शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, निवेशक मालामाल, एक दिन में ₹8 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज लगातर दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 631 अंक उछल गया। छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.54 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ

अपडेटेड Jan 29, 2025 पर 4:15 PM
Story continues below Advertisement
Share Market Today: BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 416.94 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: आईटी शेयरों में तेजी और मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 29 जनवरी को लगातर दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 631 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23150 के पार बंद हुआ। यहां तक कि छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.54 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 631.55 अंक या 0.83 फीसदी बढ़कर 76,532.96 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 205.85 अंक या 0.9 फीसदी की तेजी के साथ 23,163.10 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹7.94 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 29 जनवरी को बढ़कर 416.94 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 28 जनवरी को 409 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 7.94 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 7.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें जोमैटो (Zomato) के शेयरों में 6.79 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), इंफोसिस (Infosys), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) 2.31 फीसदी से लेकर 3.29 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 7 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी आईटीसी होटल्स (ITC Hotels) का शेयर 5 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं भारती एयरटेल (Bharti Airtel), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), एशियन पेंट (Asian Paint) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में 0.55 फीसदी से 1.19% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex147

 

2,979 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,082 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,979 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,009 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 94 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 52 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 149 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex147f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Adani Power Q3 Results: अदाणी पावर का मुनाफा 7.4% बढ़कर ₹2,940 करोड़ रहा, शेयर 5% उछला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।