Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की दूसरे दिन भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिलाजुला है। वहीं अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। नैस्डैक भी 0.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:51 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : तीसरी तिमाही में टाइटन के ज्वेलरी और कंज्यूमर बिजनेस में 40 से 41 फीसदी की ग्रोथ संभव है। इसके इंटरनेशनल बिजनेस में भी 79 फीसदी उछाल की उम्मीद है

Market News : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 7 जनवरी को नेगेटिव शुरुआत कर सकते हैं। इसके संकेत GIFT निफ्टी से मिल रहे हैं जो कमजोरी के साथ लगभग 26,212 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय इक्विटी मार्केट में 6 जनवरी को लगातार दूसरे सेशन में गिरावट जारी रही। ऑयल एंड गैस, मीडिया और एनर्जी शेयरों में बिकवाली के चलते निफ्टी 26,200 से नीचे बंद हुआ। हालांकि, IT, मेटल, फार्मा और फाइनेंशियल शेयरों में खरीदारी से नुकसान कम हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 प्रतिशत गिरकर 85,063.34 पर और निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 प्रतिशत गिरकर 26,178.70 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत

बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। FIIs की दूसरे दिन भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। गिफ्ट निफ्टी करीब 70 प्वाइंट नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया भी मिलाजुला है। वहीं अमेरिकी बाजारों में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। डाओ जोंस और S&P रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। नैस्डैक भी 0.50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें