Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने तीसरे दिन भी बिकवाली का दबाव जारी रखा और 26 अगस्त को 6516 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 7060 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अपडेटेड Aug 28, 2025 पर 10:04 AM
Market Cues :टैरिफ वॉर के बीच PM मोदी आज जापान और फिर 31 अगस्त को चीन के दौरे पर जाएंगे। जापान के साथ स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर चर्चा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री चीन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे

Stock Market : अगस्त सीरीज की मंथली एक्सपायरी के दिन भारतीय बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली, गिफ्ट निफ्टी करीब 80 प्वाइंट नीचे, हालांकि एशिया मजबूत, कल US INDICES में भी रही थी हल्की बढ़त रही थी। इसके बावजूद बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स 531.60 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 80,270.62 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 150.50 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 24,557.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

अमेरिका के साथ टैरिफ पर बातचीत के रास्ते अभी भी बंद नहीं

अमेरिका की तरफ से 50 परसेंट टैरिफ लगाने के बावजूद बातचीत के रास्ते अभी भी बंद नहीं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक दोनों देशों के बीच बातचीत के रास्ते अभी भी खुले हैं और दोनों देशों की तरफ से सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों देशों के ट्रेड में आई अड़चन अस्थायी है। एक्सपोर्टर्स को पैनिक की जरूरत नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अलग अलग देशों में एक्सपोर्ट की पर्याप्त संभावनाएं है। पहले चार महीने में एक्सपोर्ट में 21.64 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक्सपोर्ट पिछले साल के $86.5 बिलियन के बराबर पहुंच जाएगा। एक्सपोर्टर्स को मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। अगल दो-तीन दिनों तक एक्सपोर्टर्स के साथ बैठक होगी।


FII और DII एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने तीसरे दिन भी बिकवाली का दबाव जारी रखा और 26 अगस्त को 6516 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने दूसरे दिन भी खरीदारी जारी रखी और उसी दिन 7060 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भारत पर 50% ट्रंप ट्रैरिफ लागू, अंत में भारत-US आएंगे साथ: US वित्त मंत्री

भारत पर कल से 50 परसेंट ट्रंप ट्रैरिफ लागू हो गया है। इससे 6000 करोड़ डॉलर के अमेरिकी एक्सपोर्ट पर असर संभव है। हालांकि US के साथ अभी भी बातचीत के रास्ते खुले हैं। दोनों देशों की तरफ से सकारात्मक संकेत दिए जा रहे हैं। अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा है कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, अंत में हम एक साथ आएंगे।

आज से PM मोदी का जापान और चीन दौरा

टैरिफ वॉर के बीच PM मोदी आज जापान और फिर 31 अगस्त को चीन के दौरे पर जाएंगे। जापान के साथ स्ट्रैटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप पर चर्चा होगी। वहीं, प्रधानमंत्री चीन में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

INDIGO में 7,027 Cr की ब्लॉक डील

आज INTERGLOBE AVIATION में करीब 7,025 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील हुई है। सूत्रों के मुताबिक राकेश गंगवाल फैमिली ने 3.1% हिस्सा बेचा है। इस डील के लिए 4% डिस्काउंट पर 5,808 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस तय की गई थी।

 

Stock Market LIVE Updates : Nifty 24500 के आसपास Sensex 600 अंक टूटा, ब्लॉक ट्रेड में इंडिगो 4% नीचे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।