Market Today : कमज़ोर ग्लोबल संकेतों के चलते 15 दिसंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले और निफ्टी 26000 से नीचे चला गया। फिलहाल सेंसेक्स 275.49 अंक या 0.32 प्रतिशत गिरकर 84,992.17 पर और निफ्टी 92.85 अंक या 0.36 प्रतिशत गिरकर 25,954.10 पर दिख रहा है। निफ्टी पर श्रीराम फाइनेंस और ICICI बैंक टॉप गेनर नजर आ रहे हैं। जबकि लूज़रों में ट्रेंट, डॉ. रेड्डीज़ लैब्स, NTPC, ONGC और मैक्स हेल्थकेयर शामिल हैं।
