Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : GIFT निफ्टी 36.50 अंक यानी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,434 के आसपास दिख रहा है, जो घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई में 1.60 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हैंगसेंग भी 0.24 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है

अपडेटेड Aug 13, 2026 पर 8:25 AM
Stock market news : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई करेंसी मज़बूत हुई हैं। येन और यूरो समेत कई मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कीमत मापने वाला डॉलर इंडेक्स 99.93 के आसपास ट्रेड कर रहा है

Market news : सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली देखने को मिली है। वहीं पश्चिम एशिया में गतिरोध बने रहने के बीच कच्चे तेल में करीब दो डॉलर की नरमी आई है। इसका भाव 88 डॉलर के नीचे आ गया है। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। Nifty 24,400 के स्तर से नीचे बंद हुआ। टाटा संस के चेयरमैन पद से एन.चंद्रशेखरन के हटने के फैसले के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में बिकवाली का दबाव बढ़ गया। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 187.90 अंक या 0.24% गिरकर 77,966.35 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 35.75 अंक या 0.15% गिरकर 24,435.95 पर सेटल हुआ।


गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 36.50 अंक यानी 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,434 के आसपास दिख रहा है, जो घरेलू इक्विटी बाजार में कमजोर शुरुआत का संकेत है।

एशियन मार्केट

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। निक्केई में 1.60 फीसदी की बढ़त दिख रही है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.50 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। हैंगसेंग भी 0.24 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान के बाजार में 1.24 फीसदी की तेजी है। वहीं, कोस्पी 3.90 फीसदी और शांघाई कंपोजिट 0.37 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहा है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को S&P 500 और नैस्डैक बढ़त के साथ बंद हुए। इसकी वजह CoreWeave और AI इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी दूसरी कंपनियों के अच्छे तिमाही रहे। साथ ही,महंगाई नरमी से इस बात को और बल मिला कि US फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों को स्थिर रखेगा। S&P 500 में 0.26% की बढ़त हुई और यह 7,748.50 अंक पर बंद हुआ। 2026 में अब तक यह बेंचमार्क लगभग 13% ऊपर चढ़ चुका है। वहीं, नैस्डैक 0.54% बढ़कर 26,588.49 अंक पर पहुंच गया, जबकि डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.04% गिरकर 53,770.27 अंक पर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

12 अगस्त को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने ₹1,000 करोड़ के शेयर बेचे और वे नेट सेलर रहे। जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भारतीय इक्विटी मार्केट में ₹5,841 करोड़ के शेयर खरीदकर अपनी खरीदारी जारी रखी।

डॉलर इंडेक्स

येन और यूरो समेत कई मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की कीमत मापने वाला डॉलर इंडेक्स 99.93 के आसपास ट्रेड कर रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क US 10-साल के नोट्स और US 2-साल के नोट्स की यील्ड मामूली गिरावट के साथ 4.68% और 4.18% पर आई गई।

एशियाई करेंसी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अधिकांश एशियाई करेंसी मज़बूत हुई हैं। दक्षिण कोरियाई वॉन में 0.28%,ताइवान डॉलर में 0.18% और थाई बहत में 0.09% की बढ़त हुई है। जापानी येन और सिंगापुर डॉलर में भी लगभग 0.06% की बढ़त देखी गई है। जबकि इंडोनेशियाई रुपिया में 0.09% और फिलीपीनी पेसो में 0.04% की गिरावट आई है।

जियो फाइनेंस-बैंक ऑफ अमेरिका में बड़ा करार

जियो फाइनेंशियल सर्विसेस की सब्सिडियरी जियो क्रेडिट में बैंक ऑफ अमेरिका 49.9% तक हिस्सेदारी खरीदेगा। बैंक ऑफ अमेरिका 18,268 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगा। ज्वाइंट वेंचर के लिए दोनों कंपनियों में करार हुआ है।

रक्षा मंत्रालय ने जारी किया 1 लाख करोड़ रुपए का टेंडर

रक्षा मंत्रालय ने 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए करीब एक लाख करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। एयरफोर्स के लिए भारत में 80% एयरक्राफ्ट बनेंगे । HAL के साथ टाटा और महिंद्रा जैसी कंपनियां भी इस रेस में शामिल हैं।

MSCI स्टैंडर्ड इंडेक्स में 4 नए शेयर शामिल

MSCI STANDARD INDEX में 4 नए शेयर शामिल होंगे। इसमें लॉरस लैब्स, GROWW, लेंसकार्ट और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस की एंट्री होगी। वहीं बालकृष्ण इंडस्ट्रीज, SBI CARDS और एस्ट्रल इससे बाहर होंगे। ये बदलाव 31 अगस्त से लागू होंगे।

अल्ट्राटेक में 1,909 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव

अल्ट्राटेक में आज करीब 1910 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। प्रोमोटर एंटिटी Pilani Investment 0.6% हिस्सा बेच सकता है। फ्लोर प्राइस 3% डिस्काउंट पर 11,481 रुपए प्रति शेयर तय की गई है।

अपोलो हॉस्पिटल्स के नतीजे अनुमान से अच्छे

पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स ने अनुमान से अच्छे नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 38% और रेवेन्यू में 20% परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ रही है। मार्जिन भी 90 बेसिस प्वाइंट बढ़कर आए हैं।

अनुमान के करीब एस्ट्रल के नतीजे

पहली तिमाही में एस्ट्रल के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। इसका मुनाफा 52% बढ़ा है। मार्जिन में भी सुधार दिखा है। वहीं, GMR एयरपोर्ट घाटे से मुनाफे में आई है। इसके रेवेन्यू में 24% की बढ़त हुई है। दूसरी ओर पेट्रोनेट के रेवेन्यू और प्रॉफिट दोनों में कमी आई है। मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। लेंसकार्ट के नतीजे भी अच्छे रहे हैं।

टाटा मोटर्स PV, मैक्स हेल्थकेयर के नतीजे आज

निफ्टी की 2 कंपनियां टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और मैक्स हेल्थकेयर आज नतीजे पेश करेंगी। टाटा मोटर्स PV का मुनाफा 73% और रेवेन्यू 11% परसेंट घटने का अनुमान है। वहीं वायदा में PAGE INDUSTRIES, JUBILANT FOODWORKS, MAX FINANCIAL और AMBER ENTERPRISES के नतीजे आएंगे।

जुलाई रिटेल महंगाई 4.38% से बढ़कर 4.45% पर रही

जुलाई में महंगाई 19 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुंच गई है। जुलाई में रिटेल महंगाई दर 4.38% से बढ़कर 4.45% पर रही है। खाने पीने की चीजों ने महंगाई बढ़ाई है।

 

 

Market Trend : बाजार के छोटे दायरे में ट्रेड करने की उम्मीद, शॉर्ट टर्म में इन दो शेयरों में बना सकता है मोटा पैसा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।