की संभावना है और हम इंट्राडे में तेज हलचल देख सकते हैं। तत्काल सपोर्ट ज़ोन 23,600–23,700 है,जबकि 23,900–24,000 रेजिस्टेंस का काम करेगा।

    बाजार खुलने पर शॉर्ट पोजीशन लेने से बते और अगर निफ्टी 23,600–23,700 के ज़ोन को बनाए रखता है और रिवर्सल के संकेत देता है,तो खरीदारी के मौके तलाशें। ऊपर की तरफ, अगर निफ्टी 23,900 के ऊपर बना रहता है, तो 24,000 की तरफ कुछ रिकवरी आ सकती है। हालांकि,अगर 23,600 का स्तर टूटता है, तो बाजार का रुख नकारात्मक हो सकता है और अगला सपोर्ट ज़ोन 23,400–23,500 हो सकता है।

    कुल मिलाकर, ट्रेडर्स को अपनी पोजीशन हल्की रखनी चाहिए और सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि एक्सपायरी के दिन उतार-चढ़ाव के कारण बाजार में अचानक रिवर्सल आ सकता है।

      SEPTEMBER 08, 2026 / 8:53 AM IST

      Nifty50 Today : बिहारी लाल इंजीनियरिंग का Q1 प्रॉफ़िट 24% बढ़ा

      बिहारी लाल इंजीनियरिंग का प्रॉफ़िट 24.5% बढ़कर ₹19.2 करोड़ रहा जो पिछले साल का इसी अवधि में ₹15.4 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 18% बढ़कर ₹151.7 करोड़ पर रहा है जो पिछले साल इसी समय ₹128.5 करोड़ था।

        SEPTEMBER 08, 2026 / 8:50 AM IST

        Sensex Today : Shiprocket का Q1 का कंसोलिडेटेड नुकसान कम हुआ

        Shiprocket का Q1 घाटा 18 करोड़ रुपये से घटकर 13.7 करोड़ रुपये पर रहा है। रेवेन्यू 33.8% बढ़कर 592.1 करोड़ रुपये रही है जो पहले 442.5 करोड़ रुपये पर थी।

          SEPTEMBER 08, 2026 / 8:47 AM IST

          बाज़ार खुलने से पहले GIFT Nifty में गिरावट

          GIFT Nifty अभी 23,793.5 पॉइंट्स पर ट्रेड कर रहा है, जिसमें 33.0 पॉइंट्स या 0.14% की गिरावट देखी गई है। भारतीय बाज़ार के खुलने से पहले इसमें कमजोरी है। इंडेक्स अपने पिछले क्लोज़िंग लेवल 23,826.5 पॉइंट्स के मुकाबले नीचे है।

            SEPTEMBER 08, 2026 / 8:46 AM IST

            निफ़्टी का टेक्निकल आउटलुक

            एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला प्रदर्शन यह बताता है कि निवेशक जोखिम लेने में सावधानी बरत रहे है। वे तेल की कीमतों को लेकर सतर्क बने हुए है। ऐसे में निफ़्टी का रुख सतर्क से लेकर मंदी वाला (बेयरिश) बना रहेगा। मोमेंटम वापस लाने के लिए इसे 24,000 के ऊपर टिके रहने की ज़रूरत है। इसके लिए तत्काल सपोर्ट 23,750-23,700 पर है और उसके बाद 23,600 पर बड़ा सपोर्ट है।

              SEPTEMBER 08, 2026 / 8:45 AM IST

              ईरान की जवाबी कार्रवाई की धमकी के बाद ब्रेंट क्रूड $97 के पार

              मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त जारी है। मध्य पूर्व में लंबे समय तक संघर्ष चलने का खतरा बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिका के किसी भी नए हमले का जवाब देने की धमकी दी है,जिससे तनाव बढ़ने और तेल की सप्लाई में रुकावट आने की चिंताएं और बढ़ गई हैं। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.35% बढ़कर $97.34 प्रति बैरल हो गया है, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 1.26% बढ़कर $92.63 प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

                SEPTEMBER 08, 2026 / 8:45 AM IST

                ग्लोबल मार्केट से संकेत

                एनरिच मनी के CEO पोनमुडी आर ने कहा कि एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला प्रदर्शन यह बताता है कि निवेशक जोखिम लेने में सावधानी बरत रहे है। वे तेल की कीमतों, भू-राजनीतिक घटनाक्रमों और अमेरिकी मौद्रिक नीति के आउटलुक पर नजर रखे हुए हैं।

                  SEPTEMBER 08, 2026 / 8:43 AM IST

                  ग्लोबल मार्केट पर एक नजर

                  निवेशकों की सावधानी के बीच एशियाई बाज़ारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है। मंगलवार को मिले-जुले आर्थिक आंकड़ो, तेल की बढ़ती कीमतों और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी के बीच एशियाई शेयरों में साफ दिशा नहीं है। जापान को छोड़कर एशिया-पैसिफिक शेयरों का MSCI का सबसे बड़ा इंडेक्स 0.2 प्रतिशत ऊपर चढ़ा है। जबकि जापान का निक्केई 225 उतार-चढ़ाव के बाद लगभग 0.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने बेहतर प्रदर्शन किया और इसमें 1.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

                  सोमवार को अमेरिकी बाज़ार बंद थे,इसलिए निवेशकों को वॉल स्ट्रीट से कोई नया संकेत नहीं मिला। मंगलवार को एशियाई कारोबार में S&P 500 ई-मिनी फ्यूचर्स में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई है।

                    SEPTEMBER 08, 2026 / 8:43 AM IST

                    संस्थागत निवेश आंकड़ों पर एक नजर

                    बेंचमार्क इंजेक्सों में गिरावट के बावजूद,पिछले सेशन में इंस्टीट्यूशनल फ्लो से भारतीय इक्विटी को कुछ सहारा मिला। 7 सितंबर को विदेशी इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने 280 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। घरेलू इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने भी 566 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए नेट खरीदारी की।

                      SEPTEMBER 08, 2026 / 8:19 AM IST

                      Market on Monday : निफ्टी 23,800 के नीचे, सेंसेक्स 383 अंक गिरा

                      भारतीय शेयर बाज़ार शुक्रवार की बढ़त को बनाए नहीं रख पाए और 7 सितंबर को गिरावट के साथ बंद हुए। हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर में बिकवाली के दबाव के कारण निफ्टी 23,800 के स्तर से नीचे आ गया। कारोबार के अंत में, सेंसेक्स 382.62 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 76,132.81 पर और निफ्टी 118.55 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 23,779.15 पर बंद हुआ। ब्रॉडर मार्केट में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला; निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.5% गिरा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स बिना किसी बड़े बदलाव के बंद हुआ।

                      निफ्टी में सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयरों में इन्फोसिस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, टेक महिंद्रा, जियो फाइनेंशियल और एचडीएफसी लाइफ शामिल थे, जबकि बढ़त वाले शेयरों में अपोलो हॉस्पिटल्स, भारती एयरटेल, एलएंडटी, कोल इंडिया और मैक्स हेल्थकेयर शामिल थे।

                      फार्मा (0.75% ऊपर) को छोड़कर, बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए; इनमें इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर में 1-2.8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

                        SEPTEMBER 08, 2026 / 8:17 AM IST

                        गुड मॉर्निंग और D-Street की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है

                        गुड मॉर्निंग और D-Street की सभी हलचल की लाइव कवरेज में आपका स्वागत है। भारत और दुनिया भर के मार्केट से जुड़ी सभी लाइव अपडेट्स के लिए इस ब्लॉग के साथ बने रहें।