Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today: सुबह 08:10 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 68 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 24,318.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। ये सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छा संकेत है

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 16, 2026 पर 8:36 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock market news : मध्य पूर्व में तनाव कम होने ने डॉलर गुरुवार को थोड़ा कमज़ोर पड़ा। इसके साथ ही डॉलर इंडेक्स दिसंबर 2006 के बाद से अपनी सबसे लंबी गिरावट की ओर बढ़ता दिखा

Stock Market news : 16 अप्रैल को सेंसेक्स और निफ्टी के बढ़त के साथ खुलने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता से तनाव कम होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। मध्य-पूर्व में कूटनीतिक प्रयासों से जुड़ी उम्मीदों के बीच सोने की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

15 अप्रैल को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स में जोरदार उछाल देखने को मिला। निफ्टी आसानी से 24,200 के स्तर के ऊपर बंद हुआ। यह तेज़ी अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई शांति वार्ता को लेकर बनी उम्मीदों के चलते भू-राजनीतिक चिंताओं में आई कमी की वजह से आई,जिसके परिणामस्वरूप कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बाज़ार बंद होने पर सेंसेक्स 1,263.67 अंक या 1.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,111.24 पर और निफ्टी 388.65 अंक या 1.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,231.30 पर सेटल हुआ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें