Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today :शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिका ने ज़रूरी मिनरल्स पर इंपोर्ट टैरिफ लगाने से मना कर दिया। लेकिन कीमती धातुओं की बढ़ती डिमांड के कारण यह हफ़्ते भर में 15% चढ़ी है
Stock Market : आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 3 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है
Stock Market news : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी 16 जनवरी को धीमी शुरुआत कर सकते हैं। इसके संकेत GIFT निफ्टी से मिल रहे हैं, जो लगभग 25,779.50 पर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो 14 जनवरी को उतार-चढ़ाव भरे और सीमित दायरे वाले सेशन में भारतीय बाज़ार गिरावट के साथ बंद हुए थे। ऑटो, IT और रियल्टी शेयरों में कमज़ोरी ने मेटल, PSU बैंकिंग और ऑयल एंड गैस शेयरों में मज़बूती को बेअसर कर दिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ की वैधता पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले निवेशक इंतज़ार के मूड में थे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 244.98 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 83,382.71 पर और निफ्टी 66.70 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 25,665.60 पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
इंफोसिस ने ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया
इंफोसिस के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाने और Employee addition से बाजार खुश है। कंपनी ने इस तिमाही में 5000 से ज्यादा नए कर्मचारी जोड़े हैं। बुधवार की क्लोजिंग से ADR करीब 8 परसेंट ऊपर दिख रहा है। हालांकि न्यू लेबर कानून की वजह से मुनाफा गिरा है। मार्जिन में भी दबाव दिखा है। डॉलर रेवेन्यू भी बिल्कुल फ्लैट रही है।
HDFC LIFE की Q3 प्रॉफिट फ्लैट, मार्जिन पर दबाव, जियो फाइनेंशियल की Q3 में डबल हुई आय
तीसरी तिमाही में HDFC LIFE का मुनाफा फ्लैट रहा है। VNB मार्जिन में भी 2 परसेंट का दबाव देखने के मिला है। उधर Q3 में जियो फाइनेंशियल को करीब 270 करोड़ का मुनाफा हुआ है। सालाना आधार पर कंपनी की आय दोगुनी हुई है।
आज शाम आएंगे RIL के नतीजे
आज शाम रिलायंस इंडस्ट्रीज के नतीजे आएंगे। तिमाही आधार पर कंपनी के मुनाफे में 6.6 फीसदी का उछाल संभव है। O2C सेगमेंट में मजबूती दिख सकती है। रिटेल और जियो से भी दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
WIPRO, TECH MAHINDRA के नतीजे आज
WIPRO, TECH MAHINDRA के नतीजे भी आज आएंगे। WIPRO के रेवेन्यू में करीब एक परसेंट बढ़त का अनुमान है। मार्जिन फ्लैट रहने की उम्मीद है। टेक महिंद्रा से भी फ्लैट नतीजों की उम्मीद है।
नगर निगम चुनाव के लिए मतगणना आज
BMC समेत 29 नगर निगम चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतगणना होगी। एग्जिट पोल में BMC में भाजपा गठबंधन को बहुमत मिलने की बात कही जा रही है। भाजपा गठबंधन को 131 से 150 सीटे मिलने का अनुमान है।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी लगभग 25,779.50 पर फ्लैट ट्रेड कर रहा है। ये दिन की धीमी शुरुआत का संकेत दे रहा है।
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत ठीक-ठाक
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत ठीक-ठाक हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 3 प्वाइंट ऊपर है। हालांकि FIIs ने बुधवार को कैश में करीब 5000 करोड़ की बिकवाली की थी। इधर एशिया मिलाजुला कारोबार कर रहा है। US बाजार भी लगातार दूसरे दिन तेजी लेकर बंद हुआ था।
अमेरिकी बाजार
दो दिन की गिरावट के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में तेज़ी आई थी। मॉर्गन स्टेनली और गोल्डमैन सैक्स के शेयरों में अच्छे तिमाही नतीजों के बाद उछाल आया था। जबकि ताइवान की चिप बनाने वाली कंपनी TSMC के शानदार नतीजों से अमेरिकी चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों को भी बढ़ावा मिला था। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 292.81 अंक या 0.60% बढ़कर 49,442.44 पर पहुंच गया, S&P 500 17.87 अंक या 0.26% बढ़कर 6,944.47 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 58.27 अंक या 0.25% बढ़कर 23,530.02 पर पहुंच गया था।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 3 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की बढ़त दिख रही है। जबकि ताइवान का बाजार 1.69 फीसदी बढ़ कर कारोबार कर रहा है। हैंगसेंग 0.06 फीसदी की हल्की बढ़त के साथ नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी 1.09 फीसदी ऊपर दिख रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.07 फीसदी की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
14 जनवरी को, फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) ने लगभग 4781 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने अपनी खरीदारी जारी रखी और 5217 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।