Market cues : निफ्टी के 26200 से नीचे बने रहने पर कंसोलिडेशन जारी रहने की उम्मीद, 26300–26400 के ज़ोन में रेजिस्टेंस

Market cues : अगर निफ्टी 26,200 से नीचे बना रहता है तो कंसोलिडेशन जारी रह सकता है और अगले कुछ सेशन में 26,000 के अहम सपोर्ट लेवल को टेस्ट करने की संभावना है। इस लेवल से नीचे बड़ी गिरावट आने पर बियर एक्टिव हो सकते हैं। हालांकि, 26,300–26,400 का ज़ोन रेजिस्टेंस एरिया का काम कर सकता है

अपडेटेड Jan 07, 2026 पर 8:19 AM
Story continues below Advertisement
Market cues : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 जनवरी को पिछले सेशन के 1.00 के मुकाबले और गिरकर 0.92 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है

Market cues : नया हाई बनाने के बाद 6 जनवरी को बाजार में कंसोलिडेशन जारी रहा और लगातार दूसरे सेशन में प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली। निफ्टी कल 0.30 फीसदी नीचे बंद हुआ और सपोर्ट ट्रेंडलाइन (जो पहले 26,200 पर रेजिस्टेंस ट्रेंड लाइन के रूप में काम कर रही था) से नीचे गिर गया। इंडेक्स सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड करता रहा, लेकिन मोमेंटम इंडिकेटर्स ने कुछ शॉर्ट-टर्म सावधानी का संकेत दिया। इसलिए,अगर इंडेक्स 26,200 से नीचे बना रहता है तो कंसोलिडेशन जारी रह सकता है और अगले कुछ सेशन में 26,000 के महत्वपूर्ण सपोर्ट को टेस्ट करने की संभावना है। इस लेवल से नीचे निर्णायक गिरावट आने पर बियर्स एक्टिव हो सकते हैं। हालांकि,एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है कि 26,300–26,400 के ज़ोन के रेजिस्टेंस एरिया के रूप में काम करने की उम्मीद है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल


पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 26,136, 26,100 और 26,043

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस :26,249, 26,285 और 26,342

निफ्टी ने लॉन्ग अपर और लोअर शैडो और औसत से ज़्यादा वॉल्यूम के साथ एक छोटी लाल कैंडल बनाई, जो डेली टाइमफ्रेम पर डोजी या हाई-वेव जैसी कैंडलस्टिक पैटर्न जैसी दिखती है। ये बाजार में अनिश्चितता और अस्थिरता का संकेत देती है। इंडेक्स ने सपोर्ट ट्रेंडलाइन के नीचे ब्रेकडाउन देखा,लेकिन सभी प्रमुख मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। स्टोकेस्टिक RSI बेयरिश हो गया,जबकि RSI गिरकर 55.62 पर आ गया और रेफरेंस लाइन की ओर बढ़ा। MACD सिग्नल लाइन से ऊपर रहा,लेकिन हिस्टोग्राम में बुलिश रुझान थोड़ा कम हो गया। ये सभी इंडिकेटर सावधानी के साथ शॉर्ट-टर्म कंसोलिडेशन का संकेत देते हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स पर आधारित रजिस्टेंस :60,265, 60,374 और 60,550

पिवट पॉइंट्स पर आधारित सपोर्ट : 59,914, 59,805 और 59,629

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित रजिस्टेंस : 60,502, 60,989

फिबोनैचि रिट्रेसमेंट पर आधारित सपोर्ट: 59,776, 59,571

बैंक निफ्टी ने निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन किया और पिछले दिन के निचले स्तर को लगभग बचा लिया। इससे डेली चार्ट पर अपर और लोअर शैडो वाली एक बुलिश कैंडल बनी,जिसमें वॉल्यूम औसत से ज़्यादा था। इंडेक्स अपर बोलिंगर बैंड के ऊपर भी बना रहा जो एक्सपेंशन मोड में है। साथ ही सपोर्ट ट्रेंडलाइन के ऊपर भी रहा। RSI 66 पर रेफरेंस लाइन से ऊपर रहा। जबकि, MACD भी सिग्नल लाइन से ऊपर रहा और हिस्टोग्राम में और तेज़ी दिखी। ये सभी इंडिकेटर बेंचमार्क की तुलना में रिलेटिव स्ट्रेंथ और पॉजिटिव रुझान दिखाते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

Image1906012026

इंडिया VIX

बाज़ार में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाला फियर गेज,इंडिया VIX शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर बना रहा। हालांकि, दो दिन की तेज़ी के बाद इसमें 0.05 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 10.02 पर आ गया। यह कुछ सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है, लेकिन जब तक VIX 12 के लेवल से नीचे रहता है तब तक यह बुल मार्केट के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, कमजोर हो सकते है भारतीय बाजार की शुरुआत

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 6 जनवरी को पिछले सेशन के 1.00 के मुकाबले और गिरकर 0.92 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

निफ्टी पुट-कॉल रेश्यो (PCR), जो मार्केट के मूड को बताता है, 6 जनवरी को पिछले सेशन के 1.00 के मुकाबले और गिरकर 0.92 हो गया।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक: SAIL,सम्मान कैपिटल

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक: कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।