Share Market Today: आईटी शेयरों में तेजी और मजबूत ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार आज 29 जनवरी को लगातर दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 631 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 23150 के पार बंद हुआ। यहां तक कि छोटे और मझोले शेयरों में भी शानदार रिकवरी देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.54 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 3.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। FMCG को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स भी हरे निशान में रहे। आज के कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली।
