Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : एशियाई बाजारों में आज सतर्कता का रुख देखने को मिल रहा है। निवेशकों की नजर अमेरिका के जुलाई के महंगाई आंकड़ों पर है। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। अमेज़न और अल्फाबेट के शेयरों में गिरावट आई

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 8:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Stock market news : गोदरेज कंज्यूमर में टॉप मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल हुआ है। सुधीर सीतापति ने MD & CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। आसिफ़ मलबारी आज से 5 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे

Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज भी नरम संकेत हैं। गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। FIIs की कैश में हल्की खरीदारी दिखी है। लेकिन वायदा में इनकी तरफ से बिकवाली हुई है। नेट शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट भी थोड़े बढ़े हैं। उधर पश्चिम एशिया में समझौते को लेकर गतिरोध कायम है। कतर के विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि ईरान और ओमान की बातचीत अहम मोड़ पर है। वहीं, US नेवी ने पनामा के एक कार्गो जहाज पर हमला किया है। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में आवाजाही बेहद कम होने से कच्चे तेल का भाव 90 डॉलर के करीब कायम है।

मार्केट ओवरव्यू

मंगलवार को जियोपॉलिटिकल अनिश्चितताओं के बीच फाइनेंशियल शेयरों में भारी बिकवाली और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के चलते भारतीय इक्विटी इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 388.19 अंक या 0.49 फीसदी गिरकर 78,154.25 पर और निफ्टी 112.10 अंक या 0.46 फीसदी गिरकर 24,471.70 पर बंद हुआ। छोटे-मझोले शेयरों में आई बिकवाली के दम पर मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने बेंचमार्क इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ,जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।


एशियाई बाजार

एशियाई बाजारों में आज सतर्कता का रुख देखने को मिल रहा है। निवेशकों की नजर अमेरिका के जुलाई के महंगाई आंकड़ों पर है। इससे फ़ेडरल रिज़र्व के ब्याज दरों में बदलाव के अगले कदम के बारे में संकेत मिल सकते हैं। निक्केई में 0.07 फीसदी की हल्की बढ़त दिख रही है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.26 फीसदी की कमजोरी नजर आ रही है। हैंगसेंग में भी 1.14 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवान के बाजार में 0.63 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। कोस्पी भी 3.34 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। शांघाई कंपोजिट भी 0.07 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट में गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ। अमेज़न और अल्फाबेट के शेयरों में गिरावट आई। मिडिल ईस्ट में स्थिरता लाने वाली संभावित डील को लेकर निवेशकों का भरोसा कम हुआ। इसका असर बाजार देखने को मिला। S&P 500 में 0.32% की गिरावट आई और यह 7,728.20 अंक पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.6% गिरकर 26,445.45 अंक पर आ गया,जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.34% गिरकर 53,791.85 अंक पर बंद हुआ।

डॉलर इंडेक्स

बुधवार को एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार में डॉलर में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। मिडिल ईस्ट के अहम समुद्री रास्तों पर जहाजों पर हुए नए हमलों का डॉलर पर कोई असर नहीं पड़ा है। करेंसी मार्केट की नजर आज ही आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर है। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 99.82 के आसपास दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

बुधवार को शुरुआती कारोबार में US ट्रेजरी यील्ड ऊंचे स्तर पर बनी रहीं। 10-साल की यील्ड लगभग 4.70% और 2-साल की यील्ड 4.22% के आसपास आ गई है।

Market view : अगस्त सीरीज के लिए 24150 के आसपास बहुत मजबूत सपोर्ट, इन चुनिंदा मिडकैप शेयरों में हैं निवेश के शानदार मौके

एशियाई करेंसी

US डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई करेंसीज में गिरावट दिख रही है। इसमें इंडोनेशियाई रुपिया में सबसे ज़्यादा 0.59% की गिरावट आई। इसके बाद फिलीपींस पेसो में 0.15% और थाई बहत में 0.10% की गिरावट दिख रही है। दक्षिण कोरियाई वॉन,जापानी येन और सिंगापुर डॉलर में भी मामूली गिरावट आई है। वहीं,ताइवानी डॉलर, चीनी रेनमिनबी और मलेशियाई रिंगित में 0.07% तक की मामूली बढ़त देखने को मिली है।

FII और DII फंड फ्लो

11 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगातार तीसरे सेशन में ₹258 करोड़ के शेयर खरीदे और वे नेट बायर बने रहे,जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी भारतीय इक्विटी मार्केट में लगभग ₹25 करोड़ का निवेश किया और वे भी खरीदार बने रहे।

SEBI ने जारी किया कंसल्टेशन पेपर, नॉन-एग्री कमोडिटी में FPIs ट्रेडिंग पर विचार

नेटवर्क 18 की खबर पर मुहर लगी है। नॉन-एग्री इंडेक्स डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स में FPIs की भागीदारी पर सेबी ने कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। इसमें क्रूड ऑयल, नैचुरल गैस, गोल्ड, सिल्वर, बेस मेटल्स शामिल हैं। प्रस्तावित फ्रेमवर्क में FPIs को फिजिकल डिलिवरी नहीं मिलेगी।

बाजार में आज करीब 5100 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील

बाजार में आज ब्लॉक डील की भी भरमार रहेगी। डॉ. अग्रवाल हेल्थकेयर में 2000 करोड़ के सौदे होंगे। टेमासेक और TPG 500 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 13% हिस्सेदारी बेचेंगी। थायरोकेयर में 1000 करोड़ और टेनेको क्लीन एयर में भी करीब 2100 करोड़ की ब्लॉक डील होंगी।

मणप्पुरम फाइनेंस के अनुमान से अच्छे नतीजे

पहली तिमाही में मणप्पुरम फाइनेंस ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा 4 गुना से ज्यादा बढ़ा है। NII यानी ब्याज से होने वाली कमाई में 25 फीसदी का उछाल आया है। AUM भी 57% उछलकर 69,635 करोड़ पर पहुंच गया है।

PI IND के नतीजे अनुमान से कमजोर, NBCC का प्रॉफिट 17% बढ़ा

पीआई इंडस्ट्रीज के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 39 फीसदी और रेवेन्यू में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। इसके मार्जिन भी 570 bps घटे हैं। वहीं पहली तिमाही में NBCC का प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़ा है। लेकिन आय में 5 फीसदी की कमी आई है।

GCPL: सुधीर सीतापति ने दिया इस्तीफा

गोदरेज कंज्यूमर में टॉप मैनेजमेंट में बड़ा फेरबदल हुआ है। सुधीर सीतापति ने MD & CEO पद से इस्तीफा दे दिया है। आसिफ़ मलबारी आज से 5 साल के लिए जिम्मेदारी संभालेंगे।

अपोलो हॉस्पिटल, ग्रासिम के रिजल्ट आज, वायदा की चार कंपनियों के भी आएंगे नतीजे

नतीजों के लिहाज से आज अहम दिन है। निफ्टी की दो कंपनियां अपोलो हॉस्पिटल और ग्रासिम के रिजल्ट आएंगे। अपोलो हॉस्पिटल का मुनाफा 35% बढ़ सकता है। इसके रेवेन्यू में 18% की बढ़त संभव है। साथ ही HAL और GMR एयरपोर्ट समेत वायदा की चार कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।