Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ एक समय करीब 400 पॉइंट ऊपर था। अंत में 81 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500 और नैस्डेक ने शुक्रवार की गिरावट से वापसी की। S&P500 और नैस्डेक दिन के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 9:25 AM
Stock market news :RBI ने फॉरेन करेंसी डिपॉजिट से जुड़े नए नियमों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकों और PSUs की ओर से विदेशी मुद्रा में जुटाई गए डिपॉजिट की पूरी हेजिंग कॉस्ट का बोझ RBI उठाएगा

Market news :वेस्ट एशिया से राहत की खबर के चलते क्रूड ऊपरी स्तरों से फिसला है। यह 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है। हालांकि बावजूद इसके गिफ्ट निफ्टी 50 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। इधर एशिया में मजबूती दिख रही है। कल अमेरिकी बाजार हल्की तेजी के साथ बंद हुए। हालांकि, इसने ऊपरी स्तरों से सारी बढ़त गंवा दी। ईरान-इजरायल के बीच हमले रुके हैं, लेकिन जुबानी जंग जारी है। नेतन्याहू ने कहा कि ईरान और हिजबुल्लाह से युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। ईरान का भी पलटवार देखने को मिला है। उसने कहा है कि दक्षिण लेबनान पर फिर से हमले हुए तो और सख्त जवाब देंगे। इधर ट्रंप ने कहा है कि 2 हफ्ते में कुछ बड़ा एलान करेंगे। तेल के दाम में बड़ी गिरावट आएगी।

यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूची जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवरव्यू


8 जून को वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव,कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों,ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों और विदेशी फंड की लगातार निकासी के दबाव में भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 719.08 अंक या 0.97 प्रतिशत गिरकर 73,524.26 पर और निफ्टी 243.70 अंक या 1.04 प्रतिशत गिरकर 23,123 पर बंद हुआ।

गिफ्ट निफ्टी

सुबह 9 बजे के आसपास गिफ्ट निफ्टी 34 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 23,160.50 के स्तर पर दिख रहा था।

एशियाई बाजार

एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी दिख रही है। वहीं,जापान के निक्केई में 1.46 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। स्ट्रेट टाइम्स भी 1.01 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। जबकि,हैंग सेंग में 0.25 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। ताइवानी बाजार में 2.45 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी 4.96 फीसदी की तेजी दिखा रहा है। वहीं,शांघाई कंपोजिट में 0.51 फीसदी की बढ़त नजर आ रही है।

Market view : बाजार का ओवरऑल ट्रेंड निगेटिव, कमजोर बाजार में भी ये दो शेयर करा सकते हैं भरपूर कमाई

अमेरिकी बाजार

कल अमेरिकी बाजार मिले जुले बंद हुए। डाओ एक समय करीब 400 पॉइंट ऊपर था। अंत में 81 अंक गिरकर बंद हुआ। S&P500 और नैस्डेक ने शुक्रवार की गिरावट से वापसी की। S&P500 और नैस्डेक दिन के सबसे ऊंचे स्तर से नीचे बंद हुए। कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार की नजर बनी हुई है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड करीब 4.6% के आसपास है।

डॉलर इंडेक्स

मंगलवार को अमेरिकी डॉलर दो महीने के उच्चतम स्तर के करीब आ गया है और अधिकांश प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले मज़बूत हुआ है। मध्य पूर्व में अनिश्चितता के कारण निवेशकों ने जोखिम लेने से परहेज किया और ट्रेडर्स ने इस साल के आखिर में फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना देख रहे हैं। इसके चलते डॉलर में मजबूती आई है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी

8 जून को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) ने भारतीय इक्विटी बाजार में ₹5,555 करोड़ के शेयर बेचकर नेट सेलर रहे। इसके विपरीत घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने ₹5,165 करोड़ की इक्विटी खरीदकर बाजार को सहारा दिया।

एयरटेल, VI को बड़ी राहत

One Time Spectrum Charges के मामले में भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत मिली है। इनको 20000 करोड़ का चार्ज नहीं चुकाना होगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने OTSC से जुड़ी सभी डिमांड नोटिस और आदेश खारिज कर दिए हैं।

FCNR डिपॉजिट पर जारी हुआ नोटिफिकेशन, RBI उठाएगा हेजिंग का पूरा बोझ

RBI ने फॉरेन करेंसी डिपॉजिट से जुड़े नए नियमों पर नोटिफिकेशन जारी किया है। बैंकों और PSUs की ओर से विदेशी मुद्रा में जुटाई गए डिपॉजिट की पूरी हेजिंग कॉस्ट का बोझ RBI उठाएगा। साथ ही यह डॉलर हेजिंग का कुछ बोझ भी उठाने के लिए तैयार है।

आज से NLC इंडिया का OFS

NLC इंडिया का ऑफर फॉर सेल आज से खुल रहा है। सरकार 3% तक हिस्सेदारी बेच रही है। फ्लोर प्राइस करीब 10% डिस्काउंट के साथ 303 रुपये प्रति शेयर तय है।

जेप्टो ने दाखिल किया नया DRHP, फ्रेश इश्यू से 8010 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी

QUICK कॉमर्स कंपनी जेप्टो ने IPO के लिए अपडेटेड DRHP दाखिल किया है। कंपनी की फ्रेश इश्यू से 8000 करोड़ से ज्यादा जुटाने की तैयारी है। साथ ही Nexus Venture Partners समेत कई निवेशक 11.3 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे।

एप्पल की सिरी होगी अब AI से लैस, एप्पल का खास चाइल्ड कंट्रोल्स फीचर

CEO के तौर पर टिम कुक ने आखिरी वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस में AI से लैस सिरी लॉन्च किया है। यह जवाब देने और वेब सर्च करने में सक्षम होगी। बच्चों के लिए खास 'चाइल्ड कंट्रोल्स' फीचर्स भी पेश किया गया है। जेमिनी मॉडल्स का इस्तेमाल करने के लिए गूगल के साथ पार्टनरशिप का भी एलान किया गया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।