Market news : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स,सेंसेक्स और निफ्टी 12 जनवरी को धीमी शुरुआत कर सकते हैं। इसके संकेत GIFT निफ्टी से मिल रहे हैं,जो लगभग 25808.50 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा है।भारतीय इक्विटी बेंचमार्क 9 जनवरी, 2026 को लगातार पांचवें सेशन में गिरावट के साथ बंद हुए। इसका मुख्य कारण ट्रंप टैरिफ की वैधता पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बनीअनिश्चितता थी। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 604.72 अंक या 0.72 प्रतिशत गिरकर 83,576.24 पर और निफ्टी 193.55 अंक या 0.75 प्रतिशत गिरकर 25,683.30 पर बंद हुआ। वीकली बेसिस पर BSE सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 2.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
