Market News : भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सुस्त हुई है। हालांकि गिफ्टी निफ्टी हल्की तेजी लेकर 24,879 पर ट्रेड कर रहा है। 1 फरवरी को बजट वाले दिन शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमज़ोर होकर बंद हुए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में इक्विटी F&O ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा की,जिसके बाद निफ्टी इंट्राडे में 24,600 से नीचे फिसल गया।
