Stock Market : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : ओपेक+ द्वारा सितंबर में एक और बड़े उत्पादन बढ़त पर सहमति के बाद आपूर्ति संबंधी चिंताओं के कारण तीन दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 9:19 AM
Stock Market : सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । डाओ करीब 600 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा चढ़ा

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी में 5 अगस्त को निगेटिव शुरुआत देखने को मिल सकती है। GIFT निफ्टी से कुछ ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह कुछ देर पहले गिफ्ट-निफ्टी 24,726 के आसपास कारोबार कर रहा था। उधर कर भारतीय बाजार ने सप्ताह की शुरुआत बढ़त के साथ की थी और दो दिनों की गिरावट का सिलसिला थम गया। कल सभी सेक्टरों में खरीदारी के बीच निफ्टी 24,700 के ऊपर पहुंच गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 418.81 अंक या 0.52 फीसदी बढ़कर 81,018.72 पर और निफ्टी 157.40 अंक या 0.64 प्रतिशत बढ़कर 24,722.75 पर पहुंच गया था।

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच, घरेलू बाजार में शुरुआती घंटों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था लेकिन बाकी सत्र में तेजी रही और निफ्टी दिन के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ। अमेरिका में निराशाजनक रोजगार रिपोर्ट के बाद फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी है, इससे भी सेंटीमेंट में सुधार हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

16% बढ़ा DLF का मुनाफा, अरविंदो फार्मा का प्रॉफिट घटा


पहली तिमाही में DLF का मुनाफा 16% बढ़ा है। कंपनी का रेवेन्यू डबल से ज्यादा हुआ है। हालांकि मार्जिन पर दबाव दिखा है। वहीं अरविंदो फार्मा के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं।  प्रॉफिट 10% घटा है। रेवेन्यू में हल्की बढ़त है। वहीं मार्जिन पर दबाव देखने को मिला है।

भारती एयरटेल, अदानी पोर्ट के नतीजे आज, 12% बढ़ सकता है ब्रिटानिया का मुनाफा

आज निफ्टी की दो कंपनियों भारती एयरटेल और अदानी पोर्ट के नतीजे आएंगे। वहीं ब्रिटानिया, ल्यूपिन समेत वायदा की 6 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा। ब्रिटानिया का मुनाफा 12% बढ़ सकता है। इसकी घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 4 से 5% रह सकती है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 25.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.67 फीसदी की बढ़त के साथ 40,562.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.41 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.99 फीसदी चढ़कर23,609.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 24,653.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.86 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.42 फीसदी की बढ़त के साथ 3,598.33 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए । डाओ करीब 600 अंक चढ़कर बंद हुआ। S&P500 इंडेक्स मई के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा चढ़ा। S&P500 के 85% शेयरों में कल तेजी दिखी। कल रसेल 2000 भी 2% चढ़कर बंद हुआ। बड़े टेक शेयरों की तेजी ने बाजार में जोश भरा था।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 4 अगस्त को लगातार 11वें दिन बिकवाली जारी रखी और 2566 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 21वें दिन भी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 4386 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Market today : जब तक निफ्टी शॉर्ट और मीडियम टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बंद नहीं होता, मंदड़िये रहेंगे हावी

भारत पर भारी टैरिफ लगाऊंगा : ट्रंप

रूस से तेल खरीदने पर ट्रंप भड़क गए हैं। उन्होंन कहा कि भारत पर टैरिफ में भारी बढ़ोतरी करेंगे। उधर भारत सरकार ने कहा है कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और तर्कहीन है। अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम आयात करता है। EU का रूस के साथ व्यापार भी भारत से ज्यादा है।

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत

भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में बिकवाली जारी है। लेकिन वायदा में थोड़ी शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी है। एशिया मजबूत है। कल अमेरिकी INDICES में अच्छी तेजी रही थी। नैस्डैक सबसे ज्यादा दो परसेंट चढ़ा था।

राजीव आनंद इंडसइंड बैंक के MD & CEO बने

INDUSIND BANK ने राजीव आनंद को तीन साल के लिए MD & CEO नियुक्त किया है। राजीव आनंद 25 अगस्त से कार्यभार संभालेंगे। RBI से मंजूरी के बाद ये फैसला लिया गया है।

PAYTM में आज 3800 Cr की ब्लॉक डील संभव

PAYTM में आज 3800 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Alibaba Entity Antfin अपना पूरा 5.84% हिस्सा बेच सकता है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुतीबिक 1020 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस मुमकिन है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।