भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 11 नवंबर को नकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्टी निफ्टी लाल निशान में कारोबार करते हुए इसी तरह के संकेत दे रहा है। उधर पिछले कारोबारी दिन अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अपनी दरों में एक चौथाई प्रतिशत की कटौती के बाद भारतीय इक्विटी ने सकारात्मक ग्लोबल संकेतों को भी नजरअंदाज कर दिया था। बेंचमार्क सूचकांक 8 नवंबर को लगातार दूसरे सत्र में गिरकर बंद हुए और निफ्टी 24,150 से नीचे रहा था।
कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 55.47 अंक या 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 79,486.32 पर और निफ्टी 51.15 अंक या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24,148.20 पर बंद हुआ था।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी से कमजोर ओपनिंग के संकेत
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे हैं। लेकिन घरेलू संकेत भारी हैं। शुक्रवार को US के बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए थे। लेकिन गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट का दबाव देखने को मिल रहा है। FIIs की कैश और F&O दोनों में बिकवाली कायम है। एशियन पेंट के कमजोर नतीजे भी बाजार का मूड और खराब कर सकते हैं।
एशियन पेंट का मुनाफा 44% घटा, मार्जिन और वॉल्यूम भी घटे
दूसरी तिमाही एशियन पेंट का मुनाफा 44 फीसदी घटा है। कंपनी के रेवेन्यू में भी 5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है। मार्जिन में करीब 5 फीसदी का तगड़ा दबाव देखने को मिला है। घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ में 6 से 8 फीसदी ग्रोथ के अनुमान के मुकाबले 0.50 फीसदी की गिरावट रही है।
टाटा मोटर्स का मुनाफा 11 फीसदी घटा
दूसरी तिमाही में टाटा मोटर्स के नतीजे कमजोर रहे हैं। रेवेन्यू 4 फीसदी तो मुनाफा 11 फीसदी घटा है। मार्जिन पर भी एक परसेंट से ज्यादा का दबाव दिखा है। JLR के रेवेन्यू और मार्जिन पर भी प्रेशर दिखा है। हालांकि कंपनी ने इस साल कर्ज मुक्त होने का भरोसा जताया है।
डिवीज लैब के अच्छे नतीजे, आरती इंडस्ट्रीज का मुनाफा घटा
दूसरी तिमाही में डिवीज लैब का मुनाफा 46 फीसदी बढ़ा है। रेवेन्यू में 22 फीसदी की बढ़त हुई है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं आरती इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट में 43 फीसदी की तेज गिरावट आई है। रेवेन्यू बढ़ा है लेकिन मार्जिन में करीब 4 फीसदी फिसला है।
निफ्टी की तीन कंपनियों के नतीजे आज
आज निफ्टी की तीन कंपनियों BRITANNIA, HINDALCO और ONGC के दूसरी तिमाही नतीजे आने वाले हैं। वही वायदा में UPL, श्री सीमेंट समेत 6 कंपनियों के नतीजों का इंतजार रहेगा। इनमें HINDUSTAN COPPER,JUBILANT FOODWORKS, NMDC,RAMCO CEMENTS,SHREE CEMENT और UPL के नाम शामिल हैं।
चीन ने 10 लाख करोड़ युआन के राहत पैकेज का ऐलान किया है। इसका इस्तेमाल लोकल सरकारों के कर्ज कम करने में होगा। डेट फाइनेंसिग में लोकल सरकारें को परेशानी हो रही है। प्रॉपर्टी संकट के कारण लोकल सरकारें दबाव में हैं। IMF के मुताबिक लोकल सरकारों पर $60 लाख करोड़ का कर्ज है। चीन सरकार के मुताबिक कर्ज की रकम $14.3 लाख करोड़ है। चीनी वित्त मंत्री ने कहा है कि
अगले साल और मजबूत नीति लेकर आएंगे। 24 सदस्यीय पोलित ब्यूरो की बैठक दिसंबर में होगी। क्रेडिट एग्रीकोल CIB ने कहा है कि 12-13 लाख करोड़ युआन खर्च होंगे। ये रकम सरकार 3 सालों में खर्च करेगी।
टेस्ला का मार्केट कैप $1 लाख करोड़ हो गया है। चार सत्रों में कोर सिविक और Geo ग्रुप शेयर 80 फीसदी चढ़े हैं। डॉनल्ड ट्रंप के बयान के बाद ट्रंप मीडिया का शेयर 15 फीसदी चढ़ा है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि कंपनी के शेयर बेचने का कोई इरादा नहीं है। BoFA के मुताबिक वॉल स्ट्रीट पर नतीजों के दिन $2000 का लेन-देन हुआ था।