Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market today : निफ्टी पर मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी टॉप लूजर दिख रहे हैं। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज लैब्स, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर में बढ़त देखने को मिल रही है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, भारतीय बाजारों ने 1 अगस्त को सुबह की अपनी अधिकांश बढ़त खो दी और दिन का अंत मामूली बढ़त के साथ हुआ

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 02, 2024 पर 10:02 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Cues : आज एशियाई बाजारों में चौतरफा कमजोरी देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी करीब 232 अंकों की गिरावट के साथ 24,819.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, निक्केई 1,788.52 अंक यानी करीब 4.7 फीसदी की गिरावट के साथ 36,333.93 के आसपास दिख रहा है

Stock market : कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते, 2 अगस्त को भारतीय इंडेक्सों में गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी 24,800 से नीचे फिसल गया है। सेंसेक्स 680.73 अंक या 0.83 फीसदी की गिरावट के साथ 81,186.82 पर और निफ्टी 210.80 अंक या 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 24,800 के आसपास कारोबार कर रहा है। करीब 641 शेयरों में तेजी आई है। 1831 शेयरों में गिरावट आई और 117 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। निफ्टी पर मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स, टाटा स्टील और ओएनजीसी टॉप लूजर दिख रहे हैं। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, एचयूएल, डॉ. रेड्डीज लैब्स, नेस्ले और टाटा कंज्यूमर में बढ़त देखने को मिल रही है।

पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद, भारतीय बाजारों ने 1 अगस्त को सुबह की अपनी अधिकांश बढ़त खो दी और दिन का अंत मामूली बढ़त के साथ हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 0.15 अंकों की बढ़त के साथ 81,867.55 पर और निफ्टी 0.24 फीसदी की बढ़त के साथ 25,010.9 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

अनुमान के आसपास रहे ITC के नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें