Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Cues : GIFT निफ्टी दिन के लिए एक सपाट से नकारात्मक शुरुआत का संकेत दे रहा है। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बदलाव देखने को मिला। निवेशकों ने नौकरियों के दो परस्पर विरोधी आंकड़ों और एक रिपोर्ट के असर को पचा लिया। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प महंगाई पर राष्ट्रीय आर्थिक आपातकाल की घोषणा पर विचार कर रहे हैं

अपडेटेड Jan 09, 2025 पर 9:13 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market Cues : विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने चौथे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 8 जनवरी को 3,362 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची

Market Today : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में 9 जनवरी को सपाट से नकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी 23,720.50 के आसपास सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। 8 जनवरी को दिग्गज शेयरों और आईटी, तेल और गैस, एफएमसीजी शेयरों में खरीदारी के बीच दूसरे हाफ में तेज उछाल ने भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स को इंट्राडे के अधिकांश नुकसान की भरपाई में मदद की और अंतत: लगभग सपाट क्लोजिंग हुई। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 50.62 अंक या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 78,148.49 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 18.95 अंक या 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 23,688.95 पर बंद हआ था।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। ये दिन की शुरुआत सपाट से नकारात्मक होने का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स 23,720के आसपास दिख रहा है। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 45.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 23,710.50 के स्तर पर दिख रहा है।


एशियाई बाजार

वॉल स्ट्रीट पर सीमित दायरे में कारोबार के बाद एशियाई शेयरों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। फिलहाल निक्केई में 0.76 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं,स्ट्रेट टाइम्स 0.54 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हालांकि हैंगसेंग में 0.39 फीसदी की तेजी है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.50 फीसदी की तेजी है। जबकि शांघाई कम्पोजिट में 0.12 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मामूली बदलाव देखने को मिला। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 106.84 अंक या 0.25% बढ़कर 42,635.20 पर पहुंच गया, एसएंडपी 500 9.20 अंक या 0.16% बढ़कर 5,918.23 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 10.80 अंक या 0.06% गिरकर 19,478.88 पर पहुंच गया।

यूएस बॉन्ड यील्ड

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिका का 10-ईयर ट्रेजरी इंडेक्स 30 आधार अंक गिरकर 4.67 फीसदी पर आ गया, तथा 2-वर्षीय ट्रेजरी इंडेक्स 24 आधार अंक गिरकर 4.27 फीसदी पर आ गया।

डॉलर इंडेक्स

शुरुआती कारोबार में डॉलर इंडेक्स प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले स्थिर रहा। फिलहाल डॉलर इंडेक्स 106.14 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियन करेंसी

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट देखी गई। महीने-दर-महीने आधार पर सभी मुद्राओं में गिरावट आई, जापानी येन में 4 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है।

फंड फ्लो एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने चौथे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 8 जनवरी को 3,362 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीद बढ़ा दी और उसी दिन 2,716.28 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।