Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने का फैसला जून बोर्ड बैठक तक टाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रि-अप्वाइंटमेंट के लिए कुछ शर्ते जोड़ना चाहते हैं

अपडेटेड Feb 25, 2026 पर 8:32 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज़ी के बाद आज एशियाई स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ खुले। GIFT Nifty 82 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,683.50 के स्तर पर नजर आ रहा है

Stock Market news : आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत अच्छे नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 70 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। एशियाई बाजारों की भी मजबूत शुरुआत हुई है। टेक शेयरों में रैली के दम पर कल अमेरिकी बाजार मजबूत बंद हुए थे। नैस्डैक एक फीसदी तो डाओ जोन्स 0.50 फीसदी उछला था। आज बाजार की नजर ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन पर बनी हुई है

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू


24 फरवरी (मंथली निफ्टी F&O एक्सपायरी) को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने दो दिन की बढ़त का सिलसिला तोड़ दिया और तेज़ी से नीचे आकर निफ्टी 25,450 से नीचे बंद हुआ। इसकी वजह AI से होने वाली दिक्कतों के डर के चलते इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी शेयरों में आई कमजोरी थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,068.74 अंक या 1.28 प्रतिशत गिरकर 82,225.92 पर और निफ्टी 288.35 अंक या 1.12 प्रतिशत गिरकर 25,424.65 पर बंद हुआ।

एन चंद्रशेखरन के एक्सटेंशन पर फैसला टला

टाटा संस ने एन चंद्रशेखरन को तीसरा कार्यकाल देने का फैसला जून बोर्ड बैठक तक टाल दिया है। सूत्रों के मुताबिक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा रि-अप्वाइंटमेंट के लिए कुछ शर्ते जोड़ना चाहते हैं। नोएल कुछ ग्रुप कंपनियों में नुकसान को लेकर चिंतित हैं। वोटिंग की जगह फैसला टालने पर चंद्रा भी सहमत थे।

आज से खुल रहा है IRFC का OFS, सरकार बेच रही है 2% हिस्सा

IRFC का ऑफर फॉर सेल आज से खुल रहा है। सरकार OFS के जरिये दो परसेंट हिस्सेदारी बेच रही है। डिमांड अच्छी रहने पर दो परसेंट और हिस्सा बेचने का भी ऑप्शन है। फ्लोर प्राइस 5% डिस्काउंट के साथ 104 रुपये तय है।

आदित्य इंफोटेक: 1000 करोड़ रुपए के ब्लॉक संभव

आदित्य इंफोटेक में प्रोमोटर और डिस्कन टेक 5.8% हिस्सा बेच सकते हैं। इसके लिए 1,000 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। फ्लोर प्राइस में 0.6% डिस्काउंट मुमकिन है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT Nifty 82 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,683.50 के स्तर पर नजर आ रहा है।

एशियन मार्केट

टेक्नोलॉजी शेयरों में तेज़ी के बाद आज एशियाई स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ खुले। GIFT Nifty 82 अंक यानी 0.32 फीसदी की बढ़त के साथ 25,683.50 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं,निक्केई में 1.48 फीसदी की तेजी दिख रही है। जबकि,स्ट्रेट टाइम्स में 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग में 0.47 फीसदी की तेजी दिख रही है। ताइवान का बाजार 1.82 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार रहा है। कोस्पी में भी 2.29 फीसदी की तेजी है। शांघाई कंपोजिट भी 0.87 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

फाइनेंशियल कंपनियां बिना सोचे-समझे ले रहीं रिस्क, 2008 जैसा संकट पैदा होने के मिल रहे संकेत -जेपी मॉर्गन चेस के CEO

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370.44 पॉइंट्स या 0.76% बढ़कर 49,174.50 पर, S&P 500 52.32 पॉइंट्स या 0.77% बढ़कर 6,890.07 पर और नैस्डैक कंपोजिट 236.41 पॉइंट्स या 1.05% बढ़कर 22,863.68 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

24 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) नेट सेलर बने रहे। उन्होंने ₹102 करोड़ के इक्विटी बेचे। जबकि, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने ₹3,161 करोड़ के इक्विटी खरीदकर मार्केट को सपोर्ट दिया।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।