Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market: निफ्टी को 21,914 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,978 और 22,059 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर इसके लिए 21,765 पर सपोर्ट दिख रहा है मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि आरएसआई जैसे मोमेंटम इंडीकेटर डेली और वीकली स्केल पर तेजी के जोन में दिख रहे हैं। ये निफ्टी में मजबूती कायम रहने का संकेत हैं
Stock Market : 12 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 340.05 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,911.19 करोड़ रुपए की खरीदारी की
Stock Market News : 15 जनवरी को भारतीय बाजार हल्की बढ़त के साथ खुल सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी 69 अंकों की बढ़त दिखा रहा है। ये एक अच्छा संकेत है। उधर 12 जनवरी को बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स 847 अंक बढ़कर 72,568 पर पहुंचने के साथ एक नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था। जबकि, निफ्टी 50 इंडेक्स 247 अंक या 1.14 फीसदी बढ़कर 21,895 पर पहुंच गया और डेली टाइम फ्रेम पर इसने एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,914 पर तत्काल रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,978 और 22,059 के स्तर पर अगले रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर इसके लिए 21,765 पर सपोर्ट दिख रहा है। इसके बाद 21,714 और 21,633 के स्तर पर अगले सपोर्ट हैं।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के चंदन तापड़िया का कहना है कि आरएसआई (relative strength index) जैसे मोमेंटम इंडीकेटर डेली और वीकली स्केल पर तेजी के जोन में दिख रहे हैं। ये निफ्टी में मजबूती कायम रहने का संकेत हैं। अब निफ्टी को 22,000 और फिर 22,222 के स्तर की ओर बढ़ने के लिए 21,800 के ऊपर बने रहना होगा। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 21,650 और 21,450 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
क्रूड और सोने में तेजी
हूती विद्रोहियों के नियंत्रण वाले इलाकों पर अमेरिका और ब्रिटेन के हमले से क्रूड में तेजी आई है। इसका भाव एक फीसदी से ज्यादा चढ़कर 78 डॉलर के पार चला गया है। वहीं सोने में भी तेजी का मूड देखने को मिल रहा है।अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि लाल सागर में तनाव और बढ़ गया है।
उम्मीद पर खरे विप्रो के नतीजे, विप्रो का ADR 16 फीसदी चढ़ा
विप्रो के तीसरी तिमाही के नतीजे अनुमान पर खरे उतरे हैं। डॉलर रेवेन्यू में आशंका से कम 2 फीसदी का दबाव देखने को मिला है। कंपनी का मार्जिन फ्लैट रहा है। कंपनी ने रेवेन्यू गाइंडेस घटा दिया है। नतीजों के बाद विप्रो के ADR में 16 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है।
उम्मीद से बेहतर रहे HCL टेक के नतीजे
तीसरी तिमाही में HCL टेक के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। डॉलर रेवेन्यू करीब 6 फीसदी बढ़ा है। कंपनी के मार्जिन में उम्मीद से बेहतर सुधार हुआ है। वहीं मुनाफे में भी 13 फीसदी से ज्यादा की ग्रोथ देखने को मिली है।
टाटा कंज्यूमर की डबल शॉपिंग
टाटा कंज्यूमर ने डबल शॉपिंग की है। कंपनी 5100 करोड़ रुपये में चिंग्स और smith&jones जैसे ब्रांड वाली कंपनी कैपिटल फूड्स की खरीदारी करेगी। साथ ही कंपनी ने Organic India को 1900 करोड़ में खरीदने का भी करार किया है। कंपनी कर्ज के जरिए फंड जुटाने पर 19 जनवरी को विचार करेगी।
महंगाई बढ़ी, IIP भी घटी
दिसंबर में महंगाई की मार अनुमान से ज्यादा बढ़ी है। रिटेल महंगाई की रफ्तार 5.57 फीसदी से बढ़कर 5.69 फीसदी पर पहुंच गी है। वहीं इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। आज दोपहर थोक महंगाई के आंकड़े आएंगे।
आज से खुल रहा है मेडि असिस्ट का IPO
आज से इंश्योरेंस TPA मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेस का IPO खुल रहा है। इसका इश्यू प्राइस 397 से 418 रुपए है। कंपनी की इश्यू से 1171 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। इसने एंकर निवेशकों से 351 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
15 जनवरी को आने वाले नतीजे
आज 15 जनवरी को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एंजेल वन, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, केसोराम इंडस्ट्रीज, मेटलिस्ट फोर्जिंग्स, नेल्को, पीसीबीएल, रिलायंस इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सूरज एस्टेट डेवलपर्स, ब्राइटकॉम ग्रुप, चॉइस इंटरनेशनल, डिजीकंटेंट, एक्सेल रियल्टी एन इंफ्रा और जय बालाजी इंडस्ट्रीज के 31 दिसंबर 2023 को खत्म हुई तिमाही के नतीजे आने वाले है, इन पर बाजार की नजरें रहेंगी।
GIFT निफ्टी 69 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के बढ़त के साथ खुलने के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 22,046.5 का हाई बनाने के बाद 22,024 के आसपास कारोबार कर रहा है।
FII और DII आंकड़े
12 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 340.05 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,911.19 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
15 जनवरी के लिए एफएंडओ बैन सूची में कुल 15 स्टॉक हैं। एनएसई ने चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर को इस सूचि में जोड़ा है जबकि बंधन बैंक, बीएचईएल, डेल्टा कॉर्प, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज, पॉलीकैब इंडिया, पीवीआर आईनॉक्स, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूचि में बनाए रखा है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
अमेरिकन बाजार
डाओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरजे शुक्रवार को फिसल गया। यह 118.04 अंक या 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 37,592.98 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 दिन के अंत में 0.08 फीसदी बढ़कर 4,783.83 पर बंद हुआ था। वहीं, टेक-हैवी नैस्डैक कंपोजिट 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 14,972.76 पर बंद हुआ था।
यूनाइटेडहेल्थ ने डाओ पर दबाव बनाया थै। कंपनी द्वारा चौथी तिमाही के लिए उम्मीद से कमाई की घोषणा के बावजूद स्टॉक में लगभग 3.4 फीसदी की गिरावट आई। तिमाही आय उम्मीद से अधिक होने के बाद भी डेल्टा एयर लाइन्स में भी लगभग 9 फीसदी की गिरावट आई।
कई बड़े बैंकों ने भी शुक्रवार को रेवेन्यू रिपोर्ट दी। चौथी तिमाही के मुनाफे में गिरावट के बाद बैंक ऑफ अमेरिका को लगभग 1.1 फीसदी का नुकसान हुआ, जबकि वेल्स फ़ार्गो में अच्छे रेवेन्यू आंकड़ों के बावजूद 3.3 फीसदी की गिरावट आई। जेपी मॉर्गन चेज़ के शेयरों में भी 0.7 फीसदी की गिरावट आई। बैंक ने कहा है कि उसकी कमाई एक साल पहले की तुलना में 15 फीसदी कम रही है। इस बीच, सिटीग्रुप 1 फीसदी से थोड़ा ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ।
यूरोपीय बाज़ार
यूरोपीय बाज़ार शुक्रवार को बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों ने यूके के ताजा आर्थिक आंकड़ों और अमेरिकी थोक महंगाई में गिरावट की खबर को पचा लिया है। स्टॉक्स 600 इंडेक्स 0.77 फीसदी ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ। अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिखे थे।
इस बीच, शुक्रवार को आए आंकड़ों से पता चलता है कि यूके की अर्थव्यवस्था नवंबर में ग्रोथ की ओर लौट आई है। देश का जीडीपी उम्मीद से बेहतर रहा और इसमें 0.3 फीसदी की बढ़त हुई है।