Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- गिफ्ट निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये दिन की सपाट से नकारात्मक शुरुआत के संकेत हैं। बुधवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्सों में तेजी आई थी। बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स ने इंट्राडे में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। निवेशकों ने स्ट्रीमिंग वीडियो प्रोवाइडर नेटफ्लिक्स की तिमाही नतीजों और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्राइवेट सेक्टर की AI इंफ्रा में निवेश योजना को पसंद किया

अपडेटेड Jan 23, 2025 पर 9:02 AM
बुधवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्सों में तेजी आई,बेंचमार्क एसएंडपी 500 ने इंट्राडे में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 37.13 अंक या 0.61 फीसदी बढ़कर 6,086.37 पर बंद हुआ

Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में 23 जनवरी को सपाट से नकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी हल्की गिरावट के साथ 23,142.50 के आसपास कारोबार करते हुए कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा है। भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 22 जनवरी को भारी उठापटक के बाद बढ़त पर बंद हुए। टेक्नोलॉजी शेयरों में मजबूती के कारण इंडेक्स 7 महीने के निचले स्तर से उबर गए। हालांकि,छोटे-मझोले शेयरों के इंडेक्स काफी पिछड़ गए। कल मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटे। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 566 अंक (0.75 फीसदी ) बढ़कर 76,404 पर और निफ्टी 130 अंक (0.57 फीसदी) बढ़कर 23,155 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी


GIFT निफ्टी मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। ये दिन की सपाट से नकारात्मक शुरुआत का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 23,142.50 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल गिफ्ट-निफ्टी करीब 39 अंक यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 23,135 के स्तर पर नजर आ रहा है।

Trade setup for today : 23000-23400 की रेंज टूटने पर साफ होगी बाजार की दिशा, 22800 पर बड़ा सपोर्ट

डॉलर इंडेक्स

गुरुवार को प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में स्थिरता देखने को मिल रही है। ये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ पर अधिक ठोस घोषणाओं से पहले पिछले दो दिनों से लगभग स्थिर बना हुआ था। डॉलर इंडेक्स लगभग 0.1 फीसदी की दो दिनों की बढ़त के बाद 108.25 पर स्थिर दिख रहा है।

US बॉन्ड यील्ड

गुरुवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 13 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.60 पर और 2-ईयर ट्रेजरी 15 बेसिस प्वाइंट गिरकर 4.29 पर आ गया।

एशियाई बाजार

आज एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। निक्केई 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की तेजी दिख रही। हैंगसेंग 0.37 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। कोस्पी में 0.84 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 1.28 फीसदी की तेजी के साथ 3,254.88 के स्तर पर दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार

बुधवार को वॉल स्ट्रीट के इंडेक्सों में तेजी आई, बेंचमार्क एसएंडपी 500 ने इंट्राडे में रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 37.13 अंक या 0.61 फीसदी बढ़कर 6,086.37 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 252.56 अंक या 1.28 फीसदी बढ़कर 20,009.34 पर पहुंच गया। जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 130.92 अंक या 0.30 फीसदी बढ़कर 44,156.73 पर पहुंच गया।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 14वें दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 22 जनवरी को 4,026 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3,500 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।