Stock Market: सेंसेक्स 131 अंक बढ़ा, निवेशकों की एक दिन में ₹1.26 लाख करोड़ बढ़ गई संपत्ति

Share Market Today: चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजार सोमवार 24 जून को कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 131 अंको की तेजी आई। निफ्टी बढ़कर 23537 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 24, 2024 पर 8:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 435.74 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: चुनिंदा हैवीवेट शेयरों में तेजी के चलते शेयर बाजार सोमवार 24 जून को कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में 131 अंको की तेजी आई। निफ्टी बढ़कर 23537 पर पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी का सिलसिला आज भी जारी रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.37 फीसदी औरर स्मॉलैकप 0.27 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स की बात करें तो पावर, ऑटो और इंडस्ट्रयिल शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी रही। वहीं दूसरी ओर कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एनर्जी और मेटल शेयरों में गिरावट देखी गई।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 131.18 अंक या 0.17% की तेजी के साथ 77,341.08 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 36.75 अंक या 0.16% बढ़कर 23,537.85 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.26 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 24 जून को बढ़कर 435.75 लाख करोड़ रुपये पहुंच आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार 21 जून को 434.48 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.26 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 2.69 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), सन फार्मा (Sun Pharma), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.19% से लेकर 2.32 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 11 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 2.42 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports), टाटा स्टील (Tata Steel), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर क्रमश: 0.64% से लेकर 1.73% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex11

2,119 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,155 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,119 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,872 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 164 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 301 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 31 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex12

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Indus Towers में और 3% हिस्सेदारी लेना चाहती है Bharti Airtel, डेटा सेंटर बिजनेस के साथ कर सकती है विलय

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।