Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today-मझगांव डॉक के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये के 'प्रोजेक्ट-75 इंडिया' को मंजूरी दे दी है। जर्मनी के सहयोग से भारत में 6 सबमरीन का निर्माण होगा। उधर HAL भी फोकस में होगा। नौसेना ने 76 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए Request for Information जारी किया है

अपडेटेड Aug 25, 2025 पर 8:55 AM
Stock Market : यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला किया है। हमले में नोवाटेक फ्यूल टर्मिनल में आग लग गई है। रूस ने यूक्रेन के 10 ड्रोन को तबाह किया है। कुर्स्क परमाणु पावर प्लांट पर भी ड्रोन का मलबा गिरा है

Market News : भारतीय बाजारों के लिए अच्छे संकेत मिल रहे हैं। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के अगले महीने से दरों में कटौती के संकेत दिए हैं। इससे ग्लोबल बाजारों में जोश देखने को मिल रह है। गिफ्ट निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की तेजी है। एशिया भी मजबूत दिख रहा है। वहीं शुक्रवार को अमेरिकी इंडेक्सों में करीब दो परसेंट का उछाल देखने को मिला है। नैस्डैक 400 तो डाओ जोंस 800 प्वाइंट उछला है।

30 सितंबर से निफ्टी में होगा बदलाव

30 सितंबर से निफ्टी में बड़ा बदलाव होगा। निफ्टी 50 इंडेक्स में INDIGO और MAX HEALTHCARE की एंट्री होगी। वहीं, HERO MOTO और INDUSIND BANK बाहर जाएंगे। वहीं 22 सितंबर से फुट्सी में Hexaware Technologies, Cholamandalam, MCX और जेके सीमेंट जैसी 8 कंपनियां शामिल होंगी।


YES बैंक- SMBC डील को मंजूरी

YES बैंक में हिस्सा खरीद के लिए Sumitomo Mitsui Banking Corporation को RBI से मंजूरी मिल गई है। SMBC 25 परसेंट तक हिस्सा खरीद पाएगा। हालांकि SMBC को प्रोमोटर का दर्जा नहीं मिलेगा।

MDL को सरकार से 70,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला, HAL से नौसेना खरीदेगी 76 हेलीकॉप्टर

मझगांव डॉक के लिए बड़ी खबर है। सरकार ने 70,000 करोड़ रुपये के 'प्रोजेक्ट-75 इंडिया' को मंजूरी दे दी है। जर्मनी के सहयोग से भारत में 6 सबमरीन का निर्माण होगा। उधर HAL भी फोकस में होगा। नौसेना ने 76 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए Request for Information जारी किया है।

3-4 सितंबर को GST काउंसिल की बैठक

3 और 4 सितंबर को दिल्ली में GST काउंसिल की बैठक होगी। दिवाली से पहले GST दरों में कटौती की तैयारी है। GST के दो स्लैब पर बड़ा एलान हो सकता है। 21 अगस्त को ग्रुफ ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक में स्लैब घटाने का फैसला लिया गया था। कई आईटम पर सेस के मुद्दे पर सफाई आ सकती है। राज्यों को राजस्व की भरपाई पर भी सफाई आ सकती है।

Nifty Outlook: 25 अगस्त को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल, कौन से लेवल रहेंगे अहम; जानिए एक्सपर्ट से

PM मोदी आज से गुजरात दौरे पर, सुजूकी के EV बैटरी प्लांट का उद्घाटन

PM मोदी आज से गुजरात का दो दिनों का दौरा शुरू करेंगे। पीएम सुजूकी के पहले ग्लोबल EV बैटरी प्लांट का उद्घाटन करेंगे। यहां से 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट होगा।

रूस-यूक्रेन युद्ध गहराया?

यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन से हमला किया है। हमले में नोवाटेक फ्यूल टर्मिनल में आग लग गई है। रूस ने यूक्रेन के 10 ड्रोन को तबाह किया है। कुर्स्क परमाणु पावर प्लांट पर भी ड्रोन का मलबा गिरा है। कुर्स्क परमाणु पावर प्लांट रूस के दक्षिण में है। हंगरी और स्लोवाकिया को रूसी तेल की सप्लाई रुक गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।