Closing Bell: जुलाई सीरीज एक्सपायरी हरे निशान में बंद हुआ
जुलाई सीरीज एक्सपायरी से पहले बाजार में जोश देखने को मिली। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही। वहीं PSU बैंक, रियल्टी, इंफ्रा शेयरों में तेजी देखने को मिली। जबकि FMCG, एनर्जी, फार्मा शेयरों में खरीदारी रही। बैंकिंग, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। वहीं ऑटो शेयरों पर दबाव रहा।
L&T, ITC, Britannia Industries, Cipla, Axis Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Bajaj Finance, M&M, Bajaj Finserv, Tech Mahindra और Apollo Hospitals निफ्टी का टॉप लूजर रहा।
कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 351.49 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 66,707.20 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 97.70 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 19778.30 के स्तर पर बंद हुआ।