Stock Market: निफ्टी-बैंक निफ्टी पर आज ये लेवल्स है अहम, इनसे हरगिज ना चूके नजर

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 46060-46210 और बड़ा रेजिस्टेंस 46337-46466/46530 पर है। पहला बेस 45760-45660 का और बड़ा बेस 45630(10DEMA)-45477 पर है। कल बैंक निफ्टी भी 10 DEMA तक फिसला है। कंसोलिडेशन जोन में कल बंद हुआ है

अपडेटेड Jul 26, 2023 पर 8:55 AM
निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19707/19733-19787 और बड़ा रेजिस्टेंस 19817-19841/19884 पर है।

आज भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। 25 जुलाई को भारी उठापटक के बीच बाजार सपाट होकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 29.07 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 66355.71 पर और निफ्टी 8.30 अंक या 0.04 फीसदी बढ़कर 19680.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 1686 शेयर बढ़े है। वहीं, 1754 शेयर गिरे हैं। जबकि 135 शेयर अपरिवर्तित रहे हैं।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 19707/19733-19787 और बड़ा रेजिस्टेंस 19817-19841/19884 पर है। पहला बेस 19645-19605 का और बड़ा बेस 19559-19525/19490 पर है।FIIs की तरफ से खरीदारी फिर से शुरू हुई है। लेकिन इंडेक्स में लॉन्ग सौदे घटते हुए बिकवाली हुई है। 19700-19800-19900 पर भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। जबकि 19700-19750-19800 पर 3 करोड़ शेयरों का OI है। 19600-19500 पर पुट राइटर्स का दबदबा है। कल 10 DEMA को तोड़ा, पुलबैक 19600 से आया था। 19707-19733 के ऊपर टिकने पर ही मजबूती आएगी। नहीं टिका तो गिरावट आएगी और निचला स्तर बेस-1 टेस्ट होगा। 19707-19733 के नीचे फिसले तो 19645 -19605 संभव है। 19733 के ऊपर टिका तो शॉर्ट कवरिंग में 19787-19817 मुमकिन है। शुरुआती ट्रेड जोन 19733-19605 के बीच है। 19733-19605 जिस तरफ टूटा इंडेक्स की दिशा दिखेगी।


Stock Market LIVE Updates: GIFT NIFTY दे रहा संकेत, मजबूत हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

बैंक निफ्टी पर रणनीति

बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 46060-46210 और बड़ा रेजिस्टेंस 46337-46466/46530 पर है। पहला बेस 45760-45660 का और बड़ा बेस 45630(10DEMA)-45477 पर है। कल बैंक निफ्टी भी 10 DEMA तक फिसला है। कंसोलिडेशन जोन में कल बंद हुआ है। सबसे ज्यादा 46000-46200 पर और फिर 46500 पर कॉल राइटर्स दिखा है। 45700-45500 पर पुट राइटर्स का दबदबा, 45630 पर 10DEMA है। 46060 के ऊपर ही अच्छी मजबूती और शॉर्ट कवरिंग आएगी। 46000-46060 के ऊपर नहीं टिका तो फिर 10DEMA तक गिरावट संभव है। 45500 पुट राइटर्स जोन, यहां से पुलबैक संभव है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।