Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- पिछले दो कारोबारी सत्रों में नेट सेलर बने रहने के बाद,विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 20 अगस्त को 1246 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी उसी दिन 2546 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 22, 2025 पर 9:14 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
विप्रो ने बड़ी शॉपिंग की है। कंपनी करीब 3100 करोड़ रुपए में अमेरिका की कंपनी Harman Connected को खरीदेगी। Harman डिजिटल इंजीनियरिंग और ER&D सर्विसेस स्पेस में ग्लोबल कंपनी है

Market Today : भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत दिख रहे हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में खरीदारी देखने को मिली है। थोड़े शॉर्ट्स भी कवर किए गए हैं। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में हल्की नरमी देखने को मिली है। एशिया में MIXED कारोबार देखने को मिल रहा। अमेरिका में कल लगातार चौथे दिन दबाव दिखा था। बाजार की संभावित वोलैटिलिटी मापने वाला इंडिया VIX 21 अगस्त लगातार चौथे सत्र में नीचे रहा और सभी अहम मूविंग एवरेज से नीचे बना रहा। गुरुवार को यह 3.5 प्रतिशत गिरकर 11.37 पर आ गया, जो 30 जुलाई के बाद का सबसे निचला स्तर है। यह तेजड़ियों के लिए एक अच्छी स्थिति है।

अपोलो हॉस्पिटल्स में आज ब्लॉक डील संभव

अपोलो हॉस्पिटल्स में आज करीब 1,400 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। कंपनी की प्रोमोटर सुनीता रेड्डी 1.25 फीसदी हिस्सा बेच सकती है। इस सौदे के लिए 7747 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई है।

विप्रो की बड़ी शॉपिंग, अमेरिका की हरमन को 3100 करोड़ रुपए में खरीदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें